‘मेरा 4 साल का बेटा पूरी रामायण जानता है’, मंदोदरी बनीं काजल अग्रवाल ने बेटे नील को लेकर किया दिलचस्प खुलासा| Navbharat Live

Published on 22 जुल॰ 2026

Updated On: Jul 22, 2026 | 06:39 PM IST

विज्ञापन

सार

Kajal Aggarwal Mandodari: काजल अग्रवाल ने बताया कि उनका 4 साल का बेटा नील किचलू पूरी रामायण जानता है और घर में रोज रामलीला करता है। वह अपने किरदार की तैयारी के लिए मंदोदरी पर किताबें पढ़ रही हैं।

kajal aggarwal son neil kitchlu knows ramayana mandodari role

काजल अग्रवाल (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

विस्तार

Kajal Aggarwal Ramayana: बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री काजल अग्रवाल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘रामायण’ को लेकर लगातार चर्चा में हैं। इस मेगा बजट फिल्म में वह मंदोदरी का किरदार निभा रही हैं। फिल्म की रिलीज से पहले दिए एक इंटरव्यू में काजल ने अपने चार साल के बेटे नील किचलू को लेकर ऐसा खुलासा किया, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया।

अभिनेत्री ने बताया कि उनका बेटा इतनी छोटी उम्र में पूरी रामायण जानता है और घर में अक्सर रामलीला करता रहता है। एक इंटरव्यू में काजल अग्रवाल ने बताया कि उनके बेटे को रामायण के लगभग सभी प्रमुख किरदारों की जानकारी है। उन्होंने कहा कि मेरा बेटा पूरी रामायण जानता है। वह हनुमान चालीसा भी सुनाता है। सच कहूं तो मैं भी उससे बहुत कुछ सीख रही हूं। उसकी नानी ने उसे रामायण और धार्मिक कथाएं सिखाई हैं।

मम्मा आज आप शूर्पणखा बनो

काजल ने आगे बताया कि नील घर में अलग-अलग किरदार निभाते हुए रामलीला करता है। कभी वह खुद हनुमान, कभी भगवान राम तो कभी भगवान कृष्ण बन जाता है। इतना ही नहीं, वह अपनी मां को भी अलग-अलग भूमिकाएं निभाने के लिए कहता है। अभिनेत्री ने मुस्कुराते हुए कहा कि वह मुझसे कहता है, मम्मा आज आप शूर्पणखा बनो, कभी रावण बनो। हमारे घर में रोज किसी न किसी रूप में रामलीला चलती रहती है।

सम्बंधित ख़बरें

मंदोदरी के किरदार के लिए कर रही हैं तैयारी

इसी बातचीत में काजल ने अपनी फिल्म ‘रामायण’ में निभाए जा रहे किरदार मंदोदरी को लेकर भी बात की। उन्होंने बताया कि वह इस भूमिका को पूरी गंभीरता से निभाना चाहती हैं, इसलिए इन दिनों मंदोदरी के चरित्र को समझने के लिए कई किताबें पढ़ रही हैं। काजल के मुताबिक, मंदोदरी का किरदार बेहद दिलचस्प और चुनौतीपूर्ण है। मैं चाहती हूं कि इसे पूरी ईमानदारी और गहराई के साथ पर्दे पर उतारूं।

ये भी पढ़ें- ‘बटवारा 1947’ का नया गाना ‘कहां चले गए हो राम’ रिलीज, मां की पुकार और बंटवारे के दर्द ने छुआ दिल

दो भागों में रिलीज होगी रामायण

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल भगवान हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे। वहीं, काजल अग्रवाल मंदोदरी की भूमिका निभाती दिखाई देंगी। फिल्म का ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म दो भागों में बनाई जा रही है।

Follow Navbharatlive whatsapp