3 टी20, 2 वनडे और एशियन गेम्स..., सितंबर में धमाल मचाएगी टीम इंडिया, देखें शेड्यूल

Published on 29 अग॰ 2026

Indian Cricket Team Schedule September 2026: सितंबर में भारतीय टीम का शेड्यूल काफी बिजी है. टीम इंडिया पूरे महीने एक्शन में दिखेगी. वैभव सूर्यवंशी धमाल मचाएंगे, साथ ही विराट-रोहित भी एक्शन में दिखेंगे

Written By : मोहम्मद वाहिद |  Updated at : 29 Aug 2026 01:45 PM (IST)

Preferred Sources

3 T20Is, 2 ODIs and Asian Games Indian Cricket Team will be rocking in September with Vaibhav Sooryavanshi in action know full schedule 3 टी20, 2 वनडे और एशियन गेम्स..., सितंबर में धमाल मचाएगी टीम इंडिया, देखें शेड्यूल

सितंबर में टीम इंडिया का शेड्यूल

Source : ABP

भारतीय क्रिकेट टीम सितंबर महीने में जमकर क्रिकेट खेलेगी. क्रिकेट फैंस के लिए अगला महीना काफी स्पेशल है, क्योंकि टी20 के नए स्टार वैभव सूर्यवंशी तो एक्शन में दिखेंगे, साथ ही विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज भी सितंबर में धमाल मचाएंगे. टीम इंडिया को इस महीने दो देशों से द्विपक्षीय सीरीज खेलनी है. वहीं एशियन गेम्स के मुकाबले भी होंगे. 

सितंबर महीने में टीम इंडिया कुल 6 मैच खेलेगी. ये सभी मुकाबले सीमित ओवरों की फॉर्मेट के होंगे. यानी इस मंथ भारतीय टीम एक भी टेस्ट मैच नहीं खेलेगी. सितंबर में टीम इंडिया को अफगानिस्तान से दिल्ली में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. इस सीरीज की शुरुआत 13 सितंबर से होगी. इसके बाद महीने के अंत में भारत को वेस्टइंडीज से दो वनडे मैच भी खेलने हैं. ये सीरीज तीन वनडे मैचों की होगी, लेकिन दो मैच सितंबर महीने में खेले जाएंगे. वहीं 2026 एशियन गेम्स का क्वार्टर फाइनल मुकाबला भी भारतीय टीम इस महीने खेलेगी.

इस तरह से भारतीय टीम को सितंबर में कुल 6 मैच खेलने हैं. इसमें चार टी20 और दो वनडे मैच होंगे. 13, 15 और 17 सितंबर को टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ एक्शन में दिखेगी. भारतीय टीम 28 सितंबर को 2026 एशियन गेम्स का क्वार्टर फाइनल खेलेगी. वहीं टीम इंडिया वेस्टइंडीज से 27 सितंबर को पहला वनडे और 30 सितंबर को दूसरा वनडे मैच खेलेगी.

सितंबर 2026 का शेड्यूल13 सितंबर 2026

13 सितंबर 2026- भारत बनाम अफगानिस्तान (पहला टी20 मैच), अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली (शाम 7:00 बजे)
15 सितंबर 2026- भारत बनाम अफगानिस्तान (दूसरा टी20 मैच), अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली (शाम 7:00 बजे)
17 सितंबर 2026- भारत बनाम अफगानिस्तान (तीसरा टी20 मैच), अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली (शाम 7:00 बजे)
27 सितंबर 2026- भारत बनाम वेस्टइंडीज (पहला वनडे मैच), ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम (दोपहर 2:00 बजे)
28 सितंबर 2026- एशियाई खेल T20 क्वार्टर फाइनल, चुरल कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, जापान (सुबह 10:30 बजे)
30 सितंबर 2026- भारत बनाम वेस्टइंडीज (दूसरा वनडे मैच), डॉ. भूपेन हजारिका क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी (दोपहर 2:00 बजे)

यह भी पढ़ें- 

शर्मनाक हार की कगार पर पाकिस्तान, दूसरे टेस्ट में भी इंग्लैंड की जीत कंफर्म

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.

Read More

Published at : 29 Aug 2026 01:45 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola