Sarah Dambanevana Death: जिम्बाब्वे की पूर्व महिला क्रिकेटर और इंटरनेशनल अंपायर सारा डाम्बानेवाना के निधन से क्रिकेट जगत में शोक की लहर है.
Sarah Dambanevana Death: जिम्बाब्वे की पूर्व महिला क्रिकेटर और इंटरनेशनल अंपायर सारा डाम्बानेवाना के निधन से क्रिकेट जगत में शोक की लहर है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/10/13/sarah-dambanevana-death-2026-10-13-13-04-05.jpg)
सारा डैमबानेवाना
Sarah Dambanevana Death: जिम्बाब्वे की पूर्व महिला क्रिकेटर और इंटरनेशनल अंपायर सारा डाम्बानेवाना के निधन से क्रिकेट जगत में शोक की लहर है. सारा डैमबानेवाना का 36 साल की उम्र में जाना वाकई क्रिकेट जगत के लिए बड़ा नुकसान है. महीनों तक अस्पताल में इलाज कराने के बाद उन्होंने 12 अक्टूबर को आखिरी सांस ली. जिम्बाब्वे क्रिकेट ने इस बात की जानकारी साझा की है. आपको बता दें, डाम्बानेवाना ने अंपायरिंग में आने से पहले एक तेज़ गेंदबाज़ के तौर पर जिम्बाब्वे का प्रतिनिधित्व किया था.
36 साल की उम्र में सारा डाम्बानेवाना का हुआ निधन
पूर्व महिला क्रिकेटर और इंटरनेशनल अंपायर सारा डाम्बानेवाना के 36 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. डाम्बानेवाना ने अंपायरिंग में आने से पहले एक तेज गेंदबाज के तौर पर जिम्बाब्वे का प्रतिनिधित्व किया था.
अंपायरिंग में उन्होंने देश की शुरुआती महिला मैच अधिकारियों में से एक के तौर पर अपनी पहचान बनाई. इंटरनेशनल क्रिकेटर से अंपायर बनने तक का उनका सफर खेल के प्रति उनके लंबे समय के समर्पण और क्रिकेट में महिलाओं के लिए नई राह बनाने के उनके संकल्प को दिखाता है।
— Zimbabwe Cricket (@ZimCricketv) October 12, 2026
वह 2022 में ICC डेवलपमेंट अंपायर्स पैनल में शामिल होने वाली जिम्बाब्वे की पहली महिला अंपायर बनीं और उन्हें जनवरी 2023 में ICC U19 महिला T20 वर्ल्ड कप में पहली बार ICC की तरफ से काम करने का मौका मिला. डाम्बानेवाना ने 2 सितंबर 2023 को गैबोरोन, बोत्सवाना में केन्या और बोत्सवाना के बीच महिला T20I मैच से इंटरनेशनल अंपायरिंग में डेब्यू किया. अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर वह लगातार आगे बढ़ती गईं और उन्हें संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले ICC महिला T20 वर्ल्ड कप 2024 में मैच अधिकारी के तौर पर चुना गया.
36 साल की उम्र में उन्होंने 72 सीनियर इंटरनेशनल मैचों में अंपायरिंग की थी, जिनमें 10 पुरुषों के T20I, 14 महिलाओं के ODI और 48 महिलाओं के T20I मैच शामिल थे. डाम्बानेवाना का आखिरी मैच 1 फरवरी 2026 को नेपाल में हुए ICC महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 ग्लोबल क्वालिफायर के दौरान आयरलैंड और थाईलैंड के बीच खेला गया T20I मैच था.
ICC चेयरमैन श्री जय शाह ने कहा, “सारा डाम्बानेवाना के निधन से हमें गहरा दुख हुआ है. मैदान पर जिम्बाब्वे का प्रतिनिधित्व करने से लेकर एक इंटरनेशनल अंपायर के तौर पर इतिहास रचने तक का सारा का सफर प्रेरणादायक रहा है और उनकी उपलब्धियों ने क्रिकेट में अंपायरिंग या मैच ऑफिशियल के तौर पर करियर बनाने के लिए और महिलाओं का रास्ता आसान किया."
"खेल में उनके योगदान को हमेशा सम्मान के साथ याद किया जाएगा, और वह ऐसी विरासत छोड़ गई हैं जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी. ICC की ओर से, मैं इस मुश्किल समय में उनके परिवार, दोस्तों, साथियों और ज़िम्बाब्वे क्रिकेट समुदाय के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं.”
ICC इस गहरे दुख की घड़ी में डाम्बानेवाना के चाहने वालों और ज़िम्बाब्वे क्रिकेट के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है।
ये भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा चौथे टी-20 मैच में बना सकते हैं 3 बड़े रिकॉर्ड, किसी के लिए लगाना है एक सिक्स, तो किसी के लिए बनाने हैं 25 रन
