29 जुलाई से खुल रहा है एक और IPO, आज GMP पहुंचा 50 रुपये, चेक करें प्राइस बैंड

Published on 24 जुल॰ 2026

Jul 24, 2026 10:13 am ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

मुख्य बातें

  • Manipal Health Enterprises ने आईपीओ के लिए 560 रुपये से 590 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड तय किया है
  • आईपीओ ग्रे मार्केट में आज 50 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है
 Manipal Health Enterprises ipo price band announed check GMP

29 जुलाई को एक और कंपनी का आईपीओ दस्तक देने जा रहा है।

Manipal Health Enterprises IPO: मनीपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने 560 रुपये से 590 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड तय किया है। शुक्रवार को इसका ऐलान हुआ। इस आईपीओ पर दांव लगाने की सोच रहे निवेशकों के लिए अच्छी बात यह है कि ग्रे मार्केट में स्थिति ठीक है। जिसकी वजह से पहले दिन ही पॉजिटिव लिस्टिंग की उम्मीद बंध गई है।

29 जुलाई से हो रहा है ओपन (Manipal Health Enterprises IPO details)

मनीपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज आईपीओ रिटेल निवेशकों के लिए 29 जुलाई को खुल जाएगा। निवेशकों के पास 31 जुलाई तक आईपीओ पर दांव लगाने का मौका रहेगा। इस आईपीओ का साइज 9275.22 करोड़ रुपये का है। कंपनी इश्यू के जरिए 13.56 करोड़ फ्रेश शेयर जारी करेगी। वहीं, ऑफर फार सेल के जरिए 2.16 करोड़ शेयरों की बिक्री होगी।

कंपनी ने 25 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14750 रुपये का निवेश करना होगा। बता दें, कंपनी बीएसई और एनएसई दोनों जगह लिस्ट होगी। कंपनी ने अपने कर्मचारियों को एक शेयर पर 56 रुपये की छूट दिया है।

कितना है जीएमपी (Manipal Health Enterprises IPO GMP Today)

मौजूदा बाजार की खराब स्थिति होने के बाद भी यह मेनबोर्ड आईपीओ ग्रे मार्केट में आईपीओ अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। आईपीओ वॉच की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में आज यह 50 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।

आईपीओ का कम से कम 75 प्रतिशत हिस्सा क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए कम से कम 75 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व रहेगा। वहीं, रिटेल निवेशकों के लिए अधिकतम 10 प्रतिशत हिस्सा और एनआईआई के लिए भी अधिकतम 10 प्रतिशत हिस्सा ही इश्यू का रिजर्व रहेगा।

कितना बड़ा है कंपनी का कोराबार

मौजूदा समय में कंपनी मल्टी-स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल्स, क्लिनिक और डायग्लोनिस्ट सेंटर चलाती है। कंपनी के हॉस्पिटल्स में ऑर्गन ट्रांसप्लांट्स, कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी जैसे गंभीर बिमारी इलाज किया जाता है।

आईपीओ से जुटाए पैसों का क्या करेगी कंपनी

5378 करोड़ रुपये मौजूदा सभी कर्ज चुकाने के लिए किया जाएगा। Sahyadri Hospitals Private लिमिटेड में मामूली हिस्सा खरीदने के लिए 574 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बता दें, कोटक महिंद्रा कैपिटल को बुक रनिंग लीडमैनेजर और केफिन टेक्नोलॉजी को रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें। लाइव हिन्दुस्तान यहां प्रस्तुत जानकारी के आधार पर आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है।)

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें