Silver Price Crash: चांदी पांच दिन में ₹10000 सस्ती, हाई से अब 1.83 लाख कम भाव, जानें 20, 22, 24 कैरेट सोने का रेट?

Published on 30 अग॰ 2026

पांच दिन में सोना-चांदी हुए सस्ते

  • 1/6

सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट (Gold-Silver Rate Fall) देखने को मिली है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर दोनों कीमती धातुओं का भाव तेजी से फिसला है. चांदी गिरते हुए अब अपने लाइफ टाइम हाई लेवल से 1.83 लाख रुपये प्रति किलो से ज्यादा सस्ती हो गई है और 2.36 लाख रुपये के लेवल पर आ गई. तो वहीं सोना का रेट पिछले पांच कारोबारी दिनों में झटके में 6000 रुपये कम हो गया है. आइए जानते हैं घरेलू मार्केट में 20, 22 और 24 कैरेट सोना कितने का मिल रहा है? (Photo: ITG)

चांदी में आ गई बड़ी गिरावट

  • 2/6

चांदी में आ गई बड़ी गिरावट
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सिल्वर प्राइस में आए बदलाव पर नजर डालें, तो MCX Silver Price 21 अगस्त को 2,46,597 रुपये प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुआ था और बीते सप्ताह के पांच कारोबारी दिनों में ये तेजी से फिसला, शुक्रवार को ये कीमती धातु एक झटके में 4000 रुपये से ज्यादा टूट गई. इस हिसाब से देखें, तो 5 दिनों में 1 किलो चांदी की वायदा कीमत 9,946 रुपये कम हुई है. (Photo: ITG)

हाई से अब और क्रैश हुई चांदी 

  • 3/6

हाई से अब और क्रैश हुई चांदी 
बीते हफ्ते के पांच कारोबारी दिनों में चांदी की वायदा की कीमत में आई गिरावट के चलते अब Silver Price अपने लाइफ टाइम हाई लेवल से और भी ज्यादा कम हो गया है. बता दें कि इस साल जनवरी महीने के अंतिम हफ्ते में 1 Kg Silver Price पहली बार 4 लाख रुपये के ऐतिहासिक आंकड़े के पार निकला था और 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम का स्तर छु गया था. लेकिन इसके बाद Silver Price Big Crash नजर आया और ताजा गिरावट के बाद अब चांदी इस हाई से 1,83,397 रुपये प्रति किलो सस्ती मिल रही है. (Photo: Reuters)

Gold के रेट में भी गिरावट 

  • 4/6

Gold के रेट में भी गिरावट 
चांदी के बाद अब बात करें, कीमती पीली धातु के भाव में आए बदलाव के बारे में, तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर इसका दाम भी तेजी से टूटा है. बीते 21 अगस्त को MCX 24 Karat Gold Rate 1,62,438 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था और इस शुक्रवार को तेज गिरावट लेकर सोना 1,56,400 रुपये पर आ गया. इस हिसाब से देखें, तो Gold महज पांच कारोबारी दिनों में 6038 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया. (Photo: Reuters)

घरेलू मार्केट में Gold-Silver रेट

  • 5/6

घरेलू मार्केट में Gold-Silver रेट
एमसीएक्स पर ही नहीं, बल्कि घरेलू मार्केट में भी सोना-चांदी की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली है. इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com पर अपडेट किए गए रेट्स को देखें, तो 10 Gram 24 Karat Gold Rate 1,60,620 रुपये से 1042 रुपये कमजोर होकर 1,59,578 रुपये पर आ गया. वहीं चांदी की कीमत घरेलू मार्केट में 2,46,630 रुपये से कम होकर 2,43,892 रुपये पर आ गई यानी इसमें 2,738 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई. (Photo: File/PTI)

20, 22, 18 कैरेट गोल्ड का क्या रेट?

  • 6/6

20, 22, 18 कैरेट गोल्ड का क्या रेट?
अन्य क्वालिटी के गोल्ड रेट पर नजर डालें, तो जहां 24 कैरेट सोना अब 1,59,578 रुपये प्रति 10 ग्राम मिल रहा है, तो वहीं 22 कैरेट गोल्ड रेट 1,55,750 रुपये प्रति 10 ग्राम, 20 कैरेट सोना 1,42,020 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट सोना 1,29,260 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट सोना 1,02,930 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. (Photo: ITG)

(नोट- सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)