2027 कावासाकी वर्सिस 650 की भारत में एंट्री, नए कलर के साथ एडवेंचर बाइक का अंदाज बदला

Published on 29 अग॰ 2026

2027 कावासाकी वर्सिस 650 की भारत में एंट्री, नए कलर के साथ एडवेंचर बाइक का अंदाज बदला

2027 Kawasaki Versys 650 भारत में लॉन्च, ₹8.63 लाख कीमत; नए Candy Lime Green रंग में आई बाइक

Kawasaki ने भारत में अपनी मशहूर बाइक Versys 650 का 2027 मॉडल लॉन्च कर दिया है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹8.63 लाख रखी गई है. हालांकि नए मॉडल में कोई बड़ा मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. कंपनी ने इस बार बाइक को एक नए रंग में पेश किया है.नई Candy Lime Green पेंट स्कीम इस मॉडल की सबसे बड़ी खासियत है. डिलीवरी अगस्त 2026 के आखिर तक शुरू होने की उम्मीद है.

नए कलर के अलावा क्या बदला?

2027 Versys 650 को फिलहाल सिर्फ Candy Lime Green कलर में पेश किया गया है. यह कलर Kawasaki की पहचान से जुड़े हरे रंग को एक नया रूप देता है. बाइक का बाकी डिजाइन पहले जैसा ही रखा गया है. इंजन, फ्रेम, सस्पेंशन, इलेक्ट्रॉनिक्स और फीचर्स में कोई बदलाव नहीं हुआ है.यानी अगर आप नई मॉडल ईयर बाइक चाहते हैं और Kawasaki का नया ग्रीन शेड पसंद करते हैं, तो यह अपडेट आपके लिए खास हो सकता है.

649cc इंजन देता है 67 hp की पावर

Kawasaki Versys 650 में पहले की तरह 649cc, लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन इंजन मिलता है.यह इंजन 67 hp की पावर 8,500 rpm पर और 61 Nm का टॉर्क 7,000 rpm पर पैदा करता है. इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है.बाइक में असिस्ट-एंड-स्लिपर क्लच भी मिलता है. यह क्लच गियर बदलते समय राइडिंग को थोड़ा आसान और स्मूथ बनाने में मदद करता है.

लंबी दूरी के सफर के लिए तैयार

Versys 650 को खास तौर पर लंबे सफर और टूरिंग को ध्यान में रखकर बनाया गया है. इसमें ट्यूबुलर डायमंड फ़्रेम दिया गया है.सस्पेंशन की बात करें तो आगे 41mm टेलीस्कोपिक फोर्क मिलता है, जिसमें 150mm का travel है. पीछे मोनोशॉक दिया गया है, जिसमें 145mm travel मिलता है.पीछे के सस्पेंशन में रिमोट प्रीलोड एडजस्टर भी है. अगर बाइक पर सामान या पीछे कोई दूसरा व्यक्ति बैठा हो, तो यह फीचर सस्पेंशन सेट करने में काम आ सकता है.

फीचर्स में भी नहीं हुआ बदलाव

2027 मॉडल में फीचर्स की लिस्ट पहले जैसी ही है. बाइक में एडजस्टेबल विंडस्क्रीन दिया गया है, जिसे राइडर अपनी सुविधा के हिसाब से सेट कर सकता है.इसके अलावा फुल-LED लाइटिंग, ट्रैक्शन कंट्रोल और 4.3-इंच TFT कलर डिस्प्ले मिलता है.TFT स्क्रीन में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी की सुविधा भी दी गई है, जिससे राइडर को फोन से जुड़े कुछ फीचर्स बाइक की स्क्रीन पर इस्तेमाल करने में मदद मिलती है.

21 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक

Versys 650 में 21 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है. बड़े टैंक का फायदा खासकर लंबी दूरी की राइड में हो सकता है, क्योंकि बार-बार पेट्रोल भरवाने के लिए रुकने की जरूरत कम पड़ सकती है.फुल टैंक के साथ बाइक का वजन 220kg है. इसकी सीट की ऊंचाई 845mm है, इसलिए कम हाइट वाले राइडर्स को बाइक संभालते समय थड़ी चुनौती महसूस हो सकती है.हालांकि 170mm का ग्राउंड क्लीयरेंस खराब सड़कों, स्पीड ब्रेकर और ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर मददगार हो सकता है.

Honda NX500 से होगा मुकाबला

भारत में Kawasaki Versys 650 का मुकाबला मिडिलवेट टूरिंग और एडवेंचर बाइक सेगमेंट में होता है. इसका एक प्रमुख विकल्प Honda NX500 है, जिसकी कीमत ₹7.44 लाख है.हालांकि दोनों बाइक्स का अंदाज थोड़ा अलग है. Versys 650 ज्यादा टूरिंग-केंद्रित बाइक है, जबकि NX500 का सेटअप एडवेंचर राइडिंग की तरफ ज्यादा झुका हुआ है.

कीमत और डिलीवरी

2027 Kawasaki Versys 650 की एक्स-शोरूम कीमत ₹8.63 लाख है. कंपनी ने नए मॉडल में मुख्य रूप से Candy Lime Green कलर जोड़ा है, जबकि बाकी बाइक पहले जैसी ही है.

कुल मिलाकर, Kawasaki ने 2027 Versys 650 को बड़े बदलावों के बजाय एक नए मॉडल ईयर और नए कलर के साथ पेश किया है. ऐसे राइडर्स जो लंबी दूरी की यात्रा क लिए आरामदायक और दमदार बाइक चाहते हैं, उनके लिए यह अब भी एक दिलचस्प ऑप्शन बनी हुई है.

यह भी पढ़ें- Fortuner-Gloster की बढ़ेगी टेंशन! 4 सितंबर को आएगी Kia Sorento, मिलेगा हाइब्रिड और डीजल इंजन का ऑप्शन

Ather का नया Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 200km रेंज के साथ मिलेंगे कई स्मार्ट फीचर्स

आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी tv9hindi.com में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हैं. यहां बिजनेस ऑटोमोबाइल के अलावा टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती हैं. इससे पहले ET Now Swadesh Digital में Copy Editor थीं. इन्होंने अपना करियर जागरण न्यू मीडिया के साथ शुरू किया. Ayushi ने International School of Media & Entertainment Studies (ISOMES) से बैचलर ऑफ मॉस कम्युनिकेशन की डिग्री ली है. पिछले 3 साल से ये बिजनेस ऑटो टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती आ रही हैं. इन्हें सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाना काफी पंसद है. इन्होंने Auto, Tech में कई ऑनलाइन ऑफलाइन इवेंट भी कवर किए हैं. इन्हें ड्राइविंग और रिव्यू करना पसंद है. Ayushi को किताबें पढ़ने में रुचि हैं.

Read More

google button