त्योहारों से पहले ग्वालियर पुलिस का 'ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक':68 स्थायी वारंटी पकड़े, 86 पर गिरफ्तारी वारंट तामील; 245 गुंडों-हिस्ट्रीशीटरों की चेकिंग
ग्वालियर19 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

ग्वालियर में आगामी त्योहारों को देखते हुए बदमाशों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात पूरे जिले में सरप्राइज कॉम्बिंग गश्त की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) धर्मवीर सिंह (IPS) के निर्देश पर शहर से लेकर देहात तक पुलिस टीमों ने बदमाशों और हिस्ट्रीशीटरों के ठिकानों पर दबिश दी।
अभियान के दौरान 68 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि विभिन्न मामलों में वांछित 86 आरोपियों पर गिरफ्तारी वारंट तामील कराए गए। पुलिस ने 122 चिन्हित गुंडों और 123 हिस्ट्रीशीटरों के ठिकानों पर चेकिंग कर उनका रिकॉर्ड अपडेट किया।
अफसरों ने संभाली गश्त की कमान
कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस की टीमें शहर और ग्रामीण इलाकों के संवेदनशील क्षेत्रों में पहुंचीं। एएसपी सुजावल जग्गा (मध्य/यातायात), एएसपी सुमन गुर्जर (पश्चिम/अपराध), एएसपी डॉ. शिवेश सिंह बघेल (पूर्व) और एएसपी जयराज कुबेर (ग्रामीण) ने अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल मार्च की कमान संभाली।
SSP धर्मवीर सिंह ने भी देर रात शहर के विभिन्न इलाकों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर अधिकारियों को कार्रवाई के संबंध में निर्देश दिए।
होटल-लॉज से ATM तक चेकिंग
कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस टीमों ने हिस्ट्रीशीटरों और गुंडों के घरों के साथ बैंक, ATM, होटल, लॉज, धर्मशालाओं और हाईवे के ढाबों पर भी चेकिंग की। संदिग्ध वाहनों और मुंह ढंककर दोपहिया वाहन चलाने वाले लोगों को रोककर पूछताछ की गई।
घाटीगांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने दबिश देकर जुए का एक मामला दर्ज किया। एक अन्य मामले में भी त्वरित वैधानिक कार्रवाई की गई।
जेल से छूटे अपराधियों की भी जानकारी जुटाई
पुलिस ने हाल ही में जेल से रिहा होकर बाहर आए अपराधियों और जिला बदर आरोपियों के घर जाकर उनकी गतिविधियों का ब्योरा जुटाया। अभियान के दौरान बदमाशों को हिदायत दी गई कि त्योहारों के दौरान किसी भी आपराधिक गतिविधि में संलिप्तता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस प्रशासन ने बताया कि जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नाइट कॉम्बिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
.
खबरें और भी हैं...
ग्वालियर में प्लॉट को लेकर दो पक्षों में विवाद: महलगांव में लाठी-डंडे और कट्टा लेकर धमकाने का आरोप, वीडियो सामने आया; 8 पर केस दर्ज
0:43- कॉपी लिंक
शेयर
ग्वालियर में दो बुजुर्ग साइबर ठगी के शिकार: कार्ड बदलकर 39,500 निकाले; दूसरे के खाते से चार घंटे में 2.99 लाख रुपए उड़ाए
0:33- कॉपी लिंक
शेयर
विधायक फर्जी जाति प्रमाण-पत्र मामले में फैसला: MP-MLA कोर्ट ने गुना के पूर्व विधायक राजेंद्र सलूजा सहित तीन आरोपियों को बरी किया

- कॉपी लिंक
शेयर
10 दिन पुरानी स्कॉर्पियो में अचानक लगी आग: भोपाल से दिल्ली जा रहे थे दो भाई, समय रहते कूदकर बचाई जान
0:47- कॉपी लिंक
शेयर