
छात्रा की हैंडराइटिंग देख लोग हुए हैरान Image Credit source: Instagram/ handwriting_pavan_sir
सुंदर और साफ-सुथरी लिखावट हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लेती है. स्कूल के दिनों में भी जिसकी हैंडराइटिंग अच्छी होती थी, उसकी कॉपी देखकर दोस्त अक्सर तारीफ किया करते थे. लेकिन विजयवाड़ा की एक स्कूल स्टूडेंट की लिखावट ने सोशल मीडिया पर लोगों को कुछ ज्यादा ही हैरान कर दिया है. उसकी राइटिंग इतनी साफ, एक जैसी और करीने से लिखी हुई है कि पहली नजर में यकीन करना मुश्किल हो जाता है कि यह किसी इंसान ने हाथ से लिखी है.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को अब तक 115 मिलियन यानी करीब 11.5 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो देखने के बाद लोग लगातार उसकी लिखावट की तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि लड़की की हैंडराइटिंग किसी कंप्यूटर फॉन्ट से कम नहीं लगती, बल्कि कुछ लोगों को तो यह कंप्यूटर से भी बेहतर नजर आ रही है.
ऐसा लिखना हर किसी के बस की बात नहीं
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @handwriting_pavan_sir नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. क्लिप की शुरुआत में छात्रा कैमरे की तरफ देखकर हल्की सी मुस्कान देती नजर आती है. इसके बाद वह पेन उठाती है और कागज पर लिखना शुरू कर देती है. जैसे ही उसके अक्षर कागज पर उतरने लगते हैं, लोगों का ध्यान उसकी लिखावट पर टिक जाता है. उसके लिखे हुए हर अक्षर में एक अलग तरह की सफाई नजर आती है. अक्षरों का आकार लगभग एक जैसा है, लाइनें सीधी हैं और शब्दों के बीच की दूरी भी काफी सही है. कहीं कोई अक्षर जरूरत से ज्यादा बड़ा या छोटा नहीं दिखता. यही वजह है कि पूरी राइटिंग देखने में बेहद संतुलित और सुंदर लगती है.
आमतौर पर किसी की लिखावट की तारीफ करते समय हम मोतियों जैसी लिखावट या मोती जैसे अक्षर जैसे शब्द इस्तेमाल करते हैं. लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद समझ आता है कि ऐसी हैंडराइटिंग आखिर दिखती कैसी है. छात्रा के अक्षर इतने गोल, साफ और व्यवस्थित नजर आते हैं कि ऐसा लगता है जैसे किसी प्रिंटर से पेज निकला हो. वीडियो देखकर कई लोग अपनी स्कूल की कॉपियों को याद कर रहे हैं. कुछ यूजर्स ने मजाक में कहा कि इतनी परफेक्ट राइटिंग देखकर उनकी खुद की हैंडराइटिंग फीकी लगने लगी. वहीं कई लोगों ने छात्रा की तारीफ करते हुए कहा कि ऐसी लिखावट एक दिन में नहीं बनती. इसके पीछे लगातार प्रैक्टिस, धैर्य और लिखने के सही तरीके पर ध्यान देना पड़ता है.
यह भी पढ़ें: Viral Video: ओ-हो-हो-हो पर बच्चों ने किया ऐसा क्यूट डांस, वीडियो देख चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान, सामने खड़े बच्चे ने लूटी महफिल
वाकई, अच्छी हैंडराइटिंग सिर्फ सुंदर दिखने की बात नहीं है. अक्षरों का आकार, शब्दों के बीच की दूरी, लाइन पर पकड़ और लिखने की रफ्तार, इन सभी चीजों का असर पड़ता है. यही वजह है कि कई साल तक अभ्यास करने के बाद भी हर किसी की लिखावट इतनी सटीक नहीं हो पाती. फिलहाल विजयवाड़ा की इस छात्रा की अनोखी हैंडराइटिंग इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रही है. वीडियो पर लगातार व्यूज और कमेंट्स बढ़ रहे हैं और लोग इसे देखकर यही कह रहे हैं कि इतनी साफ-सुथरी लिखावट वाकई देखने लायक है.
यहां देखिए वीडियो

आयुष कुमार
आयुष कुमार, टीवी9 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. अशोक और चाणक्य की धरती बिहार से हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की तालीम हासिल की है. पत्रकारिता में तीन साल से तिल को बिना ताड़ बनाए किसी भी सोशल मुद्दे को 360 डिग्री समझाने की कोशिश करते हैं. अमर उजाला, फिरकी डॉट इन से अपने पत्रकारीय सफर की शुरुआत की है. पाठकों तक सरल शब्दों में खबरें पहुंचाना उद्देश्य रहा है. लेखन की इस दुनिया में दिलचस्पी इसलिए बढ़ गई, क्योंकि बचपन से ही काफी ज्यादा बातूनी रहे हैं. फिलहाल, टीवी9 में फीचर राइटिंग करते हुए सोशल मीडिया की नब्ज पकड़ने में माहिर हो गए है. अजीबोगरीब खबरों को गजब तरीके से लिखकर आप सबके सामने पेश करते हैं.
Read More