Jharkhand News: झारखंड में 2 से 7 अक्टूबर तक 72वां वन्यजीव सप्ताह मनाया जाएगा. इस दौरान जागरूकता, वॉकथॉन, बर्ड वॉचिंग, स्वच्छता अभियान, प्रतियोगिताओं और वन्यजीव संरक्षण पर विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे.
Jharkhand News: झारखंड में 2 से 7 अक्टूबर तक 72वां वन्यजीव सप्ताह मनाया जाएगा. इस दौरान जागरूकता, वॉकथॉन, बर्ड वॉचिंग, स्वच्छता अभियान, प्रतियोगिताओं और वन्यजीव संरक्षण पर विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/09/30/hemant-soren-2026-09-30-15-42-47.jpg)
Jharkhand News: झारखंड में वन्यजीवों के संरक्षण और लोगों को इनके प्रति जागरूक करने के लिए 2 से 7 अक्टूबर तक 72वां वन्यजीव सप्ताह मनाया जाएगा. वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से इस दौरान राज्यभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इन कार्यक्रमों में प्रभात फेरी, वॉकथॉन, बर्ड वॉचिंग, स्वच्छता अभियान, शैक्षणिक भ्रमण और स्कूली बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं शामिल हैं.
पलाश हॉल में होगा राज्य स्तरीय उद्घाटन
वन्यजीव सप्ताह का राज्य स्तरीय उद्घाटन 2 अक्टूबर को डोरंडा स्थित पलाश हॉल में होगा. इस मौके पर प्रभात फेरी और वॉकथॉन का आयोजन किया जाएगा. इन कार्यक्रमों के जरिए लोगों, खासकर युवाओ और विद्यार्थियों को वन्यजीवों, जंगलों और उनके प्राकृतिक आवासों के संरक्षण से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा. 3 अक्टूबर को राज्य के संरक्षित क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा.
विद्यार्थियों के लिए होंगे खास कार्यक्रम
वन्यजीव सप्ताह के दौरान विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक भ्रमण और बर्ड वॉचिंग कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे. इसका उद्देश्य बच्चों को वन्यजीवों और जैव विविधता के बारे में सीधे जानकारी देना है. 4 अक्टूबर को रांची में 10 किलोमीटर का वॉकथॉन आयोजित होगा. इसकी शुरुआत प्रधान मुख्य वन संरक्षक करेंगे. 5 अक्टूबर को जिला स्तर पर स्कूली बच्चों और युवाओं के लिए पेंटिंग, ड्राइंग और निबंध प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी. इन प्रतियोगिताओं के जरिए बच्चों को वन्यजीव संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया जाएगा.
वन्यजीव अपराध और मानव-वन्यजीव संघर्ष पर चर्चा
वन्यजीव सप्ताह के दौरान वन्यजीव अपराध और मानव-वन्यजीव संघर्ष जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा होगी. 6 अक्टूबर को होटल बीएनआर चाणक्य में अंतर-एजेंसी समन्वय बैठक आयोजित की जाएगी. इसमें पुलिस, रेलवे, विद्युत और पशुपालन विभाग के अधिकारी शामिल होंगे. बैठक में वन्यजीव अपराधों पर रोक लगाने और रेल तथा बिजली लाइनों से होने वाली वन्यजीव दुर्घटनाओं को कम करने के उपायों पर चर्चा की जाएगी. इसी दिन मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने और वन्यजीवों के आने-जाने वाले क्षेत्रों को सुरक्षित रखने के लिए कॉरिडोर संरक्षण कार्यशाला भी होगी. इसके अलावा वन्यजीव और प्रकृति पर आधारित फोटोग्राफी प्रदर्शनी लगाई जाएगी.
— MoEF&CC (@moefcc) September 29, 2026
7 अक्टूबर को समापन समारोह के साथ छह दिनों तक चलने वाले वन्यजीव सप्ताह के कार्यक्रम समाप्त होंगे. मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) संजीव कुमार ने आम नागरिकों, विद्यार्थियों, पर्यावरण प्रेमियों और स्वयंसेवी संस्थाओं से इन कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी की अपील की है.
यह भी पढ़ें- Jharkhand News: रांची का मास्टर प्लान बदलेगा नक्शा, 274 गांव जुड़ेंगे; 1534 वर्ग किमी तक बढ़ेगा दायरा
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें