7000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च, 6500 निट्स ब्राइटनेस वाली डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर - honor play 11 pro launched 7000mah battery 6500 nits display

Published on 2 अग॰ 2026

हॉनर ने चीन में अपना नया स्मार्टफोन Honor Play 11 Pro लॉन्च किया है, जिसमें 7000mAh बैटरी और 6500 निट्स ब्राइटनेस वाला OLED डिस्प्ले है। ...और पढ़ें

7000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च, 6500 निट्स ब्राइटनेस वाली डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर

7000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च, 6500 निट्स ब्राइटनेस वाली डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। हॉनर ने चीन में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Honor Play 11 Pro के नाम से पेश किया है। लॉन्च के बाद कंपनी ने इसे अपने ऑनलाइन स्टोर पर लिस्ट किया है, जहां इसकी कीमत, स्पेसिफिकेशन और उपलब्धता की डिटेल्स दी गई हैं। इस फोन में न सिर्फ बड़ी बैटरी बल्कि हाई ब्राइटनेस वाला OLED डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर भी मिल रहा है। माना जा रहा है कि ये स्मार्टफोन Honor X80i का रीब्रांडेड वर्जन है। चलिए पहले इस फोन के फीचर्स जान लेते हैं...

Honor Play 11 Pro के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Honor Play 11 Pro में 6.6 इंच का 1.5K OLED फ्लैट डिस्प्ले मिल रहा है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। साथ ही स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 6,500 निट्स जा सकती है। फोन में 3840Hz PWM डिमिंग का सपोर्ट भी मिल रहा है, जिससे लंबे टाइम तक यूज के दौरान आंखों पर कम दबाव पड़ता है।

परफॉर्मेंस के लिए डिवाइस में MediaTek Dimensity 6500 प्रोसेसर मिल रहा है। साथ ही फोन में 8GB तक रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज भी मिल रही है। हालांकि फोन में कोई माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज बढ़ाने का ऑप्शन नहीं है। डिवाइस Android 16 बेस्ड MagicOS 10 पर चल रहा है।

WhatsApp Image 2026-08-02 at 12.36.51 PM

Honor Play 11 Pro के कैमरा स्पेक्स

कैमरा की बात करें तो फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में सामने की तरफ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में मेटल फ्रेम, IP66 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस तथा SGS 5-स्टार ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन भी मिल रहा है जो इसे और भी खास बना देता है।

बैटरी की बात करें तो फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिल रही है। साथ ही डिवाइस में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। कंपनी का दावा है कि फोन की बैटरी 1,000 चार्जिंग साइकल के बाद भी अपनी 80 प्रतिशत कैपेसिटी बनाए रख सकती है।

Honor Play 11 Pro की कीमत

कीमत की बात करें तो Honor Play 11 Pro के 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,099 युआन यानी करीब 25,500 रुपये है। यह फोन Moon Silver, Sunrise Gold और Midnight Black कलर ऑप्शन में आता है। इसकी प्री-बुकिंग भी शुरू हो गई है।