जम्मू कश्मीर में पहली बार होगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, दिखाई जाएंगी 41 देशों की 135 फिल्में

Published on 5 सित॰ 2026

जम्मू कश्मीर में पहली बार होगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, दिखाई जाएंगी 41 देशों की 135 फिल्में

जम्मू कश्मीर का पहला फिल्म फेस्टिवल

Jammu Kashmir International Film Festival: जम्मू कश्मीर में पहले अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. वहां के लोगों के लिए ये पूरी तरह से नया अनुभव होने जा रहा है और लोग इस महोत्सव को लेकर काफी एक्साइटेड भी हैं. यह फेस्टिवल 7 सितंबर से पहले कश्मीर और फिर जम्मू संभाग में आयोजित किया जा रहा है. कश्मीर में यह फेस्टिवल शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में और गुलमर्ग में होना हैं जिसके लिए तैयारियां पूरी की गई हैं. इस फिल्म फेस्टिवल को डिरेक्टरेट ऑफ इन्फॉर्मेशन एंड पब्लिक रिलेशन द्वारा आयोजित किया जा रहा है.

अधिकारियों के अनुसार इस पहले अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के लिए 90 देशों से 1100 फिल्में सबमिट की गई थी जिसमें 41 देशों से 135 फिल्मों को सिलेक्ट किया गया हैं. इन फिल्मों की स्क्रीनिंग की जानी है जिसे लेकर स्थानीय लोगों के बीच काफी रोचकता नजर आ रही है. अधिकारियों के अनुसार इस फिल्म फेस्टिवल से जहां जम्मू कश्मीर के पर्यटन को फायदा होगा वहीं लाइट्स कैमरा और एक्शन का जो रिश्ता कश्मीर के साथ हैं वह स्थानीय समेत अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अधिक मजबूत होगा. ये फिल्म फेस्टिवल 4 दिनों तक चलेगा जिसकी शुरुआत 7 सितंबर 2026 से होने जा रही है. इसका समापन 10 सितंबर 2026 को हो जाएगा.

ये भी पढ़ें- लस्ट स्टोरीज 3 की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, नेटफ्लिक्स पर इस दिन होगा प्रीमियर

यूं बढ़ाया जाएगा कलाकारों का हौसला

कार्यक्रम की खास बात रहेगी कि इसमें श्रेष्ठ पुरस्कारों को सम्मानित किया जाएगा और इनाम राशि भी दी जाएगी. अलग-अलग 9 श्रेणियों में 96 लाख रुपये के पुरस्कार वितरण की बात सामने आई है. इसे फिल्म निर्माण और कला जगत में श्रेष्ठ कलाकारों और फिल्मों को सम्मानित करने के लिए नौ अलग-अलग श्रेणियों में वितरित किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- 2000 के बाद रोमांटिक गानों में रूहानियत भरने वाला गीतकार, जिनके बोलों में पंजाबी-हिंदी मिक्स का फॉर्मूला आज भी है हिट

किसे क्या-क्या मिलेगा?

सबसे सक्सेसफुल फिल्म के लिए 25 लाख रुपये की इनामी राशि रखी गई है. वहीं बेस्ट डायरेक्टर को 15-15 लाख रुपये दिए जाएंगे. सबसे बढ़िया एक्टर और सबसे शानदार एक्ट्रेस को भी इस मौके पर 8-8 लाख रुपये इनामी राशि के तौर पर दिए जाएंगे. इसके अलावा श्रेष्ठ साउंड डिजाइन, श्रेष्ठ सिनिमेटोग्राफी और श्रेष्ठ एडिटिंग के लिए भी 5-5 लाख रुपये की इनामी राशि तय की गई है जो कलाकारों का हौसला बढ़ाने का काम करेगी.

मेहराज अहमद

मेहराज अहमद

पत्रकारिता में 12 से अधिक साल से कार्यरत. शुरुआत रिजिनल चैनल के बाद इंडिया न्यूज, टीवी9 नेटवर्क, न्यूज़18 आईबीएन खबर, अमर उजाला, ईटीवी भारत वर्तमान में tv9 Bharatvatsh (tv9 hindi.com) का हिस्सा हूं. मानवाधिकार, आतंकवाद-रोधी जैसे मुद्दों पर रिपोर्टिंग करना पसंद है.

Read More

google button