ईरान युद्ध में अमेरिका को हुआ 81 फाइटर जेट का नुकसान, विदेश मंत्री अराघची ने खास रिपोर्ट का दिया हवाला

Published on 8 अक्टू॰ 2026

US-Iran War: ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने CRS की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया है कि ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियानों के दौरान 81 अमेरिकी सैन्य विमान या तो नष्ट हुए या क्षतिग्रस्त हुए हैं.

US-Iran War: ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने CRS की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया है कि ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियानों के दौरान 81 अमेरिकी सैन्य विमान या तो नष्ट हुए या क्षतिग्रस्त हुए हैं.

author-image

New Update

Abbas-Araghchi on US

ईरानी विदेश मंत्री अराघची

US-Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध में दोनों देशों को भारी नुकसान हुआ है. अमेरिकी फाइटर जेट के नुकसान की रिपोर्ट सामने आई है. ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने अमेरिकी कांग्रेस रिसर्च सर्विस (CRS) की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया है कि ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियानों के दौरान 81 अमेरिकी सैन्य विमान या तो नष्ट हुए या क्षतिग्रस्त हुए हैं. उन्होंने कहा कि वास्तविक नुकसान इससे कहीं ज्यादा है.

अराघची ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा कि मई में कांग्रेस रिसर्च सर्विस ने माना था कि ईरान की सेना ने 42 अमेरिकी सैन्य विमानों को मार गिराया था. अब यह संख्या बढ़कर 81 हो गई है. उन्होंने कहा कि वास्तविक नुकसान कहीं ज्यादा है. ईरानी विदेश मंत्री ने अमेरिकी सेना के नुकसान के आकलन पर भी सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका का दावा है कि उसके सैन्य ठिकाने सुरक्षित हैं, तो फिर सेंटकॉम किसी मौजूदा अमेरिकी सीनेटर को इन ठिकानों का निरीक्षण करने की अनुमति क्यों नहीं देता. अराघची ने आगे कहा कि किसी को कुछ समय तक गुमराह किया जा सकता है, लेकिन हमेशा ऐसा नहीं किया जा सकता.

CRS ने जारी की रिपोर्ट 

अमेरिकी कांग्रेस रिसर्च सर्विस (CRS) की 5 अक्टूबर को अपडेट की गई रिपोर्ट में 81 अमेरिकी विमानों की सूची दी गई है. रिपोर्ट का नाम "ऑपरेशन एपिक फ्यूरी में अमेरिकी विमानों को हुआ युद्धक नुकसान: कांग्रेस के लिए विचारणीय बिंदु" है. इसमें फिक्स्ड-विंग और रोटरी-विंग विमानों के साथ ड्रोन और अन्य मानवरहित विमान भी शामिल हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, 28 फरवरी से ईरान के खिलाफ अमेरिकी अभियानों के दौरान ये विमान कथित तौर पर नष्ट हुए या क्षतिग्रस्त हुए.

यह भी पढ़ें: ट्रंप नहीं करा पाए युद्ध खत्म, अब भारत की पहल से जगी शांति की उम्मीद; क्या बनेगी बात?

CRS ने यह सूची मीडिया रिपोर्टों, अमेरिकी रक्षा विभाग, अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) और रक्षा विभाग के इंस्पेक्टर जनरल की ओर से जारी जानकारी के आधार पर तैयार की है. रिपोर्ट में कहा गया है कि विमानों की संख्या आगे बदल सकती है. इसकी वजह विमानों की पहचान, उनकी स्थिति और जारी सैन्य अभियान हैं. कुछ क्षतिग्रस्त विमानों को दोबारा ऑपरेशन में भी शामिल किया गया हो सकता है.

क्या था रिपोर्ट में?

रिपोर्ट में 12 F-15E स्ट्राइक ईगल, एक F-35A लाइटनिंग II, दो A-10 थंडरबोल्ट II, सात KC-135 स्ट्रैटोटैंकर, एक E-3 सेंट्री, दो MC-130J कमांडो II और एक HH-60W जॉली ग्रीन II हेलीकॉप्टर का जिक्र है. इसके अलावा सूची में एक MQ-4C ट्राइटन, तीन MQ-1 ड्रोन, 45 MQ-9 रीपर ड्रोन, एक AH-64 अपाचे अटैक हेलीकॉप्टर, चार AH-6 लिटिल बर्ड हेलीकॉप्टर और एक MH-60 सी हॉक हेलीकॉप्टर भी शामिल हैं.

CRS के मुताबिक, अमेरिकी रक्षा विभाग ने 14 सितंबर को एक इंस्पेक्टर जनरल रिपोर्ट भी जारी की थी. इसमें 1 अप्रैल से 30 जून के बीच ईरान के खिलाफ सैन्य अभियानों में हुए कुछ उपकरणों के नुकसान का आकलन किया गया था.

रिपोर्ट में कहा गया है कि विमानों के नुकसान से अमेरिकी सांसदों के सामने कई सवाल खड़े हो सकते हैं. इनमें यह भी शामिल है कि क्या कांग्रेस के पास विमानों के नुकसान और उनकी जगह नए विमान लाने की योजना का सही आकलन करने के लिए पर्याप्त जानकारी है. इसके अलावा विमानों की मरम्मत या नए विमान खरीदने का बजट पर असर, सेना की जरूरतें, विमान बनाने की क्षमता और भविष्य के सैन्य अभियानों से जुड़े जोखिम भी महत्वपूर्ण मुद्दे हैं.

यह भी पढ़ें: Israel Elections: इस बार चुनाव हार सकते हैं बेंजामिन नेतन्याहू! पूर्व आर्मी चीफ दे रहे हैं चुनौती

अमेरिका खर्च कर सकता है इतना बजट

रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में कांग्रेसनल बजट ऑफिस (CBO) ने अमेरिकी रक्षा विभाग की योजनाओं के आधार पर अनुमान लगाया था कि 1 अगस्त तक सैन्य उपकरणों को हुए नुकसान की भरपाई में करीब 1.9 अरब से 3.3 अरब अमेरिकी डॉलर तक खर्च हो सकता है.