Updated On: Jul 22, 2026 | 06:43 PM IST
विज्ञापन
सार
Maharashtra SIR Campaign: महाराष्ट्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान का 84% काम पूरा हो चुका है। हालांकि, मुंबई और पुणे जैसे बड़े शहरों में डिजिटलीकरण की रफ्तार बेहद धीमी है।

महाराष्ट्र में SIR अभियान (सोर्स: AI)
विस्तार
Maharashtra Voter List Revision Update: महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से चलाए जा रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने राज्य में तेजी पकड़ ली है। राज्य के कुल 9.79 करोड़ पंजीकृत मतदाताओं में से 84 प्रतिशत यानी करीब 8.22 करोड़ मतदाताओं तक गणना प्रपत्र (Enumeration Forms) सफलतापूर्वक पहुंचा दिए गए हैं।
हालांकि, एक तरफ जहां ग्रामीण और छोटे जिलों ने आंकड़े जुटाने और उन्हें डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपलोड करने में बेहतरीन प्रदर्शन किया है, वहीं मुंबई और पुणे जैसे प्रमुख महानगरों की रफ्तार काफी चिंताजनक बनी हुई है।
30 जून से शुरू हुआ अभियान, 1 लाख से अधिक BLO तैनात
महराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी दैनिक बुलेटिन के मुताबिक, महाराष्ट्र में कुल 9.79 करोड़ मतदाता हैं। इनमें से 8.22 करोड़ मतदाताओं को मतदाता-विशिष्ट गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं। यह कुल मतदाताओं का 84 प्रतिशत है। वहीं, अब तक 5.01 करोड़ प्रपत्रों का डिजिटलीकरण पूरा हो चुका है, जो कुल मतदाताओं का 51.18 प्रतिशत है।
सम्बंधित ख़बरें
बता दें कि एसआईआर की गणना प्रक्रिया 30 जून से शुरू हुई है, जो 8 अगस्त तक चलेगी। इस अभियान को पूरा करने के लिए राज्यभर में 1 लाख 253 बूथ स्तरीय अधिकारियों (BLO) की नियुक्ति की गई है।
मुंबई महानगर और पुणे पिछड़े
निर्वाचन आयोग की रिपोर्ट में सबसे चौंकाने वाला पहलू बड़े शहरों का धीमा प्रदर्शन है। मुंबई शहर, मुंबई उपनगर, ठाणे और पुणे जैसे घनी आबादी वाले शहरी इलाकों में प्रपत्र वितरण और डिजिटलीकरण दोनों ही मामलों में सुस्ती देखी गई है।
- मुंबई उपनगर: यहां 59.12% फॉर्म बांटे गए हैं, लेकिन डिजिटलीकरण की दर राज्य में सबसे कम केवल 17.39% रही।
- ठाणे: 58.35% वितरण के साथ मात्र 18.22% डिजिटलीकरण दर्ज किया गया है।
- मुंबई शहर: 63.15% फॉर्म वितरण और 27.67% डिजिटलीकरण हुआ।
- पुणे: 65.26% वितरण और 34.22% डिजिटलीकरण दर्ज किया गया।
- पालघर: यहां भी डिजिटलीकरण की दर केवल 29.64% ही पहुंच सकी है।
अहिल्यानगर, जलगांव और अमरावती आगे
SIR अभियान में एक तरफ जहां महानगर पीछे छूट रहे हैं, वहीं राज्य के अन्य जिलों ने मिसाल कायम की है। प्रपत्र वितरण के मामले में जलगांव 99.82%, अमरावती 99.55%, बुलढाणा 99.65% और अहिल्यानगर 98.67% सबसे आगे रहे हैं। वहीं, अगर प्राप्त डाटा को ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड (डिजिटलीकरण) करने की बात करें, तो तटीय जिले रत्नागिरी ने बाजी मारी है, जहां 80.95% काम पूरा हो चुका है।
सह भी पढ़ें:- मुंबई के जलाशयों में आई पानी की सुनामी, 7 में से 3 झीलें फुल! तानसा झील ओवरफ्लो के बाद BMC का बड़ा अपडेट
प्रपत्र वितरण के मामले में अहिल्यानगर ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 98.67 प्रतिशत प्रगति हासिल की है। वहीं, जलगांव में 99.82 प्रतिशत, अमरावती में 99.55 प्रतिशत और बुलढाणा में 99.65 प्रतिशत प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं। डिजिटलीकरण के मामले में रत्नागिरी जिला सबसे आगे है, जहां 80.95 प्रतिशत प्रपत्रों का डिजिटलीकरण पूरा हो चुका है। इसके बाद यवतमाल 80.60 प्रतिशत, चंद्रपुर 75.66 प्रतिशत, परभणी 74.83 प्रतिशत, बुलढाणा 74.33 प्रतिशत और गड़चिरोली 73.07 प्रतिशत का स्थान है।
प्रमुख जिलों में प्रपत्र वितरण और डिजिटलीकरण
| जिला | प्रपत्र वितरण प्रतिशत | डिजिटलीकरण प्रतिशत |
|---|---|---|
| जलगांव | 99.82% | — |
| बुलढाणा | 99.65% | 74.33% |
| अमरावती | 99.55% | — |
| अहिल्यानगर | 98.67% | — |
| पुणे | 65.26% | 34.22% |
| मुंबई शहर | 63.15% | 27.67% |
| मुंबई उपनगर | 59.12% | 17.39% |
| ठाणे | 58.35% | 18.22% |
डिजिटलीकरण में टॉप जिले
| रैंक | जिला | डिजिटलीकरण प्रतिशत |
|---|---|---|
| 1 | रत्नागिरी | 80.95% |
| 2 | यवतमाल | 80.60% |
| 3 | चंद्रपुर | 75.66% |
| 4 | परभणी | 74.83% |
| 5 | बुलढाणा | 74.33% |
| 6 | गड़चिरोली | 73.07% |
कम डिजिटलीकरण वाले क्षेत्र
| रैंक | जिला | डिजिटलीकरण प्रतिशत |
|---|---|---|
| 1 | मुंबई उपनगर | 17.39% |
| 2 | ठाणे | 18.22% |
| 3 | मुंबई शहर | 27.67% |
| 4 | पालघर | 29.64% |
| 5 | पुणे | 34.22% |
महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग ने SIR प्रक्रिया को सुचारु रूप से पूरा करने के लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों में बीएलओ की तैनाती की है। ये अधिकारी मतदाता गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रह और डिजिटलीकरण की प्रक्रिया को पूरा कर रहे हैं।
