- Hindi News
- Local
- Chhattisgarh
- Bilaspur
- Bilaspur Gas Agency Raid | 939 LPG Cylinders Seized Amid Black Marketing
बिलासपुर (छत्तीसगढ़)6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

ग्राहकों ने OTP लेकर डिलीवरी में देरी और बुकिंग के बाद सिलेंडर नहीं मिलने की शिकायत की
बिलासपुर में महाराणा प्रताप चौक स्थित बालाजी गैस एजेंसी पर खाद्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने सुबह छापामार कार्रवाई की। जांच के दौरान ऑनलाइन रिकॉर्ड और मौके पर उपलब्ध स्टॉक में बड़ी गड़बड़ी सामने आई।
रिकॉर्ड के अनुसार एजेंसी में 864 भरे सिलेंडर होने चाहिए थे, जबकि मौके पर सिर्फ 452 भरे सिलेंडर मिले। यानी 412 भरे सिलेंडर कम पाए गए। टीम ने मौके पर मौजूद कुल 939 सिलेंडर जब्त किए, जिनमें 452 भरे और 487 खाली सिलेंडर शामिल हैं।


प्रशासन ने जांच के निर्देश दिए
कार्रवाई कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर गठित टीम ने की। इससे पहले एजेंसी के खिलाफ सिलेंडरों की कालाबाजारी, ऑनलाइन बुकिंग के बाद दूसरे लोगों को सिलेंडर देने और OTP लेने के बावजूद कई दिनों तक डिलीवरी नहीं करने की शिकायतें सामने आई थीं। दैनिक भास्कर में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने जांच के निर्देश दिए थे।
उपभोक्ताओं ने भी बताई परेशानी
जांच के दौरान टीम ने एजेंसी पर मौजूद उपभोक्ताओं से भी बातचीत की। ग्राहकों ने बुकिंग के बाद सिलेंडर नहीं मिलने, ऑनलाइन डिलीवरी दिखने के बावजूद वास्तविक रूप से सिलेंडर नहीं मिलने और OTP लेने के बाद कई दिनों तक इंतजार कराने की शिकायत की।
एजेंसी के खिलाफ कॉल सेंटर और सीएम हेल्पलाइन 1076 में भी शिकायतें दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।

14 अगस्त को ग्राहकों ने किया था हंगामा
14 अगस्त को भी सिलेंडर की कथित कालाबाजारी को लेकर एजेंसी में ग्राहकों ने हंगामा किया था। उपभोक्ताओं का आरोप था कि ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर सिलेंडर दूसरों को बेचे जा रहे हैं। पुलिस के पहुंचने पर एजेंसी संचालक ने शटर गिरा दिया था। बाद में ग्राहकों को शांत कराने के लिए सिलेंडर की सप्लाई शुरू की गई थी।

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई
बिलासपुर में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई और डिलीवरी को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद खाद्य विभाग ने बालाजी गैस एजेंसी के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई की । खाद्य विभाग और तहसीलदार की संयुक्त टीम ने गैस एजेंसी में छापा मारकर रिकॉर्ड और सिलेंडरों की जांच की।

62 व्यवसायिक सिलेंडर भी जब्त
प्रभारी खाद्य नियंत्रक अमृत कुजूर के अनुसार जांच के दौरान रिकॉर्ड में अंतर मिला है। एजेंसी परिसर से छिपाकर रखे गए 62 व्यवसायिक सिलेंडर भी जब्त किए गए हैं। संचालक कृष्ण कुमार सेलारका ने इन्हें ग्राहकों का बताया है। विभाग अब दस्तावेजों और पूरे स्टॉक का मिलान कर रहा है।
सहायक खाद्य अधिकारी अजय मौर्य ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद पंचनामा और अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। संचालक को नोटिस जारी किया जाएगा और प्रकरण कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही वितरक कंपनी को भी एजेंसी की गतिविधियों के संबंध में जानकारी भेजी जा रही है।
.
खबरें और भी हैं...
छत्तीसगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें: नर्स ने लगाई फांसी, BJP नेत्री ने युवक को चप्पल से पीटा, शिवालयों में उमड़ी भीड़, कोबरा ने डसा
1:59- कॉपी लिंक
शेयर
हाईकोर्ट बोला-संदेह के आधार पर नहीं दी जा सकती सजा: कहा- शक कितना भी मजबूत हो, कानूनी सबूत नहीं; हत्या के दोषी को किया बरी

- कॉपी लिंक
शेयर
BJP नेत्री ने युवक को चप्पल से पीटा, VIDEO: महामाया मंदिर परिसर में बवाल, चोरी के पुराने विवाद पर भिड़े भाजपाई; दोनों पक्षों पर FIR
0:41- कॉपी लिंक
शेयर
तखतपुर थाने के 3 आरक्षक लाइन अटैच: लगातार शिकायतों के बाद SSP की कार्रवाई, 14 गांवों को चिन्हित कर निगरानी के निर्देश

- कॉपी लिंक
शेयर