Aug 24, 2026 04:47 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
लग्जरी कार निर्माता BMW ने अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी iX3 L से पर्दा उठा दिया है। इसके टॉप वैरिएंट में दी गई बड़ी बैटरी से सिंगल चार्ज में 919 किमी तक की जबरदस्त रेंज मिलने का दावा किया गया है।

बीएमडब्ल्यू iX3 L चीन में हुई इंट्रोड्यूस
केवल
₹1,75,300/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित
लग्जरी कार निर्माता BMW ने अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी iX3 L से पर्दा उठा दिया है। यह कार कंपनी के 'न्यू क्लासे' प्लेटफॉर्म पर बनी लॉन्ग-व्हीलबेस इलेक्ट्रिक एसयूवी है। इस नए मॉडल की कुल लंबाई 4,885 mm और व्हीलबेस 3,005 mm रखा गया है, जिससे कार के अंदर कमाल का स्पेस मिलता है। इसे 30L, 40L xDrive और 50L xDrive जैसे तीन वैरिएंट्स में पेश किया गया है। इसके टॉप वैरिएंट में दी गई बड़ी बैटरी से सिंगल चार्ज में 919 किमी तक की जबरदस्त रेंज मिलने का दावा किया गया है। कंपनी ने अभी इसे चीन में पेश किया है। इसे जल्द ही भारतीय मार्केट में भी उतारा जाएगा।
पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
₹ 5.65 - 11.13 लाख
₹ 66.1 - 71.8 लाख
₹ 10.77 - 19.72 लाख
₹ 60.55 - 63.5 लाख
₹ 53 लाख
₹ 12.52 - 23.52 लाख
दमदार है कार का पावरट्रेन
पावर और परफॉर्मेंस की बात करें तो इसके तीनों वैरिएंट्स में अलग-अलग बैटरी पैक दिए गए हैं। टॉप मॉडल 50L xDrive में 113.4 kWh की बड़ी बैटरी के साथ डुअल इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है, जो 469bhp की ताकत और 645Nm का टॉर्क जनरेट करती है। यह कार महज 4.9 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। वहीं, 40L xDrive वैरिएंट में 86.9 kWh की बैटरी मिलती है जो 374bhp की पावर देती है। इसका बेस वैरिएंट 30L रियर-व्हील ड्राइव के साथ आता है। इसमें 77 kWh की LFP बैटरी दी गई है जो 265bhp की पावर और 500Nm का टॉर्क देती है।
919 किमी का मिलेगा रेंज
ड्राइविंग रेंज के मामले में भी यह इलेक्ट्रिक एसयूवी काफी आगे है। चीन की CLTC साइकिल टेस्टिंग के मुताबिक, इसका 30L वैरिएंट 630 किमी, 40L वैरिएंट 702 किमी और 50L वैरिएंट रिकॉर्ड 919 किमी की रेंज देता है। हालांकि, लंबी बॉडी और ज्यादा वजन के चलते असल दुनिया में रेंज थोड़ी अलग हो सकती है। चार्जिंग को आसान बनाने के लिए इसमें बीएमडब्ल्यू की लेटेस्ट 800V तकनीक दी गई है। फास्ट DC चार्जर से इसके 40L और 50L वैरिएंट को 10 से 80 पर्सेंट तक चार्ज होने में सिर्फ 21 मिनट का समय लगता है।
कुछ ऐसी है डिजाइन
डिजाइन और केबिन के मामले में iX3 L को खासतौर पर पीछे बैठने वाले पैसेंजर्स के आराम को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले यह 103 mm ज्यादा लंबी है, जिससे कार के दरवाजे बड़े हैं और लेगरूम काफी बढ़ गया है। केबिन में बीएमडब्ल्यू का नया 'पैनोरमिक आईड्राइव' इंटरफेस दिया गया है, जिसमें 17.9-इंच की टचस्क्रीन और डैशबोर्ड पर फैली 43.3-इंच की विशाल डिस्प्ले स्क्रीन मिलती है। इसके अलावा, पीछे की सीटों को 121 डिग्री तक झुकाया जा सकता है और सीटों में वेंटिलेशन व मसाज जैसे प्रीमियम फीचर्स भी जोड़े गए हैं।
इतनी है कार की कीमत
कीमत की बात करें तो चीन में बीएमडब्ल्यू iX3 L की शुरुआती कीमत 2,69,900 युआन तय की गई है। जबकि इसका टॉप वैरिएंट 3,39,900 युआन में मिलेगा। चीन के बाद अब कंपनी इस लॉन्ग-व्हीलबेस इलेक्ट्रिक एसयूवी को भारत, थाईलैंड, मलेशिया और इंडोनेशिया जैसे चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च करने का प्लान बना रही है। भारत में लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों की बढ़ती डिमांड को देखते हुए बीएमडब्ल्यू का यह नया दांव भारतीय ग्राहकों को खूब पसंद आ सकता है।

