रोहतक की विश्वकर्मा शिक्षण संस्था का चुनाव कल: 36 कॉलेजियम के लिए 74 उम्मीदवार; बैलेट पेपर पर लगानी होगी स्टैंप - Rohtak News
Published on 22 अग॰ 2026
रोहतक3 घंटे पहले
कॉपी लिंक
रोहतक की विश्वकर्मा शिक्षण संस्था में चुनाव प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते चुनाव अधिकारी राधेश्याम शर्मा।
रोहतक की विश्वकर्मा शिक्षण संस्था के कॉलेजियम का चुनाव कल विश्वकर्मा पब्लिक स्कूल में आयोजित किया जाएगा, जिसमें 36 कॉलेजियम के लिए 74 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। सुबह 9 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी, जिसके बाद काउंटिंग करके परिणाम घोषित किया जाएगा।
चुनाव अधिकारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि संस्था के 3,266 मतदाता हैं और 120 कॉलेजियम बनाए गए हैं। अब तक 84 कॉलेजियम में सिंगल आवेदन आने के कारण निर्विरोध विजेता घोषित किया गया है, जबकि 36 वार्डों में मुकाबला देखने को मिलेगा। 36 वार्डों में 74 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिसमें दो वार्डों के अंदर 3-3 उम्मीदवार और बाकी में आमने-सामने की टक्कर है।
पोलिंग बूथ के बारे में जानकारी देते हुए चुनाव अधिकारी।
हर वार्ड में 28-30 वोटर, 9 पोलिंग बूथ बनाए
चुनाव अधिकारी ने बताया कि 36 वार्डों के लिए 9 पोलिंग बूथ बनाए गए है और हर वार्ड में 28 से 30 वोटर है। हर बूथ में 4-4 वार्ड के लिए पोलिंग की जाएगी। चुनाव ईवीएम की बजाय बैलेट पेपर पर करवाया जाएगा, जिसके ऊपर स्टेम्प लगाकर मत पेटी में डालना है।
पुलिस की कड़ी व्यवस्था, चुनाव होगा पारदर्शी
चुनाव अधिकारी ने बताया कि चुनाव के दौरान सुरक्षा को देखते हुए पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। एसपी ऑफिस व शिवाजी कॉलोनी थाना से टीम आज निरीक्षण करके गई हैं। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी चुनाव के दौरान नहीं होने दी जाएगी। चुनाव पूरी तरह पारदर्शी तरीके से करवाया जाएगा।
पोलिंग एजेंट के बैठने के बारे में बताते हुए चुनाव अधिकारी।
आईडी चेक करके ही वोट डाल सकेगा वोटर
चुनाव अधिकारी ने बताया कि फर्जी वोट रोकने के लिए नियमानुसार आईडी चेक की जाएगी, जिसमें फोटो लगा होना चाहिए। किसी को फर्जी वोट डालने नहीं दिया जाएगा। अगर कोई ऐसा करता हुआ पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी देते चुनाव अधिकारी राधेश्याम।
छतरी और साइकिल निशान के बीच टक्कर
विश्वकर्मा शिक्षण संस्था में 36 वार्डों के लिए चुनाव होने जा रहा है, जिसमें छतरी व साइकिल के निशान वाले उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। 34 वार्डों के अंदर सीधा मुकाबला हो रहा है, जिसमें विजेता उम्मीदवार बाद में गवर्निंग बॉडी का चुनाव करवाएंगे।
.
खबरें और भी हैं...
रोहतक MDU में फीस बढ़ोतरी के खिलाफ छात्र संगठन एकजुट: वीसी का घेराव करने की बना रहे योजना, कल जड़ा था गेट पर ताला
कॉपी लिंक
शेयर
सज्जन कुमार को रोल मॉडल बताने पर दीपेंद्र हुड्डा घिरे: रोहतक में BJP नेता बोले- 1984 के पीड़ितों से सार्वजनिक माफी मांगें; स्पष्टीकरण मांगा
कॉपी लिंक
शेयर
रोहतक के रजनेश मर्डर केस में एक और आरोपी अरेस्ट: पुलिस ने ₹5 हजार रखा था इनाम; झारखंड का रहने वाला
कॉपी लिंक
शेयर
रोहतक हेल्थ साइंस यूनिवर्सिटी को मिली स्थायी भर्ती की मंजूरी: मेडिकल कॉलेजों में भी डॉक्टरों की कमी होगी दूर; सरकार ने दी परमिशन