Aug 02, 2026 03:15 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
मुख्य बातें
- 8th Pay Commission latest Updates: 8वां वेतन आयोग अगर केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 3.83 फिटमेंट फैक्टर रखता है तो बेसिक पे 18000 रुपये से बढ़कर 69000 हो सकता है
- फैमिली यूनिट 5 करने की मांग हुई

8th pay commission: पे कमीशन से 3.83 फिटमेंट फैक्टर रखने की मांग कर्मचारी संगठनों ने की है।
8th Pay Commission latest Updates: केंद्रीय कर्मचारियों को 8वें पे कमीशन से बड़ी उम्मीद है। आयोग की रिपोर्ट के आधार पर भी पे कमीशन सैलरी आदि फैसला लेगा। सदस्यों से मीटिंग के दौरान कर्मचारी और पेंशनर्स से जुड़े संगठनों ने जिस एक बात पर सबसे ज्यादा जोर दिया है वह फिटमेंट फैक्टर है। कुछ संगठनों ने 3.83 फिटमेंट फैक्टर रखने की मांग की है। अगर ऐसा हुआ तब की स्थिति में कर्मचारियों का बेसिक पे 18000 रुपये से बढ़कर 69000 रुपये तक पहुंच सकता है। बता दें, पे कमीशन की तरफ से अबतक फिटमेंट फैक्टर्स या फिर मिनिमम बेसिक पे को लेकर कोई भी ऐलान नहीं किया गया है।
फैमिली यूनिट बढ़ाने की मांग (8th Pay Commission Family Unit)
स्टाफ साइड एनसी-जेसीएम ने आयोग से मांग की है उसके अनुसार मौजूदा फैमिली यूनिट को बढ़ाया जाए। मौजूदा समय में आयोग फैमिली यूनिट को 3 मानता है। इसे बढ़ाकर 5 करने की मांग संगठन ने की है।
जो प्रस्ताव दिया गया है उसके अनुसार 1 यूनिट कर्मचारी को माना जाए। पत्नी को 0.8 यूनिट, दो बच्चों को 0.6-0.6 यूनिट माना जाए। माता-पिता या फिर सास-ससुर को भी फैमिली यूनिट में जोड़ा जाए। उनके लिए 0.8 यूनिट करने की मांग की गई है। यह सब मिलाकर कुल 5.2 यूनिट होता है।
आयोग लगातार कर रहा मीटिंग (8th Pay Commission Upcoming meeting dates)
8वां वेतन आयोग दिल्ली, लखनऊ, जम्मू-कश्मीर, उड़ीसा के साथ-साथ कई अन्य स्थानों पर मीटिंग कर चुका है। अब आयोग की अगले दौर की बैठक शुरू होने वाली है। 7 और 10 अगस्त को 8वें वेतन आयोग की मीटिंग दिल्ली में प्रस्तावित है। इस मीटिंग में हिस्सा लेने के लिए 31 जुलाई 2026 तक आवेदन करना था।
चेन्नई में 7 और 8 सितंबर को पे कमीशन की मीटिंग होगी। इस मीटिंग में समय लेने के लिए संगठनों को 18 अगस्त या उससे पहले आवेदन करना होगा। 9 सितंबर को पुडुचेरी में मीटिंग होगी। इस केंद्रशासित प्रदेश की बैठक में भाग लेने के लिए 18 अगस्ता या उससे पहले समय ले लेना होगा।
इसके बाद चंडीगढ़ में मीटिंग होगी। यहां 16-18 सितंबर तक मीटिंग चलेगी। संगठनों के पास 25 अगस्त तक का समय आवेदन के लिए है। बता दें, मुंबई या महाराष्ट्र जोन के लिए अबतक तारीख का ऐलान नहीं हुआ है।
8वें पे कमीशन का गठन पिछले साल नवंबर में हुआ था। इस आयोग के पास कुल 18 महीने का समय है। इस दौरान उसे अपनी रिपोर्ट को जमा कर देना है।
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singh
तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
