IND vs AFG 2nd T20I : आज भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20 मैच खेला जाने वाला है. इस मैच में भारत के 3 खिलाड़ी अफगानिस्तान के लिए खतरा बन सकते हैं.
IND vs AFG 2nd T20I : आज भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20 मैच खेला जाने वाला है. इस मैच में भारत के 3 खिलाड़ी अफगानिस्तान के लिए खतरा बन सकते हैं.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/09/15/ind-vs-afg-2026-09-15-11-44-04.jpg)
IND vs AFG Photograph: (X/BCCI)
IND vs AFG 2nd T20I : भारतीय क्रिकेट टीम आज यानी मंगलवार को दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के साथ तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेलने वाली है. 15 सितंबर यानी आज शाम 7:30 बजे से इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला खेला जाने वाला है. इन दोनों टीमों के बीच खेले गए पहले टी20 मुकाबले में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली इंडियन क्रिकेट टीम ने 72 रनों से अफगानिस्तान पर जीत दर्ज की थी. अब टीम इंडिया दूसरे टी20 मैच को जीतकर सीरीज में 2-0 से अजेय होना चाहेगी.
इस मैच में भारत के सभी खिलाड़ियों पर फैंस की नजरें रहेंगी. इंडियन क्रिकेट टीम के फैंस चाहेंगे कि उनके पसंदीदा खिलाड़ी अफगानिस्तान के खिलाफ धमाल मचाएं. लेकिन आज हम आपको ऐसे 3 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं, जो इस मैच में अगर चल गए, जिन्होंने अपने बल्ले से रनों का अंबार लगा दिया तो अफगानिस्तान की हार लगभग पक्की हो जाएगा. ये खिलाड़ी कौन हैं, आइए इसके आंकड़ों समेत इनके बारे में जानते हैं.
— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) September 14, 2026
अफगानिस्तान के लिए खतरा बनेंगे भारत के ये तीन खिलाड़ी
भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में एक बड़ा खतरा साबित होंगे. वहीं टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन भी अफगानिस्तान के हाथों से मैच छीनने की काबिलियत रखते हैं. टीम इंडिया के फिनिशर शिवम दुबे का बल्ला अगर चल गया तो वो अकेले दम पर खेल को अफगानिस्तान के हाथों से छीन सकते हैं.
— FanCode (@FanCode) September 15, 2026
1 - अभिषेक शर्मा
भारत के 26 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने पहले टी20 मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजों की जमकर रेल बनाई थी. उन्होंने 32 बॉल में 7 चौके और 7 छक्कों के साथ 82 रनों की पारी खेली थी. उनका बल्ला आज भी चल गया तो अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की खैर नहीं रहेगी. उन्होंने अब तक भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक 57 मैचों की 56 पारियों में 2 शतक और 12 अर्धशतकों की मदद से 1711 रन बनाए हैं. उनके नाम 171 चौके और 111 छक्के मौजूद हैं. अभिषेक का औसत 31.68 का है, जबकि उनका टी20 में स्ट्राइक रेट 189.68 का है.
— BCCI (@BCCI) September 13, 2026
2 - ईशान किशन
भारत के 28 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने पहले टी20 मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ धमाकेदार पारी खेली थी. ईशान ने 33 बॉल में 5 चौके और 1 छक्के के साथ 44 रनों की आतिशी पारी खेली. अब अगर दूसरे टी20 में ईशान का बल्ला चला तो अफगानिस्तान के हाथों से मैच फिसल सकता है. ईशान ने अब तक टीम इंडिया के लिए 56 मैचों की 56 पारियों में 1 शतक और 12 अर्धशतकों के साथ 1650 रन बनाए हैं. उन्होंने 170 चौके और 78 छक्के भी जड़े हैं.
— BCCI (@BCCI) September 13, 2026
3 - शिवम दुबे
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर और फिनिशर शिवम दुबे का बल्ला जब चलता है तो विरोधी पूरी तरह तहस-नहस हो जाता है. क्योंकि वो निचले क्रम में बल्लेबाजी करने आते हैं और जब गेम फंसा होता है. उस वक्त छक्के-चौके लगाकर विरोधी टीम के हाथों से मैच छीन लेते हैं. आज अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 में अगर दुबे का बल्ला चला तो अफगानी टीम की खैर नहीं हैं. उन्होंने 74 मैचों की 56 पारियों में 6 अर्धशतकों के साथ 1127 रन बनाए हैं. उनका औसत 29.65 और स्ट्राइक रेट 152.09 का है. वो भारत के लिए 74 चौके और 68 छक्के भी जड़ चुके हैं.
ये भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी को आज मिला मौका तो मैदान पर मचेगा धमाल, IND vs AFG 2nd T20 में बना सकते हैं ये बड़ा रिकॉर्ड