ट्रिपल-स्क्रीन डैशबोर्ड और 600 किमी से ज्यादा की रेंज, लॉन्च से पहले दिखी TATA Safari EV - tata safari ev spied with triple screen dashboard expected range upto 600 km level 2 adas

Published on 18 सित॰ 2026

TATA Safari EV: टाटा सफारी ईवी जल्द ही ड्रिपल स्क्रीन डैशबोर्ड, बड़े बैटरी पैक और लगभग 600 किमी की रेंज के साथ देश में लॉन्च हो सकती है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। TATA Safari EV, इसका देश में काफी लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है और हाल ही में इसे एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान देखा गा है। नए स्पाई शॉट्स में इसके केबिन में मिलने वाले ट्रिपल-स्क्रीन डैशबोर्ड का खुलासा हुआ है। फ्रंट विंडो से गाड़ी के अंदर मिलने वाली पैसेंजर-साइड डिस्प्ले साफ दिखाई दे रही है। इसके अलावा, बीच में टचस्क्रीन और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी नजर आ रहा है।

ट्रिपल स्क्रीन सेटअप

Sierra इस साल की शुरुआत में ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप के साथ आने वाली पहली TATA कार बन गई थी। अब यह सेटअप TATA Safari EV में भी दिया जाएगा। थ्री-रो सीटिंग के साथ यह SUV बाजार में Mahindra XEV 9S को टक्कर देगी। इस प्रोटोटाइप में सफारी का जाना-पहचाना डिजाइन, सीधा पिछला हिस्सा, रूफ रेल्स और रूफ माउंटेड स्पॉइलर बरकरार रखा गया है।

क्या मिलेंगे फीचर्स?

पैसेंजर स्क्रीन के अलावा, Safar EV में Harrier EV जैसे कई फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इनमें डैशकैम फंक्शनलिटी के साथ डिजिटल IRVM, 540-डिग्री कैमरा सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, JBL ऑडियो, लेवल-2 ADAS और ऑटो पार्क असिस्ट शामिल हो सकते हैं। इस गाड़ी में व्हीकल-टू-लोड और व्हीकल-टू-व्हीकल पावर शेयरिंग की सुविधा भी मिल सकती है।

बैटरी और रेंज

TATA Safari EV में Harrier EV वाली 65kWh और 75kWh बैटरी मिलने की उम्मीद है जिसमें रियर-व्हील ड्राइव और डुअल-मोटर QWD विकल्प शामिल हैं। Harrier EV की सर्टिफाइड रेंज 65kWh वर्जन के लिए 538 किमी, 75kWh RWD के लिए 627 किमी और 75kWh QWD के लिए 622 किमी है। ऐसी उम्मीद है कि Safari EV की भी रेंज इसी के आस-पास हो सकती है।

Harrier EV QWD में 504nm का टॉर्क मिलता है। इसकी 75kWh बैटरी 120 kW DC चार्जर से लगभग 25 मिनट में 20 से 80% तक चार्ज होने का दावा करती है। ये आंकड़े Safari EV के लिए भी संभावित हो सकते हैं।

कितनी हो सकती है कीमत?

Harrier EV की एक्स-शोरूम कीमत इस समय 21.79 लाख रुपए से 30.54 लाख रुपए के बीच है। एक्सट्रा सीटिंग रो और फीचर्स की वजह से Safari EV की कीमत थोड़ी ज्यादा हो सकती है। हालांकि, Safari EV को लेकर आधिकारिक तौर पर अभी तक कोई भी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।