IND W vs BAN W Semi Final : भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीच एशियन गेम्स 2026 का सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा. ये मैच कितनी तारीख को होगा, आइए इसके बारे में जानते हैं.
IND W vs BAN W Semi Final : भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीच एशियन गेम्स 2026 का सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा. ये मैच कितनी तारीख को होगा, आइए इसके बारे में जानते हैं.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/09/18/ind-w-vs-ban-w-semi-final-2026-09-18-13-08-23.jpg)
IND W vs BAN W Semi Final Photograph: (X/Bangladesh)
IND W vs BAN W Semi Final : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली इंडियन क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल मैच में जापान महिला क्रिकेट टीम को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में धमाकेदार एंट्री मारी है. आज भारत और जापान की टीमों के बीच क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया. इस मुकाबले में जापान की टीम पहले बैटिंग करते हुए 57 रनों पर सिमट गई और भारत ने 2 विकेट के नुकासान पर 59 रन बनाकर सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया है.
अब भारत और बांग्लादेश के क्रिकेट फैंस को एक बार फिर से एशियन गेम्स 2026 में एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल का रिकैप देखने के लिए मिलने वाला है. क्योंकि महिला एशियन कप 2026 में आज से ठीक 8 दिन पहले यानी 10 सितंबर (गुरुवार) को सेमीफाइनल-1 भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीम के बीच ही खेला गया था. इस मैच में भारत ने 40 रनों से जीता था.
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 10, 2026
अब एक बार फिर से कुछ ही दिनों के अंदर भारतीय महिला क्रिकेट टीम और बांग्लादेश विमेंस क्रिकेट टीम के बीच सेमीफाइनल मैच खेला जाने वाला है. एशियन गेम्स 2026 का सेमीफाइनल-2 कब और कहां कितनी तारीख को इन दोनों टीमों के बीच खेला जाने वाला है. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
कितनी तारीख को होगा भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल
एशियम गेम्स 2026 महिला क्रिकेट का सेमीफाइनल-2 भारत और बांग्लादेश के बीच 20 सितंबर यानी रविवार को खेला जाने वाला है. आज से ठीक दो दिन बाद इन दोनों टीमों के बीच एशियन गेम्स 2026 का सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा.
कहां खेला जाएगा भारत बनाम बांग्लादेश सेमीफाइनल
एशियम गेम्स 2026 का सेमीफाइनल-2 भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमें जापान के निशिन स्थित कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेलती हुई नजर आएंगी. इसी मैदान पर भारत ने जापान के साथ अपना क्वार्टर फाइनल मैच खेला, जिसमें भारतीय बल्लेबाज और गेंदबाजों ने जलवा बिखेरा है.
भारत बनाम बांग्लादेश सेमीफाइनल मैच कहां देखें
भारतीय महिला क्रिकेट टीम और बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम के बीच होने वाले एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल-2 का लाइव प्रसारण आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे. सोनी स्पोर्ट्स 3 पर इस मुकाबले का लाइव प्रसारण होगा. वहीं इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर की जाएगी.
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 18, 2026
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला टीम का स्क्वाड
स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, गुनालन कमलिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, रिचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, राधा यादव, रेणुका सिंह ठाकुर, श्रेयंका पाटिल.
ये भी पढ़ें :विराट कोहली समेत इन 6 बल्लेबाजों ने टी20 क्रिकेट में बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, टॉप पर इंग्लैंड के जोस बटलर मौजूद