ग्वालियर के अक्षया हत्याकांड में 4 को उम्रकैद: पूर्व DGP की नातिन को कोचिंग से लौटते वक्त मारी थी गोली; टारगेट पर सहेली थी - Gwalior News

Published on 22 जुल॰ 2026

मामले में चार नाबालिग भी आरोपी हैं। उनकी सुनवाई किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष विचाराधीन है।

ग्वालियर के अक्षया यादव हत्याकांड में 3 साल चली सुनवाई के बाद अदालत ने बुधवार को फैसला सुना दिया। जिला एवं सत्र न्यायालय ने चार दोषियों- बाला सुरवे, पृथ्वीराज चौहान, उपदेश रावत और सुमित रावत को उम्रकैद की सजा दी है। वारदात को 10 जुलाई 2023 को माधोगंज

.

अक्षया पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सुरेंद्र सिंह यादव की नातिन थी। जांच में सामने आया था कि हमलावरों का निशाना अक्षया नहीं, बल्कि उसकी सहेली सोनाक्षी शर्मा थी। फायरिंग के दौरान गोली अक्षया यादव को लगी थी। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने अदालत में 26 गवाहों के बयान दर्ज कराए थे।

इस प्रकरण में चार नाबालिग भी आरोपी हैं। उनका मामला किशोर न्याय बोर्ड (जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड) के समक्ष विचाराधीन है।

सहेली ने दैनिक भास्कर को बताई थी उस दिन की कहानी

हम कोचिंग से घर के लिए निकले थे, उसने फायर कर दिया

घटना के बाद अक्षया की सहेली सोनाक्षी शर्मा ने दैनिक भास्कर को उस दिन का पूरा घटनाक्रम बताया था। उसने कहा था- 10 जुलाई की शाम को साढ़े 7 बज रहे होंगे। मैं और अक्षया कोचिंग से निकले थे। अक्षया एक्टिवा चला रही थी। हम अचलेश्वर मंदिर के पास पहुंचे। मैंने मां को कॉल किया। मां ने हेमसिंह की परेड पर मिलने के लिए कहा।

अभी हमने बेटी बचाओ चौराहे से सिकंदर कंपू की ओर टर्न लिया ही था, तभी एक बाइक करीब आई। इस पर चार लोग बैठे थे। एक सुमित रावत, दूसरा उसका भाई उपदेश उर्फ मोंटी था। इन्हें मैं जानती हूं। इनके पास पिस्टल थी।

सुमित ने पिस्टल से एक के बाद एक दो गोलियां चलाईं। मुझ पर चिंगारी आई। हमारी एक्टिवा पलट गई और हम गिर पड़े। मैंने जब उठकर देखा तो अक्षया के हाथ को चीरते हुए गोली उसके सीने पर लगी थी। मुड़कर देखा तो सुमित पिस्टल लहराते हुए फरार हो गया।

मेरी बेस्ट फ्रेंड जमीन पर पड़ी थी और मैं मदद मांग रही थी। आसपास खड़े लोग VIDEO बना रहे थे। फिर किसी ने पुलिस और एक ऑटो को बुलाया। अक्षया को लेकर हम हॉस्पिटल पहुंचे, लेकिन पहले ही वह दम तोड़ चुकी थी।

सुमित मुझे तब से परेशान कर रहा है, जब मैं जवाहर कॉलोनी में रहती थी। वह बजरिया में रहता था। वॉकिंग डिस्टेंस ज्यादा नहीं होने पर वह रोज मेरे घर के आसपास आ जाता था। कई बार घर पर पत्थर मारकर भाग जाता था। हम लोगों ने घर बदल लिया, लेकिन उसकी दहशत कम नहीं हुई। जब भी घर के दरवाजे पर नॉक होता तो दहशत रहती थी कि पता नहीं कौन होगा?

कई बार थाने से लेकर एसपी तक शिकायत की, लेकिन कोई मदद नहीं मिली।

अक्षया यादव की हत्या के दोषी सुमित रावत, बाला सुरवे, उपदेश रावत और पृथ्वीराज चौहान को सजा सुनाई गई है।

अक्षया यादव की हत्या के दोषी सुमित रावत, बाला सुरवे, उपदेश रावत और पृथ्वीराज चौहान को सजा सुनाई गई है।

मुख्य आरोपी का पुलिस ने किया था शॉर्ट एनकाउंटर

हत्याकांड में सुमित रावत, उसके भाई उपदेश रावत उर्फ मोंटी और दो अन्य के नाम सामने आए थे। सभी पर इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने दबिश देकर डबरा के पास से उपदेश रावत को गिरफ्तार किया था।

उपदेश को पकड़ने के कुछ दिन बाद पुलिस को सूचना मिली कि मुख्य आरोपी सुमित रावत महाराष्ट्र के धुले में है। पुलिस की एक टीम वहां पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे लेकर घाटीगांव पहुंची, तभी सुमित ने टॉयलेट के लिए गाड़ी रुकवाई।

गाड़ी से उतरते ही उसने, हाईवे से नीचे जंगल की तरफ छलांग लगा दी। पुलिस ने भी बिना देर किए पीछा किया। शॉर्ट एनकाउंटर में उसे दबोच लिया। आरोपी के घुटने में चोट लगी। पुलिस के मुताबिक, सुमित गड्‌ढे में गिरा था। वहां नुकीले पत्थर पड़े थे, जो उसके पैर में घुस गए।

मुख्य आरोपी सुमित रावत के भाई उपदेश रावत को पुलिस ने डबरा के पास से अरेस्ट किया था।

मुख्य आरोपी सुमित रावत के भाई उपदेश रावत को पुलिस ने डबरा के पास से अरेस्ट किया था।

सोनाक्षी को सबक सिखाना चाहता था सुमित

पुलिस पड़ताल में पता चला था कि अक्षया की सहेली सोनाक्षी को काफी समय से सुमित रावत परेशान कर रहा था। कई बार समझाने के बाद भी वह मान नहीं रहा था। उसने छात्रा को सबक सिखाने की धमकी दी थी।

सोनाक्षी के पिता उसे लेकर माधोगंज थाना पहुंचे थे। यहां ASI प्रमोद कुमार मिले थे, लेकिन उन्होंने कोई एक्शन नहीं लिया। इस मामले का पता चलते ही एसएसपी ने एएसआई प्रमोद को सस्पेंड कर दिया था।

ये खबर भी पढ़ें…

उज्जैन में पुरानी रंजिश में दो भाइयों की हत्या

उज्जैन में पुरानी रंजिश के चलते दो सगे भाइयों की हत्या कर दी गई। एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ा। मामला नीलगंगा थाना क्षेत्र का है। वारदात के मुख्य आरोपी को पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर 4 अन्य आरोपियों को भी पकड़ लिया गया। पढ़ें पूरी खबर…