Rajpal Yadav Reaction on Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड के दिग्गज और एक्सपीरियंस्ड एक्टर मुश्ताक खान के निधन से पूरे बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है. उन्होंने 4 दशक से भी ज्यादा समय फिल्म इंडस्ट्री को दिया. कैंसर की वजह से मुश्ताक खान ने दुनिया को अलविदा कह दिया. इस मौके पर इंडस्ट्री के उनके करीबी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. एक्टर अनुपम खेर ने वीडियो शेयर कर मुश्ताक खान को याद किया. उनके अलावा मुश्ताक के करीबी राजपाल यादव ने भी सोशल मीडिया के जरिए मुश्ताक खान को श्रद्धांजलि दी.
राजपाल यादव ने बताया कि उन्होंने मुश्ताक खान के निधन के दो घंटे पहले ही उनसे मुलाकात की थी और उधर से उन्हें रिस्पॉन्स भी मिल रहा था. उन्हें अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि उनके करीबी एक्टर अब इस दुनिया में नहीं रहे.
इंस्टाग्राम पर मुश्ताक खान की फोटो शेयर करने के साथ राजपाल यादव ने कैप्शन में लिखा- ”आज दोपहर में मैं मुश्ताक भाई से मिलने गया और उनसे बातें की. उन्होंने मुझे देखा, मुझसे हाथ भी मिलाया और हमारी सारी बातें वह सुन रहे थे और उसपर रिएक्ट भी कर रहे थे. मुझे तो अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि दो घंटे पहले मैं जिनसे मिला, जिनसे हाथ मिलाया वो अब हमारे बीच नहीं है. ऊपर वाले के डिसीजन के आगे हम सब नतमस्तक हैं. मुश्ताक भाई हमेशा एक लोकप्रिय इंसान और अभिनेता थे, है और रहेंगे. आपको बड़े दुखी हृदय के साथ भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं.”
अनुपम खेर ने क्या कहा?
मुश्ताक खान संग कई फिल्मों में काम कर चुके अनुपम खेर ने भी मुश्ताक को ट्रिब्यूट दिया. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कहा कि मुश्ताक साहब से उन्होंने कुछ महीने पहले बात की थी. उनका सेंस ऑफ ह्यूमर काफी अच्छा था और वे काफी मिलनसार इंसान थे. अनुपम के मुताबिक उन्होंने मुश्ताक के साथ कई सारी फिल्मों में काम किया. इस दौरान की यादें एक फिल्म की तरह उनके सामने आ रही हैं. उन्होंने कभी मुश्ताक साहब को गुस्से में नहीं देखा. अंत में अनुपम खेर ने मुश्ताक साहब के खानदान को संवेदनाएं व्यक्त करते हुए सवाल किया कि आखिर इंसान जाता ही क्यों है.
ये भी पढ़ें- Anupam Kher Video: लोग जाते ही क्यों हैं? दोस्त Mushtaq Khan को याद कर भावुक हुए अनुपम खेर, शेयर किया वीडियो
मुश्ताक खान की बात करें तो उनका करियर 4 दशक से भी ज्यादा लंबा रहा. इस दौरान उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम किया. वे एलबर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है, कालिया, आखिरी गुलाम, आशिकी, साथी, सड़क, जुल्म की हुकूमत, जुनून,सर, गोपी कृष्ण, क्रांतिवीर, बंबई का बाबू, चाहत, गदर एक प्रेम कथा, लहू के दो रंग, मुझसे शादी करोगी, सैंडविच, शाहगिर्द, अपार्टमेंट, वेलकम बैक, रोमियो एंड राधिका, गदर 2 और स्त्री 2 समेत कई फिल्मों में नजर आए.
अंतिम समय में भी वे सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे की डेब्यू फिल्म पर काम कर रहे थे. कुछ समय पहले तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के नानावती अस्पताल में एडमिट कराया गया था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली. उन्हें उनके द्वारा निभाए गए किरदारों के जरिए हमेशा याद रखा जाएगा.

पुनीत उपाध्याय
पत्रकारिता जगत में 7 साल पूरे कर चुके पुनीत उपाध्याय रायबरेली से ताल्लुक रखते हैं. वे टीवी 9 के डिजिटल विंग में साल 2022 से सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. कला, संगीत, सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक रखते हैं. साथ ही इससे जुड़ी हर छोटी, बड़ी और रोचक खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं. इसके अलावा वे अन्य बीट्स में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पुनीत मानते हैं कि कला सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि उससे इतर अंतरमन से जुड़ने और समाज से रूबरू होने का एक सार्थक जरिया भी है. CSJM कानपुर युनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद पुनीत ने ITMI (इंडिया टुडे मीडिया इंस्टिट्यूट) से मास कॉम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा का कोर्स किया है. पुनीत की पहली जॉब आज तक में थी जहां उन्होंने 4 साल सब एडिटर की पोस्ट पर काम किया और मनोरंजन बीट के लिए अपनी सेवाएं दीं. पुनीत की रुचि लिखने में है और वे कलम की धार से समाज में बदलाव लाने में विश्वास रखते हैं. इसके अलावा उनकी रुचि आध्यात्म, साहित्य, गायन, दर्शन, क्रिकेट और मनोविज्ञान में है.
Read More