रेवाड़ी में ट्रैक्टर- बाइक की टक्कर; 50 मीटर घसीटी: बीए 2nd ईयर के छात्र समेत 2 की मौत; फरवरी में हुई बहन की शादी - Rewari News

Published on 3 अग॰ 2026

रेवाड़ी1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
झज्जर चौक के पास घटनास्थल और मृतक छात्र का किशन का फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar

झज्जर चौक के पास घटनास्थल और मृतक छात्र का किशन का फाइल फोटो।

हरियाणा के रेवाड़ी जिले में सोमवार सुबह झज्जर चौके के पास ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रैक्टर करीब 50 मीटर दूर तक बाइक को घसीटता रहा। हादसे से घटना स्थल पर हड़कंच मच गया। जिससे बाइक सवार बीए सैकेंड ईयर के छात्र सहित दो की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर को मौके पर छोड़कर मौके से फरार हो गया। इसी साल फरवरी माह में किशन की बहन की शादी हुई थी। सूचना के बाद गोकल गेट चौकी पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

कथा में शामिल होने जा रहे थे कांकर

जानकारी के अनुसार मूल रूप से राजस्थान के कांकर निवासी मोहन लाल पिछले कई वर्षों से पुष्प वाटिका में रह रहा है। सोमवार से कांकर गांव में रामायण कथा की शुरूआत होनी थी। जिसके लिए मोहन रविवार शाम को ही गांव में चले गए। सोमवार सुबह गुरुग्राम के डाडावास निवासी 50 वर्षीय नरेंद्र किशन के साथ बाइक पर पुष्प वाटिका से कांकर के लिए निकले।

वाटिका से निकलते ही झज्जर की तरफ से आ रहे टैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। टैक्टर बाइक को 50 मीटर दूर तक घसीटता चला गया। इसके बाद ट्रैक्टर डिवाइडर पर चढ़ा और चालक उसे छोड़कर मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने पुलिस के सहयोग से दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

मृतक कृष्ण का फाइल फोटो।

मृतक कृष्ण का फाइल फोटो।

तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था किशन

जानकारी के अनुसार मोहन की तीन संतानों में किशन सबसे छोटा था। उससे बड़ी बहन की शादी इसी साल 15 फरवरी में हुई थी। बड़ा भाई पंकज एक बेटे के पिता है। किशन के पिता मोहन ही कांकर गांव में आज से शुरू होने वाली कथा के मुख्य आचार्य थे और डाडावास निवासी 50 वर्षीय नरेंद्र को उसमें शामिल होना था।

रेवाड़ी का ट्रॉमा सेंटर।

रेवाड़ी का ट्रॉमा सेंटर।

ट्रैक्टर चालक की तलाश जारी

गोकल गेट चौकी इंजार्च सुमन ने कहा कि सुबह एक्सीडेंट की सूचना मिली थी। जिसमें एक युवक और व्यक्ति की मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर को छोड़कर मौके से फरार हो गया। ट्रैक्टर और बाइक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। परिजनों के बयान पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

.

खबरें और भी हैं...

  • छोटे सिलेंडर रिफिल की थ्योरी पर पुलिस को संदेह: रेवाड़ी पुलिस बोली- नहीं मिले सिलेडर; झुलसे चार में से 2 गंभीर

    रेवाड़ी पुलिस बोली- नहीं मिले सिलेडर; झुलसे चार में से 2 गंभीर|रेवाड़ी,Rewari - Dainik Bhaskar0:34
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • रेवाड़ी में सोते समय बुजुर्ग पर रॉड-डंडों से हमला: मारपीट कर कैश छीना; जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार

    मारपीट कर कैश छीना; जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार|रेवाड़ी,Rewari - Dainik Bhaskar0:19
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • प्रभारी- प्रदेशाध्यक्ष के सामने दिखी रेवाड़ी कांग्रेस की गुटबाजी, VIDEO: पूर्व मंत्री अपना-बेटे का फोटो ना होने पर हुए भावुक ; जिलाध्यक्ष बोले- प्रिंटिंग मिस्टेक

    पूर्व मंत्री अपना-बेटे का फोटो ना होने पर हुए भावुक ; जिलाध्यक्ष बोले- प्रिंटिंग मिस्टेक|रेवाड़ी,Rewari - Dainik Bhaskar0:52
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • रेवाड़ी CIA ने अवैध हथियार सप्लायर को दबोचा: देसी पिस्टल, देसी कट्टा और कारतूस बरामद; रोहतक का रहने वाला

    देसी पिस्टल, देसी कट्टा और कारतूस बरामद; रोहतक का रहने वाला|रेवाड़ी,Rewari - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर