Sep 10, 2026 04:23 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

मुख्य बातें
- क्वालियंस इंटरनेशनल के आईपीओ पर 459 गुना बोली लगी है
- IPO में कंपनी के शेयर का दाम 127 रुपये है
- ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 80 रुपये के प्रीमियम पर हैं
- मौजूदा GMP के हिसाब से क्वालियंस इंटरनेशनल के शेयर 207 रुपये के करीब लिस्ट हो सकते हैं

क्वालियंस इंटरनेशनल के शेयर शुक्रवार 11 सितंबर को बाजार में लिस्ट होंगे।
क्वालियंस इंटरनेशनल के शेयर शुक्रवार को बाजार में लिस्ट होने जा रहे हैं। कंपनी के शेयरों का मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) बंपर लिस्टिंग का इशारा कर रहा है। IPO में क्वालियंस इंटरनेशनल के शेयर का दाम 127 रुपये है। ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 80 रुपये के प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं। मौजूदा GMP के हिसाब से क्वालियंस इंटरनेशनल के शेयर 207 रुपये के करीब बाजार में लिस्ट हो सकते हैं। यानी, आईपीओ में जिन निवेशकों को कंपनी के शेयर मिले होंगे, वह लिस्टिंग पर 63 पर्सेंट फायदे की उम्मीद कर सकते हैं।
IPO लगा है 459.22 गुना दांव
क्वालियंस इंटरनेशनल लिमिटेड के आईपीओ (Qualiance International IPO) पर टोटल 459.22 गुना बोली लगी है। आईपीओ में आम निवेशकों या इंडीविजुअल इनवेस्टर्स की कैटेगरी में 447.13 गुना दांव लगा। वहीं, गैर संस्थागत निवेशकों या नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का कोटा 699.59 गुना सब्सक्राइब हुआ। क्वालियंस इंटरनेशनल के आईपीओ में क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) कैटेगरी में 299.60 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। क्वालियंस इंटरनेशनल लिमिटेड के आईपीओ में आम निवेशक 2 लॉट के लिए दांव लगा सकते थे। आईपीओ की दो लॉट में 2000 शेयर हैं। यानी, आम निवेशकों को आईपीओ में 2,54,000 रुपये का इनवेस्टमेंट करना पड़ा है।
क्या करती है क्वालियंस इंटरनेशनल?
क्वालियंस इंटरनेशनल लिमिटेड (Qualiance International) की शुरुआत अगस्त 2006 में हुई। कंपनी इंटरनेशनल मार्केट्स में इंस्टीट्यूशनल, गवर्नमेंट और ब्रांड क्लाइंट्स के लिए परफॉर्मेंस और टेक्निकल गारमेंट्स के डिजाइन, इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट करती है। कंपनी के प्रॉडक्ट पोर्टफोलियो में मिलिट्री यूनिफॉर्म्स, टैक्टिकल आउटवियर, हाई विजिबिलिटी वर्कवियर, वेदर-रेजिस्टेंट एंड ऑल वेदर आउटवियर, पुलिस एंड बॉर्डर पेट्रोल यूनिफॉर्म्स, प्रोटेक्टिव वर्कवियर और परफॉर्मेंस एक्टिववियर शामिल है। कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग इकाई तमिलनाडु में है और इकाई की इंस्टॉल्ड कैपेसिटी सालाना 450000 गारमेंट पीसेज की है।
IPO से जुटाए पैसों का क्या करेगी कंपनी
क्वालियंस इंटरनेशनल लिमिटेड (Qualiance International), आईपीओ से जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल तमिलनाडु के तिरुप्पुर में नई मैन्युफैक्चरिंग इकाई लगाने से जुड़े कैपिटल एक्सपेंडिचर की फंडिंग में करेगी। साथ ही, इस पैसे को जनरल कॉरपोरेट पर्पज में लगाएगी। क्वालियंस इंटरनेशनल का आईपीओ दांव लगाने के लिए 4 सितंबर 2026 को खुला था और यह 8 सितंबर तक ओपन रहा। कंपनी के आईपीओ का टोटल साइज 45 करोड़ रुपये तक का है। आईपीओ से पहले क्वालियंस इंटरनेशनल में प्रमोटर एंड प्रमोटर ग्रुप की हिस्सेदारी 86.49 पर्सेंट थी, जो कि अब 63.66 पर्सेंट रह गई है। क्वालियंस इंटरनेशनल लिमिटेड के प्रमोटर विपुल बदानी, भूमिन आर बदानी और कृपा राजेश बदानी हैं।
लेखक के बारे में
Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।
पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।
और पढ़ेंSee Less