35 वार्डों में बूथ निर्धारित, 23,811 वोटर्स करेंगे मताधिकार का उपयोग - Tonk News

Published on 8 सित॰ 2026

.

नगर पालिका के चुनाव को लेकर निर्वाचन विभाग ने सभी 35 वार्डों के मतदान केंद्र तय कर दिए हैं। नगर पालिका क्षेत्र में कुल 23,811 मतदाता हैं। मतदान 9 सितंबर को होगा। सूची जारी होने के बाद प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।

वार्ड 1 का मतदान केंद्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली गांव का कमरा नंबर 7 रहेगा। वार्ड 2 का इसी स्कूल का कमरा नंबर 13 रहेगा। वार्ड 3 का कमरा नंबर 20 रहेगा। वार्ड 4 के लिए भीमराव अंबेडकर उच्च प्राथमिक विद्यालय, नेकचाल रोड का कमरा नंबर 2 तय किया गया है। वार्ड 5 के लिए राजकीय प्राथमिक विद्यालय प्रदीप नगर का कमरा नंबर 1 रहेगा। वार्ड 6 के लिए भीमराव अंबेडकर उच्च प्राथमिक विद्यालय, नेकचाल रोड का कमरा नंबर 3 रहेगा। वार्ड 7 का मतदान केंद्र सामुदायिक भवन, नेकचाल रोड रहेगा। वार्ड 8 का रामदेव मंदिर के पास स्थित सामुदायिक भवन रहेगा। वार्ड 9 का कृषि उपज मंडी समिति के पुराने भवन का कमरा नंबर 2 रहेगा।

वार्ड 10 के मतदाता संस्कार आईटीआई, कीर मोहल्ला के कमरा नंबर 101 में मतदान करेंगे। वार्ड 11 का केंद्र जैन सेवा सदन, रामद्वारा के पास गणेश रोड पर रहेगा। वार्ड 12 का केंद्र महर्षि गौतम आश्रम, घोसी मोहल्ला में तय किया गया है। वार्ड 13 के लिए श्री अग्रसेन शिक्षा सदन उच्च माध्यमिक विद्यालय का कमरा नंबर 4 रहेगा। वार्ड 14 के लिए कृषि उपज मंडी समिति के पुराने भवन का सभागार रहेगा। वार्ड 15, 16, 17 के लिए शहीद सोहनलाल वर्मा राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय देवली के कमरा नंबर 2, 4, 5 तय किए गए हैं। वार्ड 18 का मतदान केंद्र इसी स्कूल का अजीम प्रेमजी फाउंडेशन हॉल रहेगा।

वार्ड 19, 20, 21 के मतदान केंद्र राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के कमरा नंबर 1, 7, 9 में होंगे। वार्ड 22 का केंद्र महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय देवली का कमरा नंबर 12 रहेगा। वार्ड 23 का कमरा नंबर 19 रहेगा। वार्ड 24 का कमरा नंबर 23 रहेगा। वार्ड 25 का मतदान केंद्र सामुदायिक भवन, पटेल नगर का हॉल रहेगा। वार्ड 26 का पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली का कमरा नंबर 1 रहेगा। वार्ड 27 का सामुदायिक भवन हॉल-1, नेवरबाग रहेगा। वार्ड 28 का पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली का कमरा नंबर 10 रहेगा। वार्ड 29 के लिए सामुदायिक भवन हॉल-2, नेवरबाग तय किया गया है। वार्ड 30 के लिए पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली का कमरा नंबर 16 रहेगा।

वार्ड 31 के मतदाता आदर्श इंडियन पब्लिक स्कूल देवली में मतदान करेंगे। वार्ड 32 का केंद्र राजकीय प्राथमिक विद्यालय माधोसिंहपुरा, दौलता का कमरा नंबर 2 रहेगा। वार्ड 33 का केंद्र राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय अंबापुरा का कमरा नंबर 1 रहेगा। वार्ड 34 का केंद्र राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय इन्द्रपुरा का कमरा नंबर 2 रहेगा। वार्ड 35 के मतदाताओं के लिए महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय देवली गांव, पुराने भवन का कमरा नंबर 1 मतदान केंद्र बनाया गया है।

निर्वाचन विभाग की सूची के बाद प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं। कार्मिकों की नियुक्ति की जा रही है। सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। अन्य जरूरी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 9 सितंबर को 23,811 मतदाता वोट डालेंगे। टोंक |प्राध्यापक एवं कोच परीक्षा-2025 के तहत संस्कृत के 18, बायोलॉजी के 42, पब्लिक एड के 1 और म्यूजिक के 1 अभ्यर्थी को जांच के लिए शामिल किया गया है।