2026 Maruti Suzuki Brezza Facelift लॉन्च: मिलेगा 5-स्टार सेफ्टी, टर्बो पेट्रोल इंजन और अंडरबॉडी CNG टैंक - maruti suzuki brezza facelift launches in india check price features engine and power

Published on 24 जुल॰ 2026

Maruti Suzuki Brezza Facelift: मारुति ने आज ब्रेजा का फेसलिफ्ट मॉडल 7.4 लाख रुपए की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च कर दिया है। ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। 2026 Maruti Suzuki Brezza Facelift को आज भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इसे 7,39,900 लाख रुपए की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है। आधिकारिक लॉन्च से पहले 2026 Brezza Facelift को BNCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। आइए इसके इंजन, फीचर्स और डिजाइन के बारे में जानते हैं।

कैसा है इसका डिजाइन?

इसका डिजाइन पुराने मॉडल जैसा ही है जिसमें कुछ छोटे बदलाव किए गए हैं। इसके फ्रंट में नई ग्रिल और हेडलाइट्स में छोटे-मोटे बदलाव किए गए हैं। इसके अलावा, बंपर को बदला गया है जिसमें फॉग लैंप के लिए ट्रायंगल हाउसिंग दी गई है। बंपर में दिए गए ग्रे कलर के पार्टस इसे नया और स्पोर्टी लुक देते हैं। SUV का साइड प्रोफाइल भी पहले जैसा ही है बस इसमें 16-इंच के अलॉय व्हील्स का नया डिजाइन दिया गया है।

कलर ऑप्शन

Maruti Suzuki Brezza में सिंगल-टोन कलर के विकल्प मिलते हैं जैसे- Vivacious Orange, Lustrous Beige, Pearl Arctic White, Bluish Black, Splendid Silver, Magma Grey और Sizzling Red। वहीं, डुअल टोन विकल्पों में Sizzling Red के साथ Bluish Black Roof, Lustrous Beige के साथ ब्लूइश रूफ और पर्ल आर्कटिक व्हाइट के साथ ब्लूइश ब्लैक रूफ शामिल है।

केबिन और फीचर्स

Brezza Facelift के केबिन में कुछ नए फीचर्स जोड़े गए हैं। डैशबोर्ड पर अब ब्लैक और ब्राउन कॉम्बिनेशन वाला डुअल-टोन अपहोल्स्ट्री मिलता है। नया बड़ा 10.1 इंच का इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन दिया गया है। इसके साथ, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और HUD भी दिया गया है। AC और बाकी चीजों के कंट्रोल्स को सेंटर कंसोल पर दिए गए बटनों के जरिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

फीचर्स और सेफ्टी

इसमें अब वायरलेस चार्जर, वेंटिलेटेट और पावर्ड फ्रंट पावर्ड सीट्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर क्रॉस-ट्रैफिक अलर्ट, एयर प्यूरीफायर, IRVM, एडजस्टेबल स्टीयरिंग और बाकी चीजें शामिल हैं। सुरक्षा के लि, SUV में 6 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग, हिल डिसेंट कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और ISOFIX चाइल्ड-सीट माउंट दिए गए हैं। इसे BNCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिली है।

इंजन और पावर

Maruti Suzuki Brezza Facelift में 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन का विकल्प CNG के साथ मिलना जारी रहेगा। अपडेट्स के बारे में बताएं तो CNG वेरिएंट में अंडरबॉडी टैंक दिया गया है जिससे बूट स्पेस बढ़ जाता है। इसके अलावा, इस SUV में अब 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है जो पुराने मॉडल में नहीं था। हालांकि, ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प अभी भी मौजूद है।

1.5 लीटर NA पेट्रोल इजंन 102hp की पावर और 139nm का टॉर्क जनरेट करता है तो वहीं, टर्बो पेट्रोल इंजन 110hp की पावर और 170nm का टॉर्क जनरेट करता है।