दुकान से 9000 रुपए लेकर निकला, युवक की लाश मिली: घर से दोस्तों के साथ घूमने का बोला था, परिजन बोले- गंगा में डुबाकर मार डाला - Patna News

Published on 16 अग॰ 2026

पटना14 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पटना के दीघा थाना क्षेत्र में मरीन ड्राइव के पास फुलवारी शरीफ गयास नगर के रहने वाले युवक इरफान(18) की बॉडी गंगा नदी से मिली है।

इसे लेकर मृतक के पिता ने दीघा थाने में तीन दोस्तों पर हत्या की आशंका जताते हुए केस दर्ज कराया है। मृतक इरफान मैट्रिक पास करने के बाद पास में एक मुर्गा की दुकान में काम करता था।

मृतक के बड़े भाई मोहम्मद इरशाद के मुताबिक इरफान को दोपहर 1:30 बजे उसका दोस्त अब्दुल अपने साथ बुलाकर ले गया। इसके बाद दोबारा इरफान घर पर आया। इसकी थोड़ी देर के बाद उसके तीन दोस्त शोएब, अब्दुल और हमाज़ आए।

9000 रुपए लेकर राशन लाने की बात कहकर निकला

इसके बाद इरफान घर पर मुर्गी दुकान के ऑनर से 9000 रुपए लेकर राशन लाने की बात कहकर दोस्तों के साथ निकल गया। वहां दुकान से जाकर रुपए भी ले लिए। सामान की लिस्ट के लिए उसने कॉल भी घर पर किया। लेकिन देर रात 9 बजे तक घर नहीं लौटा तो मेरी बहन 9:25 में इरफान के नंबर पर कॉल किया।

दोस्तों ने कॉल रिसीव करने के बाद बताया कि इरफान मरीन ड्राइव से डूब गया है। हमलोग खोजबीन कर रहे हैं। दूसरी बार मेरी बहन ने कॉल किया तो रोने की आवाज आ रही थी।

अब्दुल और हमाज़ ने डुबोकर मारा

इरफान बोल रहा था छोड़ दो... छोड़ दो... इस घटना के बाद रात 10 बजे के करीब जब हमलोग वहां पहुंचे तो अब्दुल और हमाज़ वहीं थे। जबकि शोएब भाग गया था। इसके एक घंटे के बाद इरफान का ATM अब्दुल और मोबाइल हमाज़ के पास से मिला। मुझे आशंका है कि इन्होंने डूबाकर मार डाला है।

दीघा थानेदार अवनीश कुमार ने बताया कि परिजनों की ओर से आवेदन दिया जा रहा है। आवेदन के आधार पर कार्रवाई होगी।

.

खबरें और भी हैं...

  • पटना में पप्पू यादव गमछे से गला घोंटने लगे: कहा-छात्रों की मांग नहीं मानी गई तो यही रास्ता बचा है; 70वीं BPSC रद्द कराने के लिए उपवास

    कहा-छात्रों की मांग नहीं मानी गई तो यही रास्ता बचा है; 70वीं BPSC रद्द कराने के लिए उपवास|पटना,Patna - Dainik Bhaskar2:06
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत- ज्ञानेश कुमार: पटना में मुख्य निर्वाचन आयुक्त, बोले-मतदाता सूची शुद्धिकरण में बिहार सबसे सफल; कल ECINET पर बड़ा सम्मेलन

    पटना में मुख्य निर्वाचन आयुक्त, बोले-मतदाता सूची शुद्धिकरण में बिहार सबसे सफल; कल ECINET पर बड़ा सम्मेलन|पटना,Patna - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में पटना में किया पौधरोपण: पाटलिपुत्र पार्क में मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धाजलि,‘एक वृक्ष अटल जी के नाम’ से पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    पाटलिपुत्र पार्क में मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धाजलि,‘एक वृक्ष अटल जी के नाम’ से पर्यावरण संरक्षण का संदेश|पटना,Patna - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • पटना- इंजीनियर की मौत मामले में हत्या का आरोप: दोस्त के घर मिली थी बॉडी, परिजन बोले- नौकरी की तलाश में दिल्ली जा रहा था

    1:16
    • कॉपी लिंक

    शेयर