Aaj Ka Mausam: पड़ोसी देश नेपाल में आई बाढ़ के बीच भारत मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. जिसके चलते कुछ राज्यों में भारी तबाही मच सकती है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज यानी रविवार (20 अगस्त) को राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 16 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान आने की आशंका है. जिसे लेकर आईएमडी ने चेतावनी दी है.
मौसम विभाग की मानें तो इस दौरान 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इसके साथ ही पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन होने की भी चेतावनी जारी की गई है. भारी बारिश के चलते कई नदियों के जलस्तर में अचानक से ऊफान आने की भी संभावना है. जबकि आंधी-तूफान के चलते खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका है. इसके साथ ही कई राज्यों में ओलावृष्टि होने की भी संभावना है.
अगले 24 घंटों में दिखेगा तेज बदलाव
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी भारत में मौसम में तेज बदलाव देखने को मिलेगा. जिसका सबसे ज्यादा असर पश्चिम बंगाल के आसपास के इलाके में दिखेगा. जहां तूफानी हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. जबकि उत्तरी पंजाब के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बनता दिख रहा है. इसके साथ ङी ओडिशा के आसपास कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है. जिससे बारिश की प्रबल संभावना बन रही है.
16 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार यानी 30 अगस्त को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, राजस्थान,हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम, गुजरात, महाराष्ट्र, केरल और तमिलनाडु में भारी बारिश और आंधी-तूफान की की चेतावनी दी है. इस दौरान 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही उत्तर-पूर्वी भारत में आज भारी बारिश होने की आशंका है.
जानें कैसा रहेगा आज दिल्ली का मौसम?
राजधानी दिल्ली में आज कई इलाकों में मध्यम से तेज बारिश की आशंका है. इस दौरान 60-70 प्रति किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इस दौरान राजधानी में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास होने का अनुमान है.
यूपी-बिहार में कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर प्रदेश के भी कई जिलों में आज भारी बारिश का अनुमान है. आईएमडी के मुताबिक, आज यूपी के आगरा, मथुरा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, मिर्जापुर, चित्रकूट, बांदा, सोनभद्र, कानपुर, बदायूं, आजमगढ़, सीतापुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, गोरखपुर और प्रयागराज समेत कई जिलों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की आशंका है. जबकि बिहार के पटना, सिवान, सारण, भोजपुर, वैशाली समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, किशनगंज, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, सहरसा और सुपौल में भी भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है.
पहाड़ी राज्यों में भी भारी बारिश का अलर्ट
वहीं पहाड़ी राज्यों में भी आज भारी बारिश की आशंका है. मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को उत्तराखंड के ऋषिकेश, देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत, चमोली, हरिद्वार और रुद्रप्रयाग में तेज बारिश के साथ आंधी चलने की संभावना है. इस दौरान कुछ स्थानों पर भूस्खलन हो सकता है. वहीं हिमाचल प्रदेश के शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, बिलासपुर, सोलन और लाहौल-स्पीति में भारी बारिश की आशंका है. इस दौरान कई इलाकों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं जम्मू-कश्मीर के कुलगाम, अनंतनाग, कठुआ, पुंछ, जम्मू, बारामूला, उधमपुर, किश्तवाड़, गांदरबल, शोपियां और रियासी में बारिश और गरज-चमक की आशंका है.
अन्य राज्यों में कैसा रहेगा आज मौसम का मिजाज?
उधर पश्चिम बंगाल के भी कई जिलों में आज भारी बारिश का अनुमान है. इस दौरान जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, कूचबिहार, बीरभूम, कोलकाता, हावड़ा और कलिम्पोंग में भारी बारिश की आशंका है. जबकि पंजाब के पठानकोट, अमृतसर, जालंधर, पटियाला, संगरूर, बठिंडा, गुरदासपुर, कपूरथला और लुधियाना में तेज बारिश की संभावना है. जबकि राजस्थान के जोधपुर, उदयपुर, कोटा, बारां, अजमेर, करौली, दौसा, नागौर, पाली, भरतपुर और सीकर में बारिश की आशंका है.
ये भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में कहर बरपाएगा मौसम! IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट
जबकि मध्य प्रदेश के ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, विदिशा, सागर, दमोह, रायसेन, भोपाल, मऊगंज, मेहर, मुरैना, श्योपुर, झाबुआ, खरगोन, खंडवा, जबलपुर और नीमच और इंदौर में भारी बारिश की आशंका है. वहीं झारखंड के जमशेदपुर, बोकारो, दुमका, रांची. पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, पलामू, धनबाद, साहेबगंज, हजारीबाग और पूर्वी सिंहभूम में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
ये भी पढ़ें: School Closed: इस शहर में प्रशासन ने कर दिया स्कूलों में छुट्टी का ऐलान, 24 जुलाई को जाने से पहले चेक कर लें