Aug 21, 2026 06:13 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
Airtel Insider यूजर्स के लिए Croma पर iPhone 17 सीरीज, iPhone Air और कई पुराने iPhone मॉडल्स पर 23,000 रुपये तक की छूट का मौका है। ऑफर में कैशबैक और एक्सचेंज बोनस का फायदा भी मिल सकता है।

Airtel Insider यूजर्स को खास ऑफर्स का फायदा दिया जा रहा है।
आप नया iPhone खरीदने की तैयारी कर रहे हैं और Airtel यूजर हैं, तो आपके लिए एक शानदार ऑफर सामने आया है। Airtel ने Croma के साथ मिलकर चुनिंदा iPhone मॉडल्स पर खास डिस्काउंट ऑफर पेश किया है। इस डील के तहत iPhone 17 सीरीज, iPhone Air और पुराने iPhone मॉडल्स पर 23,000 रुपये तक की सीधी छूट मिल सकती है। ऑफर का फायदा Airtel Insider मेंबर्स को दिया जा रहा है और इसके लिए एलिजिबिलिटी Airtel ऐप के जरिए चेक की जा सकती है।
iPhone Air पर सबसे बड़ी बचत
ऑफर में सबसे बड़ी सीधी बचत iPhone Air पर मिल रही है। इसका लॉन्च प्राइस 1,19,900 रुपये था, लेकिन Airtel-Croma ऑफर के तहत इसे 97,824 रुपये में खरीदा जा सकता है। यानी फोन की कीमत में 22,000 रुपये से ज्यादा की कटौती हो रही है। इसके अलावा 3,000 रुपये तक का कैशबैक और 12,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी मिल सकता है, हालांकि ये अतिरिक्त फायदे ऑफर की शर्तों और खरीदारी के तरीके पर निर्भर करेंगे।
iPhone 17 Pro Max पर भी छूट
iPhone 17 Pro Max पर भी अच्छी बचत का मौका है। इसका बेस 256GB मॉडल 1,49,900 रुपये के बजाय 1,38,230 रुपये में उपलब्ध है, जिससे 11,670 रुपये की सीधी छूट मिलती है। वहीं iPhone 17 Pro का 256GB वेरिएंट 1,34,900 रुपये के बजाय 1,24,310 रुपये में खरीदा जा सकता है। यानी इस मॉडल पर 10,590 रुपये की बचत हो रही है। अलग-अलग स्टोरेज वेरिएंट्स पर डिस्काउंट की रकम बदल सकती है।
iPhone 17 भी हो सकता है सस्ता
बेस iPhone 17 मॉडल पर भी ऑफर दिया जा रहा है। यह फोन 82,900 रुपये की कीमत के मुकाबले 79,584 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसके साथ 1,000 रुपये तक का कैशबैक और 12,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिल सकता है। वहीं iPhone 17e का 256GB वेरिएंट 64,900 रुपये के बजाय 59,990 रुपये में उपलब्ध बताया गया है।
पुराने मॉडल्स पर भी पाएं डिस्काउंट
सिर्फ नए iPhone मॉडल ही नहीं, बल्कि iPhone 15 और iPhone 16 सीरीज के कुछ स्मार्टफोन भी इस डील में शामिल हैं। iPhone 16 Plus के 128GB मॉडल की कीमत 79,900 रुपये से घटकर 73,910 रुपये हो गई है, जबकि iPhone 16 128GB मॉडल 69,900 रुपये के बजाय 64,790 रुपये में मिल रहा है। iPhone 15 को 59,900 रुपये की जगह 55,190 रुपये में खरीदा जा सकता है। इन मॉडल्स पर भी अतिरिक्त कैशबैक और एक्सचेंज बोनस की सुविधा मिल सकती है।
लेखक के बारे में
Pranesh Tiwari
प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।
विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और
कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट
गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता,
रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।
अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में
सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार
संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की
प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।
उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।
चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।
और पढ़ेंSee Less
