Ganesh Chaturthi Celebrations: हर साल की तरह इस बार भी अंबानी फैमिली ने अपने घर में गणपति बप्पा का स्वागत किया है. उनके घर पर गणेश भगवान की पूजा अर्चना में कई फिल्मी सितारे शामिल हुए. उन्होंने वहां पहुंचकर बप्पा के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिए. अब अंबानी परिवार की गणेश पूजा कार्यक्रम से बॉलीवुड सितारों के कई वीडियोज सामने आए हैं, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
बॉलीवुड के भाईजान कहे जाने वाले सलमान खान अंबानी परिवार के यहां बप्पा के दर्शन करने पहुंचे थे. सलमान और अंबानी के बीच काफी अच्छे रिश्ते हैं. ऐसे में सलमान हर खास मौके पर अंबानी फैमिली के साथ नजर आते हैं. सलमान इस दौरान नीले कलर की लाइन वाली शर्ट और जींस में पहुंचे. उन्होंने सिर पर रूमाल भी बांध रखा था.
सलमान खान लुक
दरअसल, पिछले कुछ दिनों से सलमान खान अपना हेयल स्टाइल कवर करने के लिए हैट का इस्तेमाल कर रहे हैं. वो ‘बिग बॉस’ भी हैट पहनकर ही होस्ट करते दिख रहे हैं. हालांकि, सलमान जब बप्पा के दर्शने के लिए पहुंचे, तो यहां उन्होंने सिर पर रूमाल बांध रखा था. उनका ये नया लुक देख पैपराजी उन्हें अपने कैमरे में कैप्चर करने लगे.
ये सितारे भी हुए शामिल
सलमान के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ भी अपने पति विकी कौशल के साथ बप्पा के आशीर्वाद लेने पहुंची थीं. इन दोनों का भी वीडियो सामने आया है. बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, दिग्गज एक्ट्रेस, कृति सेनन और उनकी बहन नूपुर सेनन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, संजय दत्त, सैफ अली खान, करीना कपूर समेत जैसे बड़े सितारे एंटीलिया पहुंचे.
सभी ने बप्पा के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया. सिर्फ सलमान ही नहीं, ये सभी सितारे अंबाली फैमिली के क्लोज हैं. ऐसे में हर खास मौके पर भी इन सभी को अंबानी फैमिली के साथ देखा जाता है.
ये भी पढ़ें-
9 महीने, 9 डिजास्टर बड़े-बड़े सितारों की डूबी फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर अरबों हुए स्वाहा
हनुमान अंश के बाद रामबोला, गोस्वामी तुलसीदास पर विशाल चतुर्वेदी ने किया फिल्म का ऐलान
रणवीर सिंह भी दिखे
रणवीर सिंह का भी एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में वो बिल्कुल अपने जोश भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं.वो बप्पा के जयकारे लगाते दिख रहे हैं. वो कहते हैं, ‘गणपति बप्पा मोरया’. उनके साथ वहां मौजूद तमाम लोग बप्पा के नाम का जयकारा लगाते हैं.
अंबानी के बुलावे पर पहुंचे ये 24 बॉलीवुड स्टार्स

इसराफिल
ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."
Read More