हिंदू धर्म के प्रमुख धार्मिक ग्रंथों में गरुड़ पुराण का विशेष महत्व माना जाता है. इसमें भगवान विष्णु और गरुड़ के संवाद के माध्यम से जीवन, मृत्यु, कर्म, आत्मा और मृत्यु के बाद की यात्रा से जुड़ी बातें बताई गई हैं. खास तौर पर इसके प्रेतकल्प में मृत्यु के बाद जीव की स्थिति और उसके कर्मों के फल के बार में विस्तार से बताया गया है. गरुड़ पुराण की शिक्षाओं में मृत्यु को जीवन का अंत मात्र नहीं माना गया है. वहीं व्यक्ति के कर्मों को बेहद महत्वपूर्ण बताया गया है. धार्मिक मान्यता के अनुसार अच्छे और बुरे कर्म ही आगे की यात्रा में व्यक्ति के अनुभवों से जुड़े होते हैं. यही वजह है कि गरुड़ पुराण में बार-बार इंसान को जीवन रहते धर्म, सदाचार, दान और अच्छे कर्म करने की सीख दी गई है.
कर्ज का क्या होता है?
गरुड़ पुराण से जुड़ी धार्मिक मान्यताओं में कर्ज को लेकर काफी बड़ी सीख दी गई है. माना जाता है कि अगर कोई व्यक्ति जीवन में कर्ज लेता है और उसे चुकाए बिना ही उसकी मृत्यु हो जाती है, तो कर्ज का प्रभाव समाप्त नहीं माना जाता. गरुड़ पुराण के अनुसार, कर्ज व्यक्ति के कर्मों से जुड़ा एक ऐसा दायित्व है, जिसे पूरा करना जरूरी माना गया है. मान्यता है कि यदि व्यक्ति अपने ऊपर लिया हुआ ऋण चुकाए बिना संसार से चला जाता है, तो उसे आगे भी इससे जुड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. इसीलिए जीवन में किसी से लिया हुआ धन समय पर लौटाने की सलाह दी जाती है.
पुण्य कभी खाली नहीं जाता
गरुड़ पुराण की शिक्षाओं में पुण्य और अच्छे कर्मों को भी बहुत महत्व दिया गया है. धार्मिक मान्यता है कि व्यक्ति जीवन में दान, सेवा, जरूरतमंदों की मदद और परोपकार जैसे कार्य करता है तो उसका पुण्य व्यर्थ नहीं जाता. कहा जाता है कि मृत्यु के बाद व्यक्ति के कर्मों का हिसाब होता है. उसके जीवन में किए गए अच्छे और बुरे कर्मों के आधार पर उसके आगे के परिणाम तय होने की धार्मिक मान्यता है. यही वजह है कि हिंदू धर्म में दान और परोपकार को केवल सामाजिक सेवा नहीं, बल्कि पुण्य का कार्य भी माना गया है. किसी जरूरतमंद की मदद करना, भूखे को भोजन कराना, गरीब को वस्त्र देना या किसी की सहायता करना अच्छे कर्मों में गिना जाता है.
कर्म ही इंसान का असली साथ माना गया है
गरुड़ पुराण की सबसे महत्वपूर्ण शिक्षाओं में से एक कर्म से जुड़ी है. हिंदू धर्म में कर्म सिद्धांत को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है. इसके अनुसार व्यक्ति जैसा कर्म करता है, उसे उसी के हिसाब से फल मिलता है. मृत्यु के बाद शरीर समाप्त हो जाता है, लेकिन धार्मिक मान्यता के अनुसार कर्मों का प्रभाव समाप्त नहीं होता. व्यक्ति ने जीवन में अच्छे काम किए हैं या बुरे, उनका फल उसे मिलता जरूर है.
ये भी पढ़ें: क्या तेरहवीं पर मृत्युभोज न कराने से लगता है पितृ दोष? जानिए क्या कहती हैं मान्यताएं
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और गरुड़ पुराण की जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है.

वरुण चौहान
इलेक्ट्रानिक और डिजिटल मीडिया में करीब एक दशक से ज्यादा का अनुभव. 2008 में एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन (AAFT) नोएडा से पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद कुछ अलग और नया करने की सोच के साथ मीडिया में अपने सफर की शुरुआत की. शुरुआत से ही मेरी रुचि उन विषयों को आम लोगों तक पहुंचाने में रही है, जो भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं से जुड़े हैं. अपने करियर के दौरान Channel One News, Sahara Samay, A2Z News, News Express, National Voice और पंजाब केसरी डिजिटल जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करने का अवसर मिला. इन संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, फील्ड रिपोर्टिंग,और डिजिटल कंटेंट को सीखने का अनुभव मिला. फिलहाल देश के सबसे बड़े न्यूज नेटवर्क TV9 भारतवर्ष में धर्म और आस्था से जुड़ी खबरों, धार्मिक आयोजनों, ज्योतिष, वास्तु, पौराणिक कथाओं, मंदिरों की परंपराओं और व्रत-त्योहारों से जुड़े विषयों को सरल, सहज और तथ्यपूर्ण भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभा रहा हूं. महाकुंभ 2025 की कवरेज मेरे करियर के महत्वपूर्ण अनुभवों में शामिल है, जहां करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था, अखाड़ों की परंपराओं, संत समाज की गतिविधियों और कुंभ से जुड़े धार्मिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर विस्तार से लिखने का अवसर मिला. इसके अलावा चारधाम यात्रा, सावन, नवरात्रि, दीपावली, होली, छठ पूजा, अमरनाथ यात्रा, रमज़ान और अन्य प्रमुख धार्मिक आयोजनों पर भी लगातार लेखन किया है. भारतीय संस्कृति, धर्म-दर्शन, ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पुराणों और लोक आस्थाओं के अध्ययन में विशेष रुचि रखता हूं. मेरा प्रयास हमेशा यही रहता है कि धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों को सरल भाषा के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि वे अपनी परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को बेहतर ढंग से समझ सकें.
Read More