मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सोशल मीडिया पर ज्यादा से ज्यादा व्यूज पाने के लिए युवक ने अपनी कार को ‘किसिंग कार’ बना दिया। युवक की गर्लफ्रेंड ने कार की पूरी बॉडी पर करीब 3400 किस किए, जिससे जगह-जगह लिपस्टिक के निशान बन गए। ट्रैफिक पुलिस ने 5500 रुपए का
.
युवक ने इसका वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। रील तेजी से वायरल हुई और एक दिन में करीब 55 लाख व्यूज पहुंच गए। इसके बाद युवक यातायात पुलिस की नजर में आ गया।
पुलिस के मुताबिक, वीडियो में कार सड़क पर तेज रफ्तार से दौड़ती दिखाई दे रही थी। कार की पूरी बॉडी पर बने लिपस्टिक के निशान भी साफ नजर आ रहे थे। पुलिस ने वीडियो के आधार पर कार की पहचान शुरू की और उसे थाटीपुर इलाके से बरामद कर लिया।

युवक की किसिंग कार जिसे पुलिस ने रोका था।

कार के हर कोने में लिपिस्टक के निशान थे।

पुलिस ने कार से लिपिस्टक के निशान भी हटवाए।
कार पर लगे लिपस्टिक के निशान पानी से साफ किए
ग्वालियर यातायात पुलिस के मुताबिक, कार क्रमांक MP07 CC 9452 को थाने लाया गया। उसके मालिक आदित्य सिकरवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया। आदित्य ने अपनी गलती स्वीकार की और कार की बॉडी पर लगे लिपस्टिक के निशान पानी से साफ किए।
तेज रफ्तार में दौड़ती कार का VIDEO देखकर पुलिस ने की पहचान
यातायात पुलिस के मुताबिक, दो दिन पहले कार नंबर MP07 CC 9452 का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में कार सड़क पर तेज रफ्तार से दौड़ती दिखाई दे रही थी। पुलिस की नजर वीडियो पर पड़ी तो कार की पूरी बॉडी पर बने लिपस्टिक के निशान भी दिखाई दिए।
पुलिस ने वीडियो के आधार पर कार की पहचान शुरू की। जानकारी जुटाने पर कार का पता थाटीपुर इलाके में मिला। यातायात पुलिस की टीम ने वहां पहुंचकर कार बरामद की और उसे यातायात थाने ले आई।

युवक की दोस्त ने बनाए थे लिपस्टिक के निशान।
थाने में युवक ने खुद साफ किए कार से लिपस्टिक के निशान
पुलिस ने कार मालिक आदित्य सिकरवार को थाने बुलाकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, आदित्य ने अपनी गलती स्वीकार की। इसके बाद उसने खुद कार की बॉडी पर बने लिपस्टिक के निशान पानी से साफ किए।
यातायात थाना प्रभारी अभिषेक रघुवंशी ने बताया कि- कार मालिक आदित्य सिकरवार इंस्टाग्राम पर रील बनाता है। उसने दो दिन पहले कार का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था। आदित्य के मुताबिक, उसे उम्मीद थी कि वीडियो वायरल होगा और ऐसा ही हुआ। रील पर एक दिन में करीब 55 लाख व्यूज आ गए।
दोस्त ने कार की बॉडी पर किस किए थे
आदित्य ने पुलिस को बताया कि कार पर लिपस्टिक के निशान उसने खुद नहीं बनाए थे। कार खड़ी होने के दौरान उसकी एक दोस्त ने कार की बॉडी पर किस किए थे। इसके बाद उसने वीडियो बनाया और इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया।
आदित्य के अनुसार, कार की बॉडी पर करीब 3400 किस के निशान बनाए गए थे। पूरी प्रक्रिया में करीब साढ़े 3 घंटे लगे। उसका कहना है कि सोशल मीडिया पर ट्रेंड सेट करने और वीडियो को ज्यादा से ज्यादा वायरल कराने के उद्देश्य से यह प्रयोग किया गया था।

युवक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था।
युवक बोला- दोबारा ऐसी गलती नहीं करेगा
पुलिस कार्रवाई के बाद युवक ने अपनी गलती स्वीकार की। उसने कहा कि उसे इस तरह रील बनाकर यातायात नियमों के उल्लंघन का अंदाजा नहीं था। आदित्य ने पुलिस से कहा कि भविष्य में वह यातायात के सभी नियमों का पालन करेगा और ऐसी गलती दोबारा नहीं करेगा।
‘किसिंग कार’ वाली रील को 5.5 मिलियन व्यूज मिल चुके थे
मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद आदित्य ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी ब्लॉक कर दी। उसके अकाउंट पर 2,952 फॉलोअर्स थे। वह अब तक 64 पोस्ट कर चुका था। उसकी ‘किसिंग कार’ वाली रील को 5.5 मिलियन यानी 55 लाख व्यूज मिल चुके थे।
यातायात पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए सड़क पर तेज रफ्तार से वाहन चलाने और यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों को चेतावनी दी है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया कंटेंट बनाने के चक्कर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के सामने फिर युवक ने माफी मांगी।