Bankipur Result Live: प्रशांत कुमार निकल गए बहुत आगे, वोटों का अंतर बढ़ा

Published on 3 अग॰ 2026

बांकीपुर में वोटों की गिनती जारी है जहां जनसुराज के प्रशांत किशोर ने बढ़त बना ली है। इससे पहले बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए 30 जुलाई को मतदान कराया गया था। यहां 34.30 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

Bankipur Result Live: बिहार में बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव की मतगणना जारी है। सोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटों की गिनती शुरू हुई है, जहां कई हाई प्रोफाइल नेताओं की साख दांव पर लगी है। 9 राउंड की गिनती के बाद जनसुराज के प्रशांत किशोर ने बढ़त मजबूत कर ली है। इससे पहले जिला प्रशासन और चुनाव आयोग के अनुसार मतगणना केंद्र पर 3 स्तर पर चाकचौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इसके लिए केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल, बिहार पुलिस और अधिकारियों की तैनाती की गई है। मतगणना केंद्र और उसके आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम के साथ पूरे परिसर की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी और स्ट्रांग रूम को कड़े सुरक्षा घेरे में रखा गया है।

बता दें कि इस सीट पर जन सुराज के प्रशांत किशोर और भारतीय जनता पार्टी के नीरज सिन्हा के बीच कड़ा मुकाबला है। वहीं राष्ट्रीय जनता दल की रेखा गुप्ता भी मैदान में हैं। कुल 25 उम्मीदवारों का भविष्य दांव पर है।

लाइव हिन्दुस्तान के साथ पढ़िए बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स-

12:41 PM- 9 राउंड की गिनती के बाद स्थिति कुछ इस तरह है-

प्रशांत किशोर, जनसुराज- 17856

नीरज सिन्हा, भाजपा-12584

रेखा गुप्ता, RJD- 3449

12:28 PM- 8 राउंड की गिनती के बाद वोटों का फासला और बढ़ गया है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक जन सुराज के प्रशांत किशोर 15637 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। लीड अब 4500 से ज्यादा वोटों की हो गई है।

12:15 PM- बांकीपुर में 7 राउंड की गिनती खत्म हो गई है। जन सुराज के प्रशांत किशोर की लीड और मजबूत हो गई है। किशोर बीजेपी के नीरज सिन्हा से 3811 वोटों से आगे हो गए हैं।

12:01 PM- बांकीपुर में प्रशांत किशोर अब जीत की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं। 6 राउंड की गिनती के बाद किशोर 3451 वोटों से आगे हो गए हैं। उन्हें अब तक 11603 वोट मिले हैं। वहीं भाजपा के नीरज सिन्हा 8152 वोट के साथ दूसरे और RJD की रेखा कुमारी 2154 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

11:55 AM- बांकीपुर में मतगणना के पांचवें राउंड के बाद जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर बढ़त बनाए हुए हैं। वे अब 2,315 वोट से आगे चल रहे हैं।

11:13 AM- प्रशांत किशोर की लीड बढ़कर 11 सौ से ज्यादा वोटों की हो गई है।

11:10 AM- चौथे राउंड की गिनती के बाद रुझान कुछ इस तरह हैं-

प्रशांत किशोर (जनसुराज)- 6269

नीरज कुमार (BJP)- 5124

रेखा गुप्ता (RJD)- 884

11:04 AM- बांकीपुर उपचुनाव में 3 राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है।

10:30 AM- 2 राउंड की गिनती खत्म होने के बाद प्रशांत किशोर 3795 वोटों के साथ आगे हो गए हैं। भाजपा के नीरज कुमार उनसे 1161 वोटों से पिछड़कर दूसरे स्थान पर हैं। RJD की रेखा गुप्ता 664 वोटों के साथ तीसरे स्थान हैं।

10:20 AM- चुनाव आयोग ने 2 राउंड की गिनती के आंकड़े जारी किए हैं। जन सुराज के प्रशांत किशोर ने दूसरे राउंड की गिनती के बाद लीड मजबूत कर ली है।

10:12 AM- बांकीपुर में वोटों की गिनती 31 राउंड में पूरी की जाएगी।

10:05 AM- बांकीपुर सीट पर मतगणना जारी है। पहले राउंड की गिनती के बाद बीजेपी पिछड़ गई है। प्रशांत किशोर ने लीड बनाई है।

9:44 AM- पहले राउंड की मतगणना में जन सुराज के प्रशांत किशोर 2,225 वोट हासिल कर 862 वोटों की बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के नीरज कुमार 1,363 वोट के साथ दूसरे और राजद की रेखा गुप्ता तीसरे स्थान पर हैं।

9:42 AM- बांकीपुर सीट पर पहले रुझान सामने आ गए हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक यहां जन सुराज के प्रशांत किशोर ने बढ़त बना ली है।

9:35AM- बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए बीते 30 जुलाई को मतदान कराया गया था। यहां महज 34.30 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था।

9:30AM- बांकीपुर में जारी मतगणना के बीच बीजेपी जश्न की तैयारी में जुट गई है। सोशल मिडिया पर सामने आए विजुअल्स में भाजपा कार्यकर्ता लड्डू तैयार करवाते नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक 2 सौ किलो लड्डू बनाया जा रहा है और पूरे पटना में जश्न मनाया जाएगा।

9:12 AM- बांकीपुर विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती जारी है। यहां पोस्टल बैलेट की गिनती खत्म हो गई है। अब ईवीएम की काउंटिंग शुरू होगी।

9:07 AM- इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो गए और उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद बांकीपुर सीट खाली हो गई थी।

9:03 AM- इस उपचुनाव में जन सुराज के प्रशांत किशोर, भारतीय जनता पार्टी के नीरज सिन्हा, राष्ट्रीय जनता दल की रेखा गुप्ता समेत कुल 25 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला होगा।