रेवाड़ी AIIMS शुरू होने से पहले BJP में कन्ट्रोवर्सी: मंत्री आरती बोलीं- इसका श्रेय राव साहब को; पूर्व मंत्री का जवाब- खट्टर की बड़ी भूमिका - Rewari News

Published on 18 सित॰ 2026

रेवाडी5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
रेवाड़ी AIIMS में आरती राव ने इसका श्रेय हरियाणा में राव इंद्रजीत को दिया। इसके जवाब में पूर्व मंत्री बनवारी लाल पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल की बड़ी भूमिका बता दी। - Dainik Bhaskar

रेवाड़ी AIIMS में आरती राव ने इसका श्रेय हरियाणा में राव इंद्रजीत को दिया। इसके जवाब में पूर्व मंत्री बनवारी लाल पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल की बड़ी भूमिका बता दी।

रेवाड़ी के माजरा स्थित AIIMS के श्रेय को लेकर BJP फिर कन्ट्रोवर्सी शुरू हो गई है। नवंबर में संभावित OPD सेवाएं शुरू होने से पहले ही स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने इसके निर्माण का श्रेय अपने पिता एवं केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को दिया तो पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने पलटवार कर दिया।

डॉ. बनवारी ने कहा, एम्स का पूरा श्रेय किसी एक व्यक्ति को देना सही नहीं है। एम्स की घोषणा 2015 में हुई थी। तब बावल में तत्कालीन सीएम मनोहर लाल खट्टर से AIIMS की मांग रखी गई थी। खट्टर ने इस परियोजना को आगे बढ़ाने का भी काम किया।

इधर, आरती राव का कहना है कि राव साहब AIIMS की मांग को लेकर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से कई बार मिल चुके थे। हरियाणा में अकेले हैं, जिन्हें इसका श्रेय जाता है। वहीं, नवंबर से OPD शुरू करने की तैयारी है। 1 अक्टूबर से 50 सीटों के साथ पहला बैच भी शुरू होगा।

रेवाड़ी के माजरा एम्स में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर हाथ में दिया लिए स्वास्थ्य मंत्री आरती राव। ये तस्वीर उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की।

रेवाड़ी के माजरा एम्स में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर हाथ में दिया लिए स्वास्थ्य मंत्री आरती राव। ये तस्वीर उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की।

आरती बोलीं- AIIMS का श्रेय राव इंद्रजीत को

गुरुवार को माजरा एम्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। इस दौरान आरती राव से एम्स के श्रेय पर सवाल पूछा गया। जिस पर उन्होंने कहा- हरियाणा में एम्स का श्रेय केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को जाता है।

राव इंद्रजीत सिंह लंबे समय से क्षेत्र में एम्स की मांग को लेकर प्रयास करते रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे मंजूरी दी और अब माजरा में एम्स का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि कई बार तो ऐसा होता था एम्स की मांग पर राव साहब को देखकर जेपी नड्डा अपना रास्ता बदल लेते थे। राव साबह और जेपी नड्डा की वजह से यहां एम्स मिला।

अब पढ़िए, क्या बोले पूर्व मंत्री बनवारी लाल

AIIMS की घोषणा बावल रैली में हुई: पूर्व मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने शुक्रवार को मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि एम्स घोषणा की पहली कड़ी 2015 में हुई बावल रैली से जुड़ी है। तब उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सामने क्षेत्र में एम्स की मांग रखी थी। इसके बाद ही खट्टर ने इसकी घोषणा की थी।

पूर्व सीएम खट्टर ने बड़ी भूमिका निभाई: डॉ. बनवारी ने कहा, घोषणा के बाद पूर्व सीएम खट्टर ने परियोजना को आगे बढ़ाने में भूमिका निभाई। किसानों और जमीन से जुड़े मामलों को सुलझाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए। शुरुआती दौर में जमीन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन पर्यावरण और भूमि संबंधी अड़चनों के बाद जमीन खरीदने का फैसला हुआ।

एम्स संघर्ष समिति और आंदोलन अहम: पूर्व मंत्री बनवारी लाल ने एम्स संघर्ष समिति और किसानों के आंदोलन को भी अहम बताया। उन्होंने कहा कि राव इंद्रजीत सिंह की भूमिका से इनकार नहीं है, लेकिन परियोजना को मंजूरी मिलने से लेकर जमीन और दूसरी अड़चनें दूर होने तक अलग-अलग स्तर पर कई लोगों ने प्रयास किए। अंतिम मंजूरी और परियोजना को आगे बढ़ाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही।

राव की सिफारिश पर बनवारी को टिकट मिला, फिर कटा

साल 2014 के विधानसभा चुनाव में डॉ. बनवारी लाल को बावल से BJP टिकट राव इंद्रजीत सिंह की सिफारिश पर मिला था। 2019 में भी जीते और कैबिनेट मंत्री बने। बाद में उनकी राव से दूरी बढ़ी और वे तत्कालीन CM मनोहर लाल खट्टर के करीब हो गए।

2024 विधानसभा चुनाव में यह खींचतान खुलकर सामने आई। राव बावल से बनवारी लाल की जगह डॉ. कृष्ण कुमार को टिकट दिलाना चाहते थे, जबकि खट्टर बनवारी लाल के पक्ष में थे। पार्टी बैठक में खट्टर के बनवारी लाल के नाम पर जोर देने पर राव ने कथित तौर पर कहा कि उनके समर्थक उन्हें इलाके में घुसने नहीं देंगे।

इसके बाद राव ने डॉ. कृष्ण कुमार के नाम पर जोर दिया। कृष्ण कुमार ने राव के निर्देश पर स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक पद से इस्तीफा दिया था। आखिरकार BJP ने बनवारी लाल का टिकट काटकर कृष्ण कुमार को उम्मीदवार बनाया और वे चुनाव जीत गए।

ग्राफिक्स में जानिए, कौन हैं आरती राव और बनवारी लाल

.

खबरें और भी हैं...

  • रेवाड़ी में मंदिर के दानपात्र से कैश चोरी: मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर; CCTV में हुआ कैद

    मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर; CCTV में हुआ कैद|रेवाड़ी,Rewari - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • रेवाड़ी के एम्स में नवंबर से शुरू होगी OPD: आरती राव बोलीं- पीएम मोदी और मंत्री राव इंद्रजीत के प्रयासों से मिला तोहफा

    आरती राव बोलीं- पीएम मोदी और मंत्री राव इंद्रजीत के प्रयासों से मिला तोहफा|रेवाड़ी,Rewari - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • NH-48 पर 22,863 चालान कटे, ठेकेदारों पर कार्रवाई शून्य: रेवाड़ी में NHAI से मांगे क्रेन और मार्शल; सर्विस लेन पर भारी वाहनों का कब्जा

    रेवाड़ी में NHAI से मांगे क्रेन और मार्शल; सर्विस लेन पर भारी वाहनों का कब्जा|रेवाड़ी,Rewari - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व आबकारी अधिकारी बरी: रेवाड़ी कोर्ट ने कहा- वैधानिक मंजूरी नहीं; 6 महीने तक जारी रहेंगे जमानत बांड

    • कॉपी लिंक

    शेयर