Ayushmann Khurrana-Sara Ali Khan की Udta Teer 9 अक्टूबर 2026 को होगी रिलीज

Published on 11 अग॰ 2026

बॉलीवुड

  • Authored by: राहुल शर्मा
  • Updated Aug 11, 2026, 05:57 PM IST

सारा अली खान और आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म उड़ता तीर को आखिरकार रिलीज डेट मिल ही गई है। ये फिल्म सिनेमाघरों में 9 अक्टूबर को रिलीज होगी, जिसका प्रमोशन जल्द ही शुरू होगा।

Image

Ayushmann Khurrana-Sara Ali Khan की Udta Teer 9 अक्तूबर 2026 को होगी रिलीज

KEY HIGHLIGHTS

  • सारा-आयुष्मान दिखेंगे उड़ता तीर में
  • स्पाई-कॉमेडी है उड़ता तीर
  • 9 अक्टूबर 2026 को होगी रिलीज

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना जल्द ही कई सारी फिल्में लेकर दर्शकों के सामने आएंगे, जिनमें से उड़ता तीर भी एक होगी। आयुष्मान खुराना की उड़ता तीर एक स्पाई कॉमेडी मूवी है, जिस जॉनर को दर्शकों ने ज्यादा एक्सप्लोर नहीं किया है। इस फिल्म में उनके साथ अदाकारा सारा अली खान नजर आएंगी। इंडस्ट्री से सामने आई ताजा रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म उड़ता तीर को मेकर्स ने 9 अक्टूबर 2026 के दिन सिनेमाघरों में लाने का फैसला लिया है। इस दौरान लोगों का मूड लाइट होता है, जिस कारण मेकर्स ने उड़ता तीर जैसी हल्की-फुल्की मूवी के लिए ये तारीख चुनी है। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: बदल गई Shraddha Kapoor की EETHA की रिलीज डेट, दिसम्बर में होगी रिलीज

जल्द शुरू होगा Udta Teer का प्रमोशन

बॉलीवुड इनसाइडर्स की मानें तो आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की इस अपकमिंग मूवी का प्रमोशन जल्द ही शुरू होगा। मेकर्स ने उड़ता तीर की रिलीज डेट आधिकारिक तौर पर अनाउंस कर दी है और अब वो जल्द ही इसका ट्रेलर और गाने दर्शकों के सामने पेश करेंगे। माना जा रहा है कि आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की ये स्पाई कॉमेडी मूवी दर्शकों का खूब मनोरंजन करेगी। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Mirzapur The Movie Trailer: 'गद्दी' पाने की लड़ाई के बीच मचेगा घमासान, ट्रेलर देख उतावले हुए फैन्स

पति पत्नी और वो दो में दिखाई दिए थे Ayushmann Khurrana-Sara Ali Khan

कलाकार आयुष्मान खुराना और अदाकारा सारा अली खान को दर्शकों ने कुछ दिनों फिल्म पति पत्नी और वो दो में साथ देखा था। इन दोनों की जोड़ी को लोगों ने खूब प्यार दिया था। जहां आयुष्मान ने एक वन अधिकारी का रोल प्ले किया था, तो वहीं सारा अली खान उनकी दोस्त के रूप में नजर आई थीं। आयुष्मान खुराना और सारा अली खान दोनों ही इस वक्त करियर में बहुत अच्छा नहीं कर पा रहे हैं और इनकी पिछली फिल्मों ने कुछ खास कमाल नहीं दिखाया है। आयुष्मान और सारा दोनों को ही उम्मीद है कि ये फिल्म उड़ात तीर के साथ बॉक्स ऑफिस पर वापसी करेंगे और फैंस का जमकर मनोरंजन करेंगे।

Rahul Sharma

राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood

End of Article