एक्सप्लोरर
हिंदी न्यूज़ऑटोAther ने लॉन्च किया 200 KM रेंज वाला स्कूटर, सिर्फ इतनी है कीमत
एथर ने स्कूटर को S Line और Z Line नाम की दो सीरीज में पेश किया है. हालांकि, सभी वेरिएंट की कीमतों का अभी खुलासा नहीं किया गया है. कंपनी के मुताबिक, इसकी डिलीवरी 21 सितंबर से शुरू होगी.
Written By : क़मरजहां | Updated at : 29 Aug 2026 02:17 PM (IST)

Ather ने लॉन्च किया ये स्कूटर
Source : Ather Energy
इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने वालों के लिए Ather Energy ने नया Ather Konarc लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसे खास तौर पर फैमिली यूज और डेली अप-डाउन को ध्यान में रखकर तैयार किया है. इसकी शुरुआती कीमत 99,999 रुपये रखी गई है, यानी बेस मॉडल की कीमत 1 लाख रुपये से कम है. इसकी सबसे खास बात यह है कि अलग-अलग बैटरी और रेंज वाले वेरिएंट में इसे पेश किया गया है और टॉप मॉडल में 200 किलोमीटर तक की IDC रेंज मिलने का दावा किया गया है.
Ather Konarc को कंपनी ने S Line और Z Line नाम की दो सीरीज में पेश किया है. हालांकि, सभी वेरिएंट की कीमतों का अभी खुलासा नहीं किया गया है. कंपनी के मुताबिक, इसकी डिलीवरी 21 सितंबर से शुरू होगी. भारतीय बाजार में इसका मुकाबला TVS iQube, Ola S1 सीरीज, Bajaj Chetak और Vida के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से होगा.
कितनी है स्कूटर की कीमत?
- Konarc S सीरीज के बेस वेरिएंट की कीमत 99,999 रुपये रखी गई है.यह मॉडल करीब 100 किलोमीटर की IDC रेंज देता है.इसके बाद 125 किलोमीटर रेंज वाले वेरिएंट की कीमत 1,21,999 रुपये और 161 किलोमीटर रेंज वाले वेरिएंट की कीमत 1,44,999 रुपये है.
- वहीं, सबसे ज्यादा 200 किलोमीटर रेंज वाले वेरिएंट की कीमत का खुलासा कंपनी बाद में करेगी. Konarc Z सीरीज को फिलहाल 125 किलोमीटर और 161 किलोमीटर रेंज के साथ 'कमिंग सून' लिस्ट में रखा गया है.

- Ather Konarc का डिजाइन कंपनी की 450 सीरीज से काफी अलग नजर आता है.इसमें ज्यादा शार्प और स्पोर्टी डिजाइन दिया गया है.हैंडलबार में इंटीग्रेटेड LED हेडलैंप लगाया गया है, जबकि फ्रंट एप्रन पर U-शेप LED DRLs मिलते हैं.ग्लॉसी ब्लैक हैंडलबार काउल भी इसके लुक को बेहतर बनाता है.
- स्कूटर में चौड़ी सिंगल-पीस सीट, सिल्वर पिलियन ग्रैब रेल, फ्लैट फ्लोरबोर्ड और इंटीग्रेटेड बैकरेस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसके अलावा कंट्रास्टिंग इनर पैनल और टचस्क्रीन इंस्ट्रूमेंट कंसोल भी दिया गया है.
Airwalk फीचर से पार्किंग होगी आसान
- Konarc में कंपनी ने एक खास Airwalk फीचर दिया है.इसका फायदा खास तौर पर पार्किंग या तंग जगहों पर स्कूटर को आगे-पीछे करने में मिलता है.इलेक्ट्रिक स्कूटर वजन में ज्यादा हो सकते हैं, ऐसे में उन्हें हाथ से खिसकाना मुश्किल होता है.Airwalk इलेक्ट्रिक मोटर की मदद से स्कूटर को पैदल चलने की गति से आगे या पीछे ले जाने में मदद करता है.

- पावर और रेंज के लिए Konarc में कंपनी का नया Bedrock बैटरी सिस्टम दिया गया है.अलग-अलग वेरिएंट में अलग बैटरी कॉन्फिगरेशन मिलता है.बेस मॉडल की IDC रेंज 100 किलोमीटर है, जबकि टॉप S-Line मॉडल में 200 किलोमीटर तक की IDC रेंज का दावा किया गया है.
- टॉप स्पीड की बात करें तो S Line मॉडल की अधिकतम स्पीड 70 kmph और Z Line मॉडल की टॉप स्पीड 80 kmph बताई गई है.
2 घंटे में 80% तक चार्ज
- चार्जिंग के लिए Ather Konarc में 450W का इन-बिल्ट चार्जर दिया गया है.इसका फायदा यह है कि स्कूटर को सामान्य इलेक्ट्रिकल सॉकेट से भी चार्ज किया जा सकता है.नए EL प्लेटफॉर्म के साथ इसमें ऑनबोर्ड चार्जिंग तकनीक दी गई है, जिससे कुल चार्जिंग क्षमता 900W तक पहुंचती है.
- कंपनी का दावा है कि इस तकनीक की मदद से स्कूटर की बैटरी को 0 से 80% तक करीब 2 घंटे में चार्ज किया जा सकता है.इससे रोजाना इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए चार्जिंग पहले के मुकाबले ज्यादा सुविधाजनक हो सकती है.
- Ather Konarc को कंपनी ने सिर्फ ज्यादा रेंज देने के लिए नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखकर भी तैयार किया है.इसमें आरामदायक सीट, फ्लैट फ्लोरबोर्ड, बैकरेस्ट, स्टोरेज और स्मार्ट कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलते हैं.इसका फोकस स्पोर्टी राइडिंग से ज्यादा फैमिली और डेली कम्यूटिंग पर नजर आता है.
- ऐसे में 99,999 रुपये की शुरुआती कीमत और 200 किलोमीटर तक की दावा की गई IDC रेंज Ather Konarc को इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में एक दिलचस्प ऑप्शन बनाती है. खास तौर पर कम कीमत वाला बेस मॉडल और लंबी रेंज वाला टॉप मॉडल अलग-अलग बजट वाले ग्राहकों को आकर्षित कर सकते हैं. हालांकि, 200 किलोमीटर वाले वेरिएंट की कीमत सामने आने के बाद ही इसकी पूरी वैल्यू का अंदाजा बेहतर तरीके से लगाया जा सकेगा.

क़मरजहां एबीपी न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रही हैं और वर्तमान में ऑटोमोबाइल सेक्शन में कार्यरत हैं. इन्हें पत्रकारिता जगत में 5 साल का अनुभव है और पिछले 4 सालों से ABP Live.com का हिस्सा हैं. क़मरजहां नेशनल, टेक्नोलॉजी, एंटरटेनमेंट, राजनीति, चुनाव और अलग-अलग राज्यों से जुड़े सेक्शन में काम कर चुकी हैं. कौन-सी स्टोरीज ऑडियंस को अच्छे से कनेक्ट कर पाएंगी, इस हुनर से बखूबी वाकिफ हैं. ट्रेंड्स के साथ ही इन्हें SEO की जानकारी भी है. क़मरजहां ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई Jamia Millia Islamia से पूरी की है.
Read More
Published at : 29 Aug 2026 02:17 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
वीडियोज




