साउथ-कोरियन सिंगर से मिलने स्कूल से निकलीं 5वीं की छात्राएं: जयपुर में रेलवे स्टेशन पर बैठी मिलीं, सोशल मीडिया पर देखती थीं BTS के VIDEO - Jaipur News

Published on 25 सित॰ 2026

जयपुर में 5वीं क्लास में पढ़ने वाली दो सहेलियां (9 साल) साउथ कोरियन सिंगर बैंग सी ह्यूक (हिटमैन बैंग) से मिलने के लिए स्कूल से निकल गईं। दोनों घर नहीं पहुंचीं तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को गांधीनगर रेलवे स्टेशन से सकुशल दस्तयाब क

.

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि दोनों बच्चियां यूट्यूब पर BTS के वीडियो देखती थीं। बच्चियों ने बताया- हम दोनों सहेली हैं। यूट्यूब पर BTS पॉप बैंड के वीडियो देखती थीं। इन्हीं वीडियो को देखकर साउथ कोरियन सिंगर और प्रोड्यूसर बैंग सी ह्यूक से मिलने के लिए घर से निकल गई थीं।

दोनों बच्चियों को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया। समिति के निर्देश के बाद पुलिस ने दोनों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्चियों के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली।

सोशल मीडिया गतिविधियों से मिला सुराग

डीसीपी जयपुर पश्चिम प्रशांत किरण ने बताया- 23 सितंबर को करीब 3 बजे सूचना मिली कि 5वीं क्लास की दो छात्राएं स्कूल से घर नहीं पहुंची हैं। थानाधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित कर तलाश शुरू की गई। पुलिस ने परिजनों से दोनों बच्चियों की फोटो और पहचान संबंधी दस्तावेज लिए।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि दोनों बच्चियां सोशल मीडिया पर सक्रिय थीं। इसके बाद उनके सोशल मीडिया अकाउंट की जांच में यूट्यूब पर BTS के वीडियो देखने की जानकारी मिली।

फोटो सभी थानों और रेलवे-बस स्टैंड पर भेजी

पुलिस ने दोनों बच्चियों की फोटो सभी पुलिस थानों, जीआरपी थानों, बस स्टैंड और एयरपोर्ट पर भेजी। दोनों के गांधीनगर रेलवे स्टेशन पर होने की जानकारी मिली। आरपीएफ ने दोनों बच्चियों को अपने पास सुरक्षित रखा था। इसके बाद पुलिस टीम ने 23 सितंबर की शाम साढ़े सात बजे गांधीनगर पहुंचकर दोनों को दस्तयाब किया।

BTS वीडियो से प्रेरित होकर निकली थीं

पुलिस और बाल कल्याण समिति के समक्ष काउंसलिंग के दौरान दोनों बच्चियों ने बताया- हम दोनों यूट्यूब पर BTS पॉप बैंड के वीडियो देखती थीं। परिवार के सदस्यों और मां के मोबाइल से बीटीएस के वीडियो देखती हैं। इन्हीं वीडियो को देखकर साउथ कोरियन सिंगर और प्रोड्यूसर बैंग सी ह्यूक से मिलने के लिए घर से निकल गई थीं।

पुलिस ने अभिभावकों से की अपील

पुलिस का कहना है कि कम उम्र में बच्चे इंटरनेट और सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन उन्हें आभासी दुनिया के जोखिमों की पूरी समझ नहीं होती। ऐसे में अभिभावकों और शिक्षकों की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण हो जाती है।

दुनियाभर में BTS फैंस को आर्मी कहा जाता है।

दुनियाभर में BTS फैंस को आर्मी कहा जाता है।

कौन है बीटीएस

साउथ कोरिया के के-पॉप म्यूजिक बैंड BTS के गानों के फैंस दुनिया भर में हैं। BTS का पूरा नाम बुलेट प्रूफ बॉय स्काउट्स है। BTS फैंस को आर्मी कहा जाता है। फिलीपींस, इंडोनेशिया, ब्राजील, वियतनाम, थाईलैंड, मलेशिया, अमेरिका जैसे देशों में जहां कोरियाई भाषा नहीं बोली जाती, वहां भी BTS के कोरियन गाने सुने जाते हैं।

भारत में भी BTS ARMY काफी एक्टिव है। साउथ कोरिया में ब्लैकपिंक जैसे और भी के-पॉप म्यूजिक बैंड हैं जिनके लाखों फैंस हैं, लेकिन BTS ARMY सबसे खास है। दरअसल, BTS सिंगर्स अपने फैंस से पर्सनली मिलते हैं, उनकी परवाह करते हैं और उनसे काफी कनेक्टेड रहते हैं।