Santy Sharma Death Threats: रैपर सैंटी विवादों में हैं। उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है और उनके 'Bigg Boss 20' में जाने की भी चर्चा है।
रैपर और सिंगर सैंटी शर्मा (Santy Sharma) इन दिनों अपने म्यूजिक से ज्यादा एक विवादित मुद्दे को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर आरक्षण व्यवस्था को लेकर अपनी राय रखने वाले सैंटी शर्मा ने दावा किया है कि उन्हें इस मुद्दे पर बोलने के बाद जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर मिले एक कथित धमकी भरे कमेंट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए साफ कहा कि ऐसी धमकियां उन्हें अपनी बात रखने से रोक नहीं सकतीं। इसी के साथ सैंटी शर्मा का नाम सलमान खान के होस्ट किए जाने वाले ‘Bigg Boss 20’ से भी जोड़ा जा रहा है। हालांकि, शो में उनकी एंट्री को लेकर अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
आरक्षण पर बयान देने के बाद मिली कथित धमकी
सैंटी शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक आपत्तिजनक कमेंट का स्क्रीनशॉट शेयर किया। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि अगर वह छात्रों के अधिकार और आरक्षण के मुद्दे पर सवाल उठा रहे हैं और इसके बदले उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है, तो वह डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि वह किसी छात्र या समुदाय के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि आरक्षण व्यवस्था को लेकर एक निष्पक्ष और ईमानदार चर्चा की मांग कर रहे हैं। संतू ने यह भी कहा कि धमकियां उन्हें चुप नहीं करा सकतीं और अगर सच बोलने की कीमत चुकानी पड़े तो वह उसके लिए तैयार हैं।
और पढ़ें - Box Office और OTT पर धमाल, Awarapan 2 से Batwara 1947 तक, इस वीक आएंगी 6 बड़ी फिल्में और TV शोज
क्या है सैंटी शर्मा का ‘Reservation Hatao’ अभियान?
सैंटी शर्मा ने हाल ही में ‘Reservation Hatao – August Kranti’ नाम से एक सार्वजनिक जागरूकता अभियान शुरू करने का ऐलान किया था। उनके मुताबिक, यह एक स्वतंत्र अभियान है, जिसका उद्देश्य आरक्षण से जुड़े मुद्दों पर लोगों के बीच चर्चा और जागरूकता पैदा करना है। इस अभियान की शुरुआत मुंबई के अंधेरी वेस्ट में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस से की गई। संतू ने बताया कि शुरुआत में अभियान को सोशल मीडिया के जरिए लोगों तक पहुंचाया जाएगा और बाद में इसे अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तक ले जाने की योजना है। इस कार्यक्रम में पूर्व ‘Bigg Boss’ कंटेस्टेंट और अभिनेता पुनीत वशिष्ठ भी मौजूद रहे और उन्होंने इस पहल को सार्वजनिक तौर पर समर्थन दिया।
सोशल मीडिया पर पहले से मुखर रहे हैं संतू
आरक्षण के अलावा सैंटी शर्मा सोशल मीडिया पर छात्र मुद्दों और एक छात्र संगठन को लेकर भी अपनी राय रखते रहे हैं। उनके कुछ पोस्ट और टिप्पणियों ने इंटरनेट पर काफी ध्यान खींचा है।उन्होंने अपने कुछ पोस्ट में ‘Cockroach Janata Party’ (CJP) नाम का भी जिक्र किया है। उनके इन बयानों और सोशल मीडिया गतिविधियों के चलते वह पिछले कुछ समय से ऑनलाइन चर्चा में बने हुए हैं।
कौन हैं सैंटी शर्मा?
सैंटी शर्मा का असली नाम गणेश शर्मा बताया जाता है। वह मध्य प्रदेश के रतलाम से ताल्लुक रखने वाले स्वतंत्र रैपर, सिंगर और लिरिसिस्ट हैं। उनका जन्म 9 सितंबर 1996 को हुआ था। उन्होंने करीब 2014 के आसपास रैप आर्टिस्ट के तौर पर अपने सफर की शुरुआत की और धीरे-धीरे इंडिपेंडेंट म्यूजिक सीन में अपनी पहचान बनाई। संतू को ‘Suni Suni Sadko’ और ‘Udaan’ जैसे गानों से पहचान मिली, जिन्हें उन्होंने YouTube पर रिलीज किया था। इसके बाद उन्होंने ‘Peeta Daaru’ जैसे स्वतंत्र और कमर्शियल गानों पर भी काम किया।
और पढ़ें - Don 3 Controversy: रणवीर सिंह पर फूटा फरहान अख्तर का गुस्सा, '1 महीने में फिल्म छोड़ना अब तो...'
2025 में रिलीज हुआ था ‘Reborn’
सैंटी शर्मा ने साल 2025 में अपना डेब्यू स्टूडियो एल्बम ‘Reborn’ भी रिलीज किया। इंडिपेंडेंट म्यूजिक से शुरुआत करने वाले संतू ने धीरे-धीरे मेनस्ट्रीम बॉलीवुड म्यूजिक की तरफ भी कदम बढ़ाया। उन्होंने 2025 में रिलीज हुई कॉमेडी फिल्म ‘Housefull 5’ के लिए भी एक रैप एंथम में योगदान दिया था।
क्या ‘Bigg Boss 20’ में नजर आएंगे सैंटी शर्मा?
सैंटी शर्मा का नाम इन दिनों ‘Bigg Boss 20’ के संभावित कंटेस्टेंट्स में भी जोड़ा जा रहा है। शो को एक बार फिर सलमान खान होस्ट करेंगे और हर सीजन की तरह इस बार भी संभावित कंटेस्टेंट्स को लेकर कई नाम चर्चा में हैं। हालांकि, सैंटी शर्मा के ‘Bigg Boss 20’ में शामिल होने की खबर फिलहाल सिर्फ अटकलों और रिपोर्ट्स तक सीमित है। शो के मेकर्स की ओर से उनकी एंट्री की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि आरक्षण जैसे मुद्दे पर मुखर रहने वाले सैंटी शर्मा अगर सच में ‘Bigg Boss 20’ के घर में पहुंचते हैं, तो उनका बेबाक अंदाज दर्शकों के बीच कैसी प्रतिक्रिया पैदा करता है।