पाताललोक का आभास कराएगी मुंबई की यह टनल! देश की सबसे गहरी रोड टनल हो रही तैयार, जानें इसकी 4 बड़ी विशेषताएं| Navbharat Live

Published on 27 जुल॰ 2026

विज्ञापन

सार

Orange Gate Marine Drive Tunnel: मुंबई में ऑरेंज गेट से मरीन ड्राइव के बीच देश की सबसे गहरी टनल बन रही है। जमीन से 50 मीटर नीचे बनने वाली इस टनल से 30 मिनट का सफर 7 मिनट में पूरा होगा।

mumbai deepest road tunnel orange gate to marine drive underground tunnel

टनल की सांकेतिक फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)

विस्तार

Mumbai Deepest Road Tunnel: देश की आर्थिक राजधानी एवं मायानगरी मुंबई ने बदलाव के दौर से गुजरते हुए हमेशा नए रास्ते खोजकर खुद को बदला है। अब शहर का अगला अध्याय जमीन के नीचे लिखा जा रहा है। MMRDA द्वारा बनाई जा रही ऑरेंज गेट – मरीन ड्राइव अर्बन रोड टनल देश की सबसे गहरी और सबसे जटिल शहरी टनल परियोजनाओं में से एक है।

भविष्य में वाहनचालकों को पाताललोक का एहसास दिलाने वाली मुम्बई की सबसे गहरी रोड टनेल का काम तेजी से शुरू है। इसकी 650 मीटर से ज्यादा खुदाई पूरी हो चुकी है और काम लगातार आगे बढ़ रहा है।

प्रोजेक्ट की मुख्य बातें

  • लंबाई और लागत: कुल कॉरिडोर करीब 9.23 से 9.96 किमी का होगा, जिसमें 6.5 से 7 किमी जुड़वां टनल जमीन के नीचे बनेंगे। प्रोजेक्ट पर अनुमानित ₹8,056 करोड़ खर्च होंगे।
  • कनेक्टिविटी: टनल ईस्टर्न फ्रीवे पर ऑरेंज गेट से शुरू होकर कोस्टल रोड, मरीन ड्राइव पर खत्म होगी। पहले इसका अंतिम बिंदु मराठा भवन था, जिसे अब मफतलाल स्विमिंग पूल, गिरगांव चौपाटी तक बढ़ाया गया है ताकि क्वीन्स नेकलेस पर ट्रैफिक का दबाव कम हो।
  • गहराई: यह मुंबई की सबसे गहरी रोड टनल होगी। सबसे निचले बिंदु पर यह जमीन से 50 मीटर नीचे जाएगी। CSMT के पास यह मेट्रो-3 लाइन से भी नीचे से गुजरेगी।
  • डिजाइन: दोनों ट्यूब में 2+2 ट्रैफिक लेन + 1 इमरजेंसी लेन और पैदल मार्ग होंगे। डिजाइन स्पीड 80 किमी प्रति घंटा रखी गई है।

30 मिनट का सफर 7 मिनट में

फिलहाल ऑरेंज गेट से मरीन ड्राइव तक पहुंचने में P D’Mello रोड, कार्नाक ब्रिज और GPO जंक्शन पर 25-30 मिनट लग जाते हैं। टनल शुरू होने पर यही सफर सिर्फ 5-7 मिनट में पूरा होगा। इससे ईस्ट-वेस्ट कनेक्टिविटी मजबूत होगी, समय और ईंधन की बचत होगी और प्रदूषण कम होगा। यह टनल दक्षिण मुंबई को कोस्टल रोड + ईस्टर्न फ्रीवे + MTH के जरिए नवी मुंबई एयरपोर्ट तक सीधी और तेज कनेक्टिविटी भी देगा।

इंजीनियरिंग चुनौती और डेडलाइन

टनल 700 से ज्यादा इमारतों के नीचे से निकलेगी, जिनमें कई हेरिटेज स्ट्रक्चर शामिल हैं। रास्ते में यह सेंट्रल-वेस्टर्न रेलवे ट्रैक, मेट्रो-3 और डोंगरी-खेतवाड़ी जैसे घनी आबादी वाले इलाकों के नीचे से जाएगी। 3 दिसंबर 2025 को CM देवेंद्र फडणवीस ने TBM मशीन लॉन्च कर काम शुरू कराया था। मार्च 2026 में मेन ड्राइव शुरू हो चुका है। आधिकारिक डेडलाइन दिसंबर 2028 है, लेकिन CM ने MMRDA को इसे जून 2028 तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री हुए फेल! सोशल मीडिया पर मार्कशीट वायरल, दादा भुसे को मिले 100 में से 0 नंमर

सम्बंधित ख़बरें

पाताललोक का अनुभव

ऑरेंज गेट-मरीन ड्राइव टनल मुंबई के ट्रैफिक को 15-20 मिनट तक कम कर सिमलेस कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। शहर को पहली बार जमीन के 50 मीटर नीचे दौड़ने वाली सड़क देगी। इसलिए इसे अब मुंबई का पाताललोक कहा जा रहा है।

Follow Navbharatlive whatsapp