Batwara 1947 Vs Awarapan 2 Box Office Collection Day 2: सनी देओल की फिल्म बंटवारा 1947 धमाल मचा रही है. वहीं इमरान हाशमी की आवारापन 2 ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये कमा लिए हैं.
Batwara 1947 Vs Awarapan 2 Box Office Collection Day 2: सनी देओल की फिल्म बंटवारा 1947 धमाल मचा रही है. वहीं इमरान हाशमी की आवारापन 2 ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये कमा लिए हैं.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/16/batwara-1947-vs-awarapan-2-2026-08-16-09-27-00.jpg)
Batwara 1947 Vs Awarapan 2
Batwara 1947 Vs Awarapan 2 Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और इमरान हाशमी की फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है. जी हां, सनी देओल और प्रीति जिंटा स्टारर ‘बंटवारा 1947’ और इमरान हाशमी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘आवारापन 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं. दोनों ही फिल्मों को लेकर रिलीज से पहले दर्शकों के बीच काफी एक्साइटमेंट देखने को मिली थी. एक तरफ सनी देओल की फिल्म देश के बंटवारे के बैकग्राउंड और दमदार कहानी की वजह से चर्चा में थी, तो दूसरी तरफ ‘आवारापन 2’ ने 2007 में आई फिल्म ‘आवारापन’ की यादों और इमरान हाशमी की पॉपुलेरिटी के दम पर दर्शकों का ध्यान खींचा.
अब दोनों फिल्मों को रिलीज हुए दो दिन पूरे हो चुके हैं और शुरुआती बॉक्स ऑफिस आंकड़े सामने आने लगे हैं. दूसरे दिन की कमाई को देखें तो ‘आवारापन 2’ ने ‘बंटवारा 1947’ को काफी पीछे छोड़ दिया है. जहां इमरान हाशमी की फिल्म ने दूसरे दिन शानदार छलांग लगाई, वहीं सनी देओल की फिल्म ने भी अपनी कमाई में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की है.
'बंटवारा 1947’ की कमाई में आया बड़ा उछाल
सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं. फिल्म में सनी देओल एक बार फिर अपने दमदार और गंभीर अंदाज में नजर आ रहे हैं. फिल्म की कहानी भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के दौर और उस समय आम लोगों के सामने आई परेशानियों को केंद्र में रखती है. रिलीज के पहले दिन फिल्म की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक बहुत बड़ी नहीं रही. फिल्म ने पहले दिन करीब 5.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. हालांकि दूसरे दिन फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला.
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘बंटवारा 1947’ ने दूसरे दिन करीब 13.50 करोड़ रुपये की कमाई की है. इस तरह दो दिनों में फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन करीब 19.25 करोड़ रुपये हो गया है. फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो रिपोर्ट के अनुसार ‘बंटवारा 1947’ ने दो दिनों में करीब 26.41 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. सबसे खास बात ये है कि पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन फिल्म की कमाई में काफी बढ़ोतरी हुई है. इससे संकेत मिलता है कि वीकेंड पर फिल्म को दर्शकों का और फायदा मिल सकता है.
‘आवारापन 2’ ने दूसरे दिन मचाया धमाल
वहीं इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ ने रिलीज के दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया है. फिल्म को लेकर पहले से ही एक खास तरह का क्रेज देखने को मिल रहा था. ‘आवारापन’ के फैंस लंबे समय से इमरान हाशमी को इस फ्रेंचाइजी में दोबारा देखने का इंतजार कर रहे थे. फिल्म के पहले दिन की कमाई करीब 22 करोड़ रुपये रही थी. इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने अपनी कमाई में जबरदस्त बढ़ोतरी की.
रिपोर्ट के मुताबिक, ‘आवारापन 2’ ने दूसरे दिन करीब 33.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसके साथ ही फिल्म का भारत में दो दिनों का कुल कलेक्शन करीब 55.75 करोड़ रुपये पहुंच गया है. वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म की रफ्तार काफी तेज नजर आ रही है. शुरुआती आंकड़ों के अनुसार ‘आवारापन 2’ ने दो दिनों में दुनियाभर में करीब 72.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. इस प्रदर्शन के साथ ही इमरान हाशमी की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है. अगर फिल्म की कमाई इसी रफ्तार से आगे बढ़ती है, तो वीकेंड खत्म होने तक इसका कलेक्शन काफी ऊपर जा सकता है.
दूसरे दिन किसने मारी बाजी?
अगर सिर्फ दूसरे दिन के आंकड़ों की तुलना करें तो ‘आवारापन 2’ साफ तौर पर आगे है. ‘बंटवारा 1947’ ने दूसरे दिन करीब 13.50 करोड़ रुपये कमाए, जबकि ‘आवारापन 2’ ने करीब 33.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. यानी दूसरे दिन इमरान हाशमी की फिल्म ने सनी देओल की फिल्म से करीब 20.25 करोड़ रुपये ज्यादा कमाए. दो दिनों के कुल इंडिया कलेक्शन में भी दोनों फिल्मों के बीच बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है. ‘बंटवारा 1947’ करीब 19.25 करोड़ रुपये पर है, जबकि ‘आवारापन 2’ ने करीब 55.75 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. इस लिहाज से शुरुआती मुकाबले में इमरान हाशमी की फिल्म काफी आगे निकल चुकी है.
ये भी पढ़ें: ‘मैं बार-बार गलत मर्दों की ओर क्यों आकर्षित होती हूं?’, जब मनीषा कोइराला ने दिया था ऐसा ब्यान, मच गया था बवाल!