Udhampur Encounter: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर के मजल्टा इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. इस ऑपरेशन में सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है. ऑपरेशन अभी भी जारी है. अधिकारियों के मुताबिक, बुधवार रात करीब 9 बजे मजल्टा के सुदूर इलाकों (ब्रातेल सोआन और खुब्बन) में आतंकवादियों की मौजूदगी की खबर मिली थी. इसके बाद सेना, पुलिस और सीआरपीएफ ने मिलकर तलाशी अभियान शुरू किया. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, एनकाउंटर साइट पर एक और आतंकी को सुरक्षा कर्मियों ने घेर लिया है.
दो आतंकी ढेर, मुठभेड़ अभी भी जारी
अभियान शुरू होते ही जंगल में गोलीबारी और धमाकों की आवाजें सुनाई दीं. सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के ठिकाने पर हमला किया. रात भर इलाका शांत रहा. लेकिन गुरुवार को यानी आज सुबह आतंकवादी घेरा तोड़कर भागने की कोशिश में तेज गोलीबारी करने लगे. सुरक्षा बलों ने भी जवाब में फायरिंग की और दो आतंकियों को मार गिराया. मुठभेड़ अभी भी जारी है. इलाके में और सुरक्षा बल भेजे गए हैं.
मुठभेड़ के बीच गाड़ियों की चेकिंग
मुठभेड़ के बीच पुलिस गाड़ियों की चेकिंग कर रही है. जम्मू-कश्मीर पुलिस का कहना है कि संदिग्ध गतिविधि दिखने के बाद सुरक्षा बलों ने कल देर शाम इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था.
#WATCH | Udhampur, Jammu & Kashmir | Police conduct checking of vehicles as an encounter is underway in Majalta area of Udhampur; Security Forces launched a search operation late last evening in the area after suspicious movement, say J&K Police. pic.twitter.com/etyM7rLrwG
— ANI (@ANI) September 17, 2026
बडगाम मुठभेड़ में लश्कर का टॉप कमांडर ढेर
इससे कुछ दिन पहले 4 और 5 सितंबर को जम्मू-कश्मीर के बडगाम के जंगली इलाके में मुठभेड़ हुई थी, जहां सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा के एक टॉप कमांडर को मार गिराया था. उसके पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए थे.
जम्मू-कश्मीर में लगातार आतंकी गतिविधि के चलते 12 सितंबर को राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA ने कुपवाड़ा, बारामूला, सोपोर और कुलगाम सहित कुल 10 ठिकानों पर छापेमारी की थी और लश्कर के ओवर ग्राउंड वर्कर्स के नेटवर्क को खंगाला था.

रमन सैनी
रमन सैनी एक वरिष्ठ टेलीविजन पत्रकार हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है. फिलहाल टीवी9 भारतवर्ष में स्पेशल रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं. इससे पहले इंडिया डेली लाइव में जम्मू कश्मीर ब्यूरो चीफ की जिम्मेदारी निभा चुके हैं. रमन सैनी ने अपने करियर के 15 वर्ष इंडिया टीवी के साथ बिताए. इसके बाद उन्होंने इंडिया डेली लाइव जॉइन किया, जहां से जम्मू कश्मीर की अहम रिपोर्टिंग का नेतृत्व किया. उनकी पत्रकारिता का मुख्य फोकस संघर्ष क्षेत्र, आंतरिक सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर रहा है. रमन सैनी ने आतंकवाद, सीमा पार घुसपैठ और लगातार होने वाली क्रॉस बॉर्डर फायरिंग की व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन हमला, दीनानगर पुलिस स्टेशन हमला जैसे बड़े आतंकी मामलों की कवरेज के अलावा उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट एयर स्ट्राइक और पहलगाम आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर जैसी सैन्य कार्रवाइयों को भी कवर किया है.
Read More