फ्लाईओवर के रास्ते से दर्जनों मकान-दुकानें ध्वस्त: गया में 349 करोड़ के प्रोजेक्ट के लिए चला बुलडोजर; पितृपक्ष से पहले जाम घटाने की कवायद - Gayaji News

Published on 10 सित॰ 2026

गया3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जिले के मानपुर में निर्माणाधीन फ्लाईओवर ब्रिज के काम में आड़े आ रहे सड़क किनारे के अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। सड़क निर्माण की जद में आए दर्जनों मकानों और दुकानों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारी तैनात रहे।

जेसीबी से एक-एक कर मकानों और दुकानों को तोड़ा गया। अचानक हुई कार्रवाई से मौके पर अफरातफरी की स्थिति बनी रही। कुछ दुकानदारों ने इसका विरोध भी जताया। हालांकि, भारी पुलिस बल की मौजूदगी के कारण विरोध ज्यादा देर तक नहीं चल सका। इसके बाद प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रखी।

गौरतलब है कि मानपुर में 349 करोड़ रुपए की लागत से फ्लाईओवर ब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। इसके पिलर निर्माण का काम लगभग अंतिम चरण में है। अब निर्माण के अगले चरण को गति देने के लिए सड़क की जमीन को खाली कराया जा रहा है।

पितृपक्ष से पहले जाम से राहत की कवायद

मानपुर में फ्लाईओवर का निर्माण पूरा होने के बाद शहर के इस हिस्से में जाम की समस्या कम होने की उम्मीद है। फिलहाल निर्माण कार्य के कारण सड़क पर वाहनों का दबाव बना रहता है। पितृपक्ष मेला शुरू होने के बाद यह दबाव और बढ़ने की संभावना है।

पितृपक्ष मेला आगामी सप्ताह से शुरू होना है। करीब 20 दिनों तक चलने वाले इस मेले में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु गया पहुंचते हैं। बड़ी संख्या में पिंडदानी मानपुर होकर विभिन्न पिंड वेदियों के लिए आवागमन करते हैं। ऐसे में सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की समस्या गंभीर हो जाती है।

सड़क और नालों की सफाई पर भी प्रशासन का जोर

इसी को देखते हुए प्रशासन निर्माण कार्य में तेजी लाने के साथ शहर की सड़कों और नालों की सफाई पर भी इन दिनों जोर दे रहा है। जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर ने शहरी क्षेत्र की सड़कों, नालों और आसपास जमा गंदगी को हटाने का निर्देश दिया है।

गुरुवार की कार्रवाई के दौरान एसडीपीओ अभिनव कुमार, थानाध्यक्ष देवराज इंद्र, अपर थानाध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, दंडाधिकारी मोनू कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी से मकान और दुकानों को हटाने का काम कराया गया।

फ्लाईओवर का काम पूरा करने और पितृपक्ष के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए यह कार्रवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

.

खबरें और भी हैं...

  • 11 महीने पहले मौत की जांच की मांग दोबारा उठी: गया में परिजनों ने IG से कहा- पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल की दोबारा जांच हो, दो युवकों की गई थी जान

    गया में परिजनों ने IG से कहा- पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल की दोबारा जांच हो, दो युवकों की गई थी जान|गयाजी,Gayaji - Dainik Bhaskar1:11
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • कुलफत गांव से श्मशान घाट तक जाने वाली सड़क खराब: जगह-जगह घुटने तक गहरे गड्ढे , ग्रामीणों ने सांसद से की रोड निर्माण की मांग

    जगह-जगह घुटने तक गहरे गड्ढे , ग्रामीणों ने सांसद से की रोड निर्माण की मांग|बांकेबजार(गया),Banke Bazaa(Gaya ) - Dainik Bhaskar1:22
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • गया-पटना रेलखंड पर ट्रेन से गिरकर महिला की मौत: पहचान नहीं होने पर 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा शव

    पहचान नहीं होने पर 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा शव|बेलागंज,Belaganj - Dainik Bhaskar0:36
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • फतेहपुर में पुलिस ने 600 लीटर देसी महुआ शराब पकड़ी: तीन बाइक भी जब्त, तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

    तीन बाइक भी जब्त, तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार|फतेहपुर (गया),Fatehpur(Gaya ) - Dainik Bhaskar0:27
    • कॉपी लिंक

    शेयर