'वो मेरे साथ सोना चाहता था, तौलिया लपेटकर सीन था', शादीशुदा हीरो की खुली पोल, 36 साल की हीरोइन से गंदी डिमांड

Published on 22 जुल॰ 2026

Time Published: Wednesday, July 22, 2026, 15:40 [IST]

Smriti Khanna: टीवी इंडस्ट्री की चमक-दमक के पीछे छिपे कड़वे सच समय-समय पर सामने आते रहे हैं। टीवी की फेमस एक्ट्रेस स्मृति खन्ना ने हाल ही में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है जिसने आम लोगों के साथ साथ इंडस्ट्री को भी हैरान कर दिया है। 'बालिका वधु' और 'मेरी आशिकी तुमसे ही' शो फेम एक्ट्रेस का कहना है कि वो एक प्ले से सिर्फ इसलिए निकाली गई थीं क्योंकि वो बोल्ड सीन और फेमस हीरो के साथ कॉम्प्रोमाइज करने को तैयार नहीं थीं।

स्मृति खन्ना का बड़ा खुलासा, खोली इंडस्ट्री की पोल
आपको बता दें कि स्मृति खन्ना के इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर जमकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। जानकारी के अनुसार बिना उस एक्टर का नाम लिए स्मृति खन्ना ने बताया कि उसने अपनी उम्मीदें बांधी हुई थीं। उस एक्टर के असिस्टेंट ने एक्ट्रेस को कॉल कर सारी डिटेल्स बताई थीं।

Smriti Khanna

'फेमस एक्टर मेरे साथ सोना चाहता था'

टेली चक्कर को दिए इंटरव्यू में स्मृति खन्ना ने कहा- मुझे एक प्ले ऑफर हुआ था। उसमें एक बहुत बड़े हीरो थे जो कि इंडस्ट्री में बहुत पॉपुलर हैं। आज के समय के टॉप स्टार्स में गिने जाते हैं लेकिन मैं उनका नाम रिवील नहीं करना ताहती। उन्होंने सीधे तौर पर तो मुझसे कुछ नहीं कहा था लेकिन अपने असिस्टेंट के जरिए कॉल करवाया था।

असिस्टेंट से एक्ट्रेस को करवाया था कॉल

स्मृति खन्ना ने आगे कहा- उन हीरो की अपनी कुछ उम्मीदें थी। वो मुझसे कुछ चाहत थे। उन्होंने अपने असिस्टेंट से कहलवाया था कि जब ये प्ले अलग अलग शहरों में होगा, और हम वहां जाएंगे तो ये हीरोइन हर उस जगह मेरे साथ रहेगी। मैं जो कहूंगा वो करेगी। हालांकि बाद में जब मैंने कॉम्प्रोमाइज नहीं किया तो उनको लगा कि ये नहीं मानेगी और उन्होंने मुझे उस प्ले से निकाल दिया था। शायद वो मेरे साथ सोना चाहता था।

असिस्टेंट ने कहा- आप बहुत अच्छी लड़की हो, प्ले मत करो

-स्मृति कन्ना ने कहा- उन फेमस एक्टर के असिस्टेंट का मुझे फोन आया था। उसने कहा- स्मृति आप ना ये प्ले मत करो। जब मैंने पूछा कि क्यों तो कहा- मैं आपको वजह तो नहीं बता पाऊंगा लेकिन आप बहुत अच्छी लड़की हो तो आप ये मत करो।

-स्मृति खन्ना ने आगे खुद ही वजह तलाशते हुए सोचा कि शायद उन्होंने एक बोल्ड सीन करने से मना किया था इस वजह से कह रहे होंगे। फिर स्मृति ने असिस्टेंट से कहा- मेरा एक सीन था जिसमें मुझे नहाने के बाद तौलिया लपेट कर आना था, मैंने वो करने से मना कर दिया था, क्या उसी सीन की वजह से प्ले से निकाल रहे हैं। मौं वो सीन कर लूंगी।

'तौलिया लपेट कर उस हीरो के साथ बोल्ड सीन करना था'

-स्मृति ने कहा- मैंने उनसे कहा था रख लो उस सीन को। आप तौलिया स्टिच कर देना, गिरेगा नहीं लेकिन उस असिस्टेंट ने फिर हिचकते हुए कहा कि मैं भी छोड़ रहा हूं ये प्ले, आप भी छोड़ दो। बोल्ड सीन वजह नहीं है। स्मृति ने बताया कि बाद में मुझे किसी और के जरिए पता चला था कि मुझे किस लिए प्ले से निकाला गया था।

-स्मृति ने आगे कहा- हीरो के हिसाब से प्ले उनके नाम पर चलने वाला है तो उन्हें हीरोइन से क्या मिलेगा। बड़ी बात तो ये थी कि वो एक्टर शादीशुदा हैं और आज भी कई बड़े शोज का हिस्सा हैं। इन सबके बावजूद उन्हें मुझसे कुछ तो चाहिए था।

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच का काला सच

स्मृति खन्ना ने भले ही उस पॉपुलर एक्टर का नाम सार्वजनिक नहीं किया लेकिन उनके इस खुलासे ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच, पावर और प्रोफेशनल सीमाओं को लेकर एक बार फिर बहस छेड़ दी है। सोशल मीडिया पर भी उनके बयान पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। फिलहाल इस मामले पर जिस अभिनेता की ओर इशारा किया गया है, उनकी तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।