IND vs PAK Highlights: भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह धोया, 9वें ओवर में ही जीत लिया मैच

Published on 5 सित॰ 2026

India vs Pakistan Women's Asia Cup Highlights: महिला एशिया कप 2026 के हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया है. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 9वें ओवर में छक्का जड़ते हुए टीम को एक आसान सी जीत दिला दी.

भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान टीम की हवा निकाल दी. दुबई में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम भारतीय फिरकी के आगे घुटने टेकने पर मजबूर हो गई. पाकिस्तान 18.1 ओवर में महज 55 रनों पर सिमट गई. 

यह महिला टी20 इतिहास में पाकिस्तान का अब तक का सबसे कम स्कोर रहा. पाकिस्तान की बल्लेबाजी इस कदर लाचार दिखी कि उनके चार बल्लेबाज बिना खाता खोले पवेलियन लौटे और केवल दो ही दहाई का आंकड़ा छू सकीं. टीम के लिए शावल जुलफिकर ने सबसे ज्यादा 14 और मुनीबा अली ने 13 रन बनाए.

सम्बंधित ख़बरें

— BCCI Women (@BCCIWomen) September 5, 2026

भारत की इस शानदार गेंदबाजी की अगुआई स्पिनर श्री चरणी और प्रेमा रावत ने की. दोनों ही गेंदबाजों ने पाकिस्तान की लय बिगाड़ते हुए 3-3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. उनका साथ निभाते हुए दीप्ति शर्मा ने 2 विकेट चटकाए, जबकि शेफाली वर्मा को भी 1 सफलता मिली. 

हालांकि फील्डिंग के दौरान भारतीय खिलाड़ियों से कैच छूटने और मिसफील्ड की कुछ गफलत जरूर हुई, लेकिन पाकिस्तान का प्रदर्शन इतना निराशाजनक था कि भारत की इन गलतियों का मैच पर कोई असर नहीं पड़ा.

— BCCI Women (@BCCIWomen) September 5, 2026

शेफाली वर्मा ने बनाया रिकॉर्ड

56 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद आक्रामक रही. सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने पहली ही गेंद पर शानदार छक्का जड़कर अपनी छाप छोड़ी. इसके साथ ही वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 3000 रन भी पूरे कर लिए. हालांकि, वह अगले ही ओवर में फातिमा सना की गेंद पर 12 रन बनाकर आउट हो गईं, इसके बाद प्रतीका रावल भी 4 रन बनाकर आउट हो गई.

ये भी पढ़ें- 'फेल होना ठीक है, लेकिन बेईमानी नहीं...', पिता की याद में सचिन तेंदुलकर ने उठाया बड़ा कदम, टीचर्स डे पर लिया अनोखा फैसला 

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतीका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़.

पाकिस्तान महिला (प्लेइंग इलेवन): मुनीबा अली (विकेटकीपर), शावाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सदफ शमास, फातिमा सना (कप्तान), उम्म-ए-हानी, एयमान फातिमा, तुबा हसन, नाशरा संधू, सादिया इकबाल.

---- समाप्त ----