टीवी मसाला
- Authored by: कविता
- Updated Jul 21, 2026, 07:03 PM IST
Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 पर बड़ा अपडेट आया है। मेकर्स शो की तैयारियों में बिजी है। इसी बीच, शो का नया लोगो सामने आया है, जिसे देखकर फैंस एक्साइटेड हो गए हैं।
![]()
bigg boss 20 (photo credit- instagram)
Bigg Boss 20 Update: इन दिनों सोशल मीडिया पर लॉकअप 2 और अलायंस का हल्ला मचा हुआ है। रियलिटी शो को फॉलो करने वालों की निगाहें इन्हीं दोनों शो पर हैं, लेकिन इसी बीच बिग बॉस का 20वां सीजन भी आने वाला है, जिसका इंतजार हर साल फैंस करते हैं। बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) की तैयारियां मेकर्स की तरफ से शुरू हो गई हैं। इन दिनों मेकर्स शो के प्रोडक्शन के काम में लगे हैं, जिसकी एक झलक मेकर्स की तरफ से दिखाई गई है। सलमान खान (Salman Khan) के शो में बिग बॉस का लोगो मेकर्स की तरफ से कभी नहीं बदला गया है, लेकिन 20 साल बाद अब इसमें भी बदलाव आ गया है। Anupamaa BTS Photos: कुकिंग कंपटीशन में प्रेम-अनुपमा की बढ़ेगी टेंशन, आंखों पर होगी पट्टी; कैसे बनाएंगे खाना?
बदला बिग बॉस का लोगो
जियोहॉटस्टार पर बिग बॉस 20 का नया वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें मेकर्स ने नए लोगो की झलक दिखाई है। बिग बॉस का लोगो आंख है, जो बीते 20 साल से नहीं बदली है, लेकिन इस बार मेकर्स ने आंख के कलर के में बदलाव किया है। इस बार मेकर्स ने आंख को कलरफुल बनाया है और इसका मोशन पोस्टर शेयर किया है। इस लोगो के साथ इस पोस्ट पर लिखा, '2 दशक बाद भी… अब भी सबसे ज़्यादा यादगार।' इसके साथ ही आंख का इमोजी बनाया है। इसके आगे कैप्शन में लिखा है, 'बिग बॉस 20 जल्द आ रहा है।' Lock Upp 2: श्रेया कालरा को मिडिल फिंगर दिखाकर फंसे Harshad Chopda, भद्दे इशारे फूटा लोगों का गुस्सा
फैंस ने किए कमेंट
बिग बॉस 20 के इस वीडियो पर फैंस अपने कमेंट भी कर रहे हैं और इस वीडियो में फैंस लगातार आकांक्षा चौधरी और योगेश रावत की बात कर रहे हैं, जो लॉकअप 2 का हिस्सा बने हुए हैं। आकांक्षा लॉकअप में नजर आ रही हैं लेकिन योगेश शो से बाहर हो गए हैं। फैंस दोनों को बिग बॉस में भी देखना चाहते हैं। ऐसे में हर कोई मेकर्स से आकांक्षा और योगेश को बिग बॉस 20 का हिस्सा बनने की डिमांड कर रहा है।
6 भाषाओं में आएगा बिग बॉस
बता दें कि इस बार मेकर्स ने बिग बॉस के बड़े लेवल पर टेलीकास्ट करने का फैसला लिया है। ये शो हिंदी के अलावा अलग अलग भाषाओं में अलग अलग समय पर आता है, लेकिन मेकर्स की तरफ से पहली बार हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और बांग्ला समेत छह भाषाओं में बिग बॉस के नए सीजन एक साथ शुरू किया जाएगा। दावा है कि ये शो सितंबर से टेलीकास्ट हो जाएगा।पहली बार देशभर के दर्शक एक ही समय पर अपनी-अपनी भाषा में बिग बॉस का मजा ले सकेंगे। हालांकि, अलग अलग भाषा में अलग अलग स्टार शो होस्ट करेंगे।
![]()
कविताauthor
कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.
और पढ़ें
- Hindi News
- Entertainment
- Television
End of Article