IND VS ZIM First T20I Playing 11: भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेली जाने वाली 3 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. ये मैच भारतीय समयानुसार, शाम 4.30 बजे शुरू होगा. इस मुकाबले पर सभी की नजरें टिकी होंगी, क्योंकि एक ओर श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत की तलाश में होंगे, तो वहीं मेजबान टीम घरेलू कंडीशंस का फायदा उठाकर भारत को हराना चाहेगी.
हालांकि, इस मैच से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भारत की प्लेइंग-11 का चुनाव किया है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि इस प्लेइंग-11 में किन-किन खिलाड़ियों को मौका मिला है.
अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी करेंगे ओपनिंग
Raw Pace or Balanced Bowling Unit? What should India prefer in their Playing XI for the first T20I vs Zimbabwe?#INDvsZIMpic.twitter.com/hKPOegL39O
— Aakash Chopra (@cricketaakash) July 22, 2026
हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी-20 मैच खेला जाने वाला है. आकाश चोपड़ा द्वारा चुनी गई प्लेइंग-11 में उन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ वैभव सूर्यवंशी को ओपनिंग के लिए चुना है. अभिषेक का ओपन करना तो तय ही है, लेकिन दूसरे ओपनर को लेकर सवाल थे.
प्रभसिमरन सिंह को मौका मिलेगा या फिर वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलेगा. भले ही वैभव की डेब्यू सीरीज भले ही कुछ खास न रही हो, लेकिन वह कमाल के बल्लेबाज हैं और हरारे में उनके रिकॉर्ड्स भी काफी अच्छे हैं. ऐसे में अब अभिषेक और वैभव की जोड़ी ओपनिंग के लिए मैदान पर उतर सकती है.
— BCCI (@BCCI) July 22, 2026
मिडिल ऑर्डर में किसे मिलेगा मौका?
जिम्बाब्वे के साथ खेले जाने वाले मुकाबले में नंबर-3 पर ईशान किशन मैदान पर उतर सकते हैं. ईशान एक खतरनाक बल्लेबाज हैं. हालांकि, इंग्लैंड सीरीज उनके लिए भी कुछ खास नहीं रही थी. मगर, अब उनसे बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी. कप्तान श्रेयस अय्यर नंबर-4 पर और तिलक वर्मा नंबर-5 पर मैदान पर उतर सकते हैं. ऑलराउंडर शिवम दुबे बल्लेबाजी इकाई को गहराई देने के साथ-साथ बॉलिंग ऑप्शन भी देते हैं, इसलिए उन्हें भी अंतिम-11 में शामिल किया जा सकता है.
गेंदबाजी इकाई
जिम्बाब्वे के साथ खेले जाने वाले पहले टी-20 मैच की गेंदबाजी इकाई में सूर्यांश शेडगे, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव और मयंक यादव को शामिल किया जा सकता है. मयंक को हाल ही में स्क्वाड में शामिल किया गया है. ऐसे में पूरी उम्मीद है कि उन्हें प्लेइंग-11 में मौका मिलेगा. इसके अलावा हर्ष दुबे स्पिन ऑलराउंडर और रवि बिश्नोई स्पिन स्पेशलिस्ट के तौर पर प्लेइंग-11 में शामिल हो सकते हैं.
— BCCI (@BCCI) July 22, 2026
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, रवि बिश्नोई और मयंक यादव.
ऐसी हैं दोनों टीमें
जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्जा, वेस्ली मधेवेरे, मिल्टन शुंबा, रिचर्ड नगारवा, तनाका चिवांगा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, बेन कुरेन, तफदज़वा त्सिगा, न्यूमैन न्यामुरी
भारतीय क्रिकेट टीम: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, हर्ष दुबे, रवि बिश्नोई
ये भी पढ़ें: 15 छक्के 15 चौके... वैभव सूर्यवंशी ने पिछली बार हरारे में 80 गेंदों में ठोके थे इतने रन, आज भी सबको याद है उनकी वो पारी