Asian Games 2026: एशियन गेम्स में भारत का जलवा, तीरंदाजी और शूटिंग में जीते 4 गोल्ड

Published on 30 सित॰ 2026

Lovlina Borgohain Boxing: भारत की कंपाउंड मिक्स्ड टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। इसके साथ ही टीम ने 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।

Indian Archery Team: एशियन गेम्स 2026 के 11वें दिन भारत ने पदकों की झड़ी लगा दी। भारतीय खिलाड़ियों ने कंपाउंड तीरंदाजी में क्लीन स्वीप करते हुए तीन गोल्ड मेडल जीते। महिला कंपाउंड टीम ने चीन को 238-234 से हराकर इस सुनहरे सफर की शुरुआत की। भारतीय महिला टीम ने इस दौरान साउथ कोरिया के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली।

इसके बाद कंपाउंड मिक्स्ड टीम ने भी कमाल किया। उन्होंने गोल्ड मेडल जीतने के साथ ही 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक का टिकट भी पक्का कर लिया। वहीं, पुरुष कंपाउंड टीम ने फाइनल में चीन को धूल चटाकर गोल्ड जीता और तीरंदाजी में भारत की स्वर्णिम हैट्रिक पूरी की। शूटिंग में भी भारत का डंका बजा। ट्रैप मिक्स्ड टीम फाइनल में नीरू ढांडा और कायनान चेनाई की जोड़ी ने भारत को एक और गोल्ड दिलाया। शुरुआत में इस जोड़ी से कुछ गलतियां हुईं, लेकिन बाद में उन्होंने शानदार वापसी की और कतर को सिर्फ एक पॉइंट से पछाड़कर पहला स्थान हासिल किया। नीरू ढांडा का पिछले दो दिनों में यह दूसरा गोल्ड मेडल है।

Scroll to load tweet…

बॉक्सिंग रिंग से भी भारत के लिए अच्छी खबर आई। महिलाओं के 60 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में कड़े मुकाबले के बाद प्रिया घंघास को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। दूसरी तरफ, 75 किलोग्राम वर्ग में भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने नतालिया बोगदानोवा को 3-2 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है और अपना मेडल पक्का कर लिया है। महिला स्क्वैश टीम ने भी सेमीफाइनल में पहुंचकर भारत के लिए एक और मेडल पक्का कर दिया है।

Scroll to load tweet…

जूडो के 48 किलोग्राम रेपेचेज मुकाबले में अश्मिता डे को ब्रॉन्ज मेडल मैच में हार झेलनी पड़ी। तीरंदाजी और शूटिंग में मिले इन गोल्ड मेडल्स की बदौलत भारत ने एशियन गेम्स की मेडल टैली में लंबी छलांग लगाई है। आज 4 गोल्ड जीतने के बाद भारत के कुल गोल्ड मेडल की संख्या दहाई के आंकड़े तक पहुंच गई है। भारत अब 10 गोल्ड, 21 सिल्वर और 28 ब्रॉन्ज (कुल 59 मेडल) के साथ सातवें नंबर पर है। चीन 149 गोल्ड, 66 सिल्वर और 54 ब्रॉन्ज (कुल 269 मेडल) के साथ टॉप पर बना हुआ है। मेजबान जापान 46 गोल्ड समेत 191 मेडल के साथ दूसरे और साउथ कोरिया 24 गोल्ड समेत 99 मेडल के साथ तीसरे स्थान पर है।