श्रीराम कृष्णन की कितनी है नेट वर्थ? AI सेफ्टी संगठन में CEO रोल की खबर से फिर सुर्खियों में

Published on 25 सित॰ 2026

Sriram Krishnan Net Worth: श्रीराम कृष्णन की नेट वर्थ कितनी है? टेक से व्हाइट हाउस तक पहुंचे इस भारतीय मूल के एक्सपर्ट की कमाई जानें। श्रीराम कृष्णन इन दिनों Google, OpenAI और Anthropic के AI सेफ्टी संगठन में नए रोल की चर्चा के बीच सुर्खियों में हैं।

Sriram Krishnan Net Worth in Rupees: चेन्नई से निकलकर अमेरिका की टेक इंडस्ट्री, वेंचर कैपिटल और व्हाइट हाउस तक पहचान बनाने वाले श्रीराम कृष्णन इन दिनों एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वजह सिर्फ उनका करियर नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI से जुड़ी संभावित बड़ी जिम्मेदारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Google, OpenAI और Anthropic एक स्वतंत्र AI सेफ्टी संगठन बनाने की तैयारी में हैं और इसके प्रमुख पद यानी CEO के लिए कृष्णन से संपर्क किया गया है। प्रस्तावित संस्था का नाम Standards Authority for Frontier AI (SAFA) बताया जा रहा है। हालांकि, अभी संगठन और कृष्णन की नियुक्ति को अंतिम रूप नहीं दिया गया है। इस चर्चा के बीच जानिए श्रीराम कृष्णन की नेट वर्थ कितनी है?

कितनी है श्रीराम कृष्णन की नेट वर्थ?

श्रीराम कृष्णन ने अपनी कुल संपत्ति का कोई आधिकारिक आंकड़ा सार्वजनिक नहीं किया है। हालांकि कुछ सार्वजनिक ऑनलाइन अनुमानों में उनकी संपत्ति करीब 80 लाख से 1.2 करोड़ डॉलर यानी लगभग 76.8 करोड़ से 115.2 करोड़ रुपये के बीच बताई गई है।

ये भी पढ़ें- श्रीराम कृष्णन कौन हैं? चेन्नई से व्हाइट हाउस तक पहुंचे, अब AI सेफ्टी संगठन की कमान की चर्चा

श्रीराम कृष्णन की कमाई का सोर्स क्या है?

कृष्णन की आर्थिक सफलता का आधार लंबे समय का टेक और निवेश करियर रहा है। उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट, ट्विटर, फेसबुक और स्नैप जैसी कंपनियों में प्रोडक्ट और इंजीनियरिंग से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालीं। बाद में वह वेंचर कैपिटल फर्म Andreessen Horowitz यानी a16z में जनरल पार्टनर बने।

AI सेफ्टी बॉडी की चर्चा से फिर क्यों बढ़ी सुर्खियां?

सितंबर 2026 में सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक Google, OpenAI और Anthropic प्रस्तावित AI सेफ्टी संस्था के CEO पद लिए कृष्णन के नाम पर विचार कर रहे हैं। इसका काम एडवांस्ड AI मॉडल्स के लिए सुरक्षा मानक और टेस्टिंग बेंचमार्क तैयार करना है। इससे पहले कृष्णन जून 2026 तक व्हाइट हाउस में AI पॉलिसी एडवाइजर की भूमिका निभा चुके हैं।

ये भी पढ़ें- कौन हैं सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी? चुनाव आयोग में 10 महीने में 14 बार क्यों जताई आपत्ति