डेटा का टोटा खत्म, रोज मिलेगा 3GB; ये हैं देश के सबसे सस्ते रिचार्ज, कीमत ₹299 से शुरू

Published on 21 अग॰ 2026

काम खत्म होने से डेटा खत्म हो जाता है, तो डेली 3GB डेटा वाला प्लान्स आपके लिए परफेक्ट हो सकते हैं। यहां हम आपको देश के सबसे सस्ते 3GB डेली डेटा वाले प्लान्स बता रहे हैं। लिस्ट में सबसे सस्ता प्लान 300 रुपये से भी कम कीमत का है।

1/5

BSNL का 299 रुपये प्रीपेड प्लान

300 रुपये से भी कम कीमत का यह प्रीपेड प्लान पूरे 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 100 एसएमएस और डेली 3GB डेटा (यानी कुल 90GB) डेटा मिलता है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए तो इस प्लान के रोज का खर्च 9.96 रुपये आएगा। डेटा कोटा समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40kbps रह जाएगी।

2/5

BSNL का 599 रुपये प्रीपेड प्लान

बीएसएनएल के पास 599 रुपये का प्लान भी है, जिसमें ग्राहकों को डेली 3GB डेटा मिलता है। यह प्लान 70 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है यानी पूरे वैलिडिटी पीरियड में ग्राहकों को कुल 210GB डेटा मिलेगा। प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 100 एसएमएस भी शामिल है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए तो इस प्लान के रोज का खर्च 8.55 रुपये आएगा। डेटा कोटा समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40kbps रह जाएगी।

3/5

Airtel का 838 रुपये प्रीपेड प्लान

यह डेली 3GB डेटा वाला एयरटेल का सबसे सस्ता प्रीपेड प्लान है। यह प्लान 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 100 एसएमएस और डेली 3GB डेटा (यानी कुल 168GB) डेटा मिलता है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए तो इस प्लान के रोज का खर्च 14.96 रुपये आएगा। डेटा कोटा समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64kbps रह जाएगी। अच्छी बात यह है कि इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा शामिल है, यानी अगर आपके क्षेत्र में एयरटेल का 5G नेटवर्क मौजूद है और आप 5G फोन चला रहे हैं, तो आप बिना किसी अतिरिक्त लागत के अनलिमिटेड 5G डेटा यूज कर सकते हैं। प्लान में अमेजन प्राइम लाइट सब्सक्रिप्शन, एयरटेल एक्सट्रीम प्ले सब्सक्रिप्शन, एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम और फ्री हैलोट्यून्स जैसे एडिशनल बेनिफिट्स शामिल हैं।

4/5

Jio का 449 रुपये प्रीपेड प्लान

यह डेली 3GB डेटा वाला जियो का सबसे सस्ता प्रीपेड प्लान है। यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 100 एसएमएस और डेली 3GB डेटा (यानी कुल 84GB) डेटा मिलता है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए तो इस प्लान के रोज का खर्च 16.03 रुपये आएगा। डेटा कोटा समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64kbps रह जाएगी। अच्छी बात यह है कि इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा शामिल है, यानी अगर आपके क्षेत्र में जियो का 5G नेटवर्क मौजूद है और आप 5G फोन चला रहे हैं, तो आप बिना किसी अतिरिक्त लागत के अनलिमिटेड 5G डेटा यूज कर सकते हैं। प्लान में जियोहॉटस्टार, जियो टीवी, जियो एआई क्लाउड, गूगल जेमिनी प्रो सब्सक्रिप्शन जैसे एडिशनल बेनिफिट्स शामिल हैं।

5/5

Vi का 795 रुपये प्रीपेड प्लान

यह डेली 3GB डेटा वाला वीआई का सबसे सस्ता प्रीपेड प्लान है। यह प्लान 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 100 एसएमएस और डेली 3GB डेटा (यानी कुल 168GB) डेटा मिलता है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए तो इस प्लान के रोज का खर्च 14.19 रुपये आएगा। डेटा कोटा समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64kbps रह जाएगी। अच्छी बात यह है कि इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा शामिल है, यानी अगर आपके क्षेत्र में वोडा-आइडिया का 5G नेटवर्क मौजूद है और आप 5G फोन चला रहे हैं, तो आप बिना किसी अतिरिक्त लागत के अनलिमिटेड 5G डेटा यूज कर सकते हैं। प्लान में Vi मूवीज एंड टीवी का एक्सेस, हाफ-डे अनलिमिटेड डेटा (12AM to 12PM), डेटा डिलाइट और वीकेंड डेटा रोलओवर जैसे एडिशनल बेनिफिट्स शामिल हैं।

Hindi Newsफोटोगैजेट्सडेटा का टोटा खत्म, रोज मिलेगा 3GB; ये हैं देश के सबसे सस्ते रिचार्ज, कीमत ₹299 से शुरू