बागपत में चीनी गोदाम पर छापेमारी: 4000 क्विंटल स्टॉक मिला, जांच में स्टॉक नियमों के मुताबिक मिला, व्यापारी को सत्यापन के निर्देश - Baghpat News
Published on 22 अग॰ 2026
आशीष त्यागी | बागपत1 घंटे पहले
कॉपी लिंक
चीनी के बढ़ते दामों और अवैध स्टॉक की आशंका के बीच प्रशासन ने शनिवार को बागपत में छापेमारी की। टीम ने पुराने कस्बे स्थित एक चीनी गोदाम की जांच की। छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने अर्पित अग्रवाल के चीनी गोदाम की जांच की।
यहां करीब 4000 क्विंटल चीनी का स्टॉक मिला। अधिकारियों के अनुसार, गोदाम में रखा स्टॉक नियमों के अनुरूप था और इसके लिए आवश्यक अनुमति भी ली गई थी। छापेमारी एसडीएम दिग्विजय सिंह और सीओ सुकन्या शर्मा के नेतृत्व में की गई।
जांच के बाद अधिकारियों ने व्यापारी को चीनी के स्टॉक का समय-समय पर सत्यापन कराने के निर्देश दिए। इस संबंध में व्यापारी को नोटिस भी जारी किया गया। अधिकारियों ने स्टॉक से संबंधित रिकॉर्ड दुरुस्त रखने को कहा है।
टीम ने गोदाम में रखे स्टॉक का मिलान किया, जोकी नियमानुसार सही पाया गया।
टीम ने चीनी व्यापारी अर्पित अग्रवाल के दो गोदामों की जांच की और उन्हें स्टॉक को सही रखने की हिदायत दी।
अवैध स्टॉक मिला तो होगी कड़ी कार्रवाई
एसडीएम दिग्विजय सिंह ने स्पष्ट किया कि यदि किसी व्यक्ति के यहां चीनी का अवैध स्टॉक पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे निर्धारित नियमों के अनुसार ही चीनी का भंडारण करें।
अनियमितता पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
अधिकारियों ने सभी व्यापारियों को चेतावनी दी कि चीनी के स्टॉक में किसी भी तरह की अनियमितता मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की ओर से चीनी के भंडारण और बाजार में इसकी उपलब्धता पर निगरानी जारी रखने की बात कही गई है।
मौके पर एसडीएम-एसपी मौजूद थे। एसडीएम ने व्यापारी को नोटिस दिया है कि हर 7 दिन में स्टॉक पोर्टल पे अपडेट कराएं।
एसडीएम दिग्विजय सिंह ने बताया कि पूरे देश में एसेंशियल कमोडिटीज एक्ट लागू है। भारत सरकार की तरफ से इसमें चीनी के स्टॉक को नियंत्रित करने के निर्देशित दिए गए हैं। इसी के क्रम में आज एक सूचना प्राप्त हुई थी और यहां गोदाम को चेक किया गया।
गोदामों में जो स्टॉक था, बिल्कुल लिमिट में था। 4000 क्विंटल उसकी लिमिट है और उसके अंडर में ही यहां पे स्टॉक पाया गया। नोटिस दिया जा रहा है कि जो अपना स्टॉक है, वह हर 7 दिन में पोर्टल पे अपडेट कराएंगे और अपना स्टॉक जहां से भी ला रहे हैं उस बिल का भी सत्यापन करवाएंगे।
------------------------------------
ये खबर भी पढ़ेंः-
चंदौली में जहरीली गैस से तीन युवकों की मौत:कुएं से सबमर्सिबल पंप निकालने उतरे थे, एक की हालत गंभीर
चंदौली में बंद कुएं में फंसा सबमर्सिबल पंप निकालने उतरे चार युवकों की जहरीली गैस से मौत हो गई। एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से सभी को कुएं से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां, डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया। चौथे युवक का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे शहाबगंज थाना क्षेत्र की है। पूरी खबर पढ़ें…
.
खबरें और भी हैं...
'चोली के पीछे क्या है गाने पर मार-मार के नचवाया': सपा नेता के आरोप पर नए SSP का एक्शन, इंस्पेक्टर समेत 8 पुलिसवाले लाइनहाजिर
0:54
कॉपी लिंक
शेयर
बेटा नहीं होने पर पत्नी-बेटी को मार डाला: गाजियाबाद में पति ने चाकू से गोदा; छोटी बेटी किसी तरह जान बचाकर भागी
1:19
कॉपी लिंक
शेयर
अखिलेश बोले– BJP का मतलब- भाग जाओ पाकिस्तान: कहा– परिवारवाद का भी फायदा होता है, घर में ही 5 सांसद, इसलिए सपा नहीं टूटी
1:18
कॉपी लिंक
शेयर
बात खरी है
पंडितजी ने रुकवा दी अखिलेश की बुलंद रैली: 600 करोड़ की दवा गटक गए अफसर; 'रेलवे सिंह' की कृपा से बनते बिगड़े काम1:57